मराठा आरक्षण के लिए फिर अनशन पर बैठेंगे मनोज जरांगे पाटिल, सरकार को दी चेतावनी
Manoj Jarange Patil Maratha Reservation: मराठा आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलनकारी मनोज जरांगे पाटिल ने 30 मई से जालना के आंतरवाली सराटी में अनिश्चितकालीन आमरण अनशन का ऐलान किया है।
- Written By: अपूर्वा नायक
मराठा आरक्षण पर फिर अनशन की तैयारी में मनोज जरांगे पाटिल (डिजाइन फोटो)
Manoj Jarange Patil Maratha Reservation News: मराठा आंदोलनकारी मनोज जरांगे पाटिल ने मराठा आरक्षण की लंबित मांगों को लेकर फिर आक्रामक रुख अपनाया है। उन्होंने 30 मई से जालना जिले के आंतरवाली सराटी में अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू करने का ऐलान किया है।
इस बार वे चिलचिलाती धूप में अनशन पर बैठेंगे। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने मराठा आरक्षण पर फैसला नहीं लिया तो यह अब तक का सबसे बड़ा और सबसे निर्णायक आंदोलन होगा। अगर मैं हीटस्ट्रोक से मर जाऊं तो मर जाऊं, लेकिन पीछे नहीं हटूंगा। मेरे अच्छे-बुरे का सरकार जिम्मेदार होगी।
कुनबी सर्टिफिकेट देना आवश्यक
जरांगे पाटिल ने गुरुवार को आंतरवाली सराटी में कहा कि हैदराबाद गजट को ठीक से लागू करना और मराठा समुदाय को एक बार में कुनबी सर्टिफिकेट देना आवश्यक है। इस सरकार ने मराठा समुदाय से बार-बार वादे किए और समय बर्बाद किया।
सम्बंधित ख़बरें
यवतमाल में बढ़ा मच्छर जनित बीमारियों का खतरा, मलेरिया के 12 और डेंगू के 5 मरीज मिले, 3.5 लाख सैंपल जांचे
पुणे में गड्ढों की शिकायत करने वाला ‘रोड मित्र’ ऐप महीनों से बंद; बदहाल सड़कों से जनता परेशान, PMC पर उठे सवाल
वर्धा में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, 3 पुलिसकर्मी घायल, भारी तनाव
लाडली बहन योजना पर वडेट्टीवार का सरकार पर हमला: 92 लाख महिलाओं के नाम हटाने का दावा; अदिति तटकरे ने दी सफाई
29 अगस्त को मुंबई दौरे के बाद से कई डेडलाइन देने के बावजूद सरकार ने आरक्षण को लेकर कोई कार्यवाही नहीं की है। यदि इस आंदोलन के दौरान उनकी जान को कुछ होता है या हीटस्ट्रोक से उनकी मौत हो जाती है, तो इसके लिए राज्य सरकार जिम्मेदार होंगे, जब तक आरक्षण नहीं मिल जाता, वे चैन से नहीं बैठेंगे।
ये भी पढ़ें :- NEET-UG पेपर लीक जांच में बड़ा खुलासा, लातूर के फ्लैट में चलती थीं ‘स्पेशल क्लासेस’
सरकार मसले का हल निकालने प्रत्यनशील- शिंदे
उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि बीजेपी विधायक प्रसाद लाड ने हाल ही में जरांगे पाटिल से मुलाकात की थी। इस पर मुख्यमंत्री फडणवीस से बात की जाएगी, जब मैं मुख्यमंत्री था, तो मैंने अजीत और देवेंद्र की मदद से मराठा समुदाय के लिए कई फैसले लिए थे। पहले मराठा समुदाय को कुनबी सर्टिफिकेट मिलने में बहुत दिक्कतें आती थी, हमने लाखों कुनबी सर्टिफिकेट दिए, सेवानिवृत्त जज शिंदे की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई गई थी।
