Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 14 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पुणे में गड्ढों की शिकायत करने वाला ‘रोड मित्र’ ऐप महीनों से बंद; बदहाल सड़कों से जनता परेशान, PMC पर उठे सवाल

Pune Pothole Complaint: पुणे में बारिश थमने के बाद भी सड़कों की मरम्मत सुस्त है। गड्ढों की शिकायत के लिए बना मनपा का 'रोड मित्र' ऐप मार्च से बंद होने के कारण नागरिकों में भारी नाराजगी है।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: Jul 14, 2026 | 09:24 AM

गड्ढों की शिकायत प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Pune Pothole Complaint Road Mitra App: पुणे शहर में बारिश का जोर फिलहाल कम होने के बावजूद सड़कों की मरम्मत का काम अपेक्षित गति से शुरू नहीं हो पाया है। पिछले सप्ताह हुई भारी बारिश के बाद शहर की कई प्रमुख और आंतरिक सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की संभावना कम जताई है। ऐसे में नागरिकों को उम्मीद थी कि पुणे महानगरपालिका सड़क मरम्मत अभियान तेज करेगी, लेकिन अधिकांश स्थानों पर अब तक मरम्मत कार्य शुरू नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।

स्थिति को और गंभीर बनाने वाली बात यह है कि सड़कों के गड्डों की शिकायत दर्ज कराने के लिए मनपा द्वारा शुरू किया गया ‘रोड मित्र’ ऐप भी पिछले कई महीनों से बंद पड़ा है। शिकायत दर्ज करने का यह प्रमुख माध्यम उपलब्ध नहीं होने से नागरिकों के सामने अपनी समस्या प्रशास तक पहुंचाने का भी संकट खड़ा हो गया है।

सम्बंधित ख़बरें

वर्धा में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, 3 पुलिसकर्मी घायल, भारी तनाव

लाडली बहन योजना पर वडेट्टीवार का सरकार पर हमला: 92 लाख महिलाओं के नाम हटाने का दावा; अदिति तटकरे ने दी सफाई

अकोला के एडंली में कपास की फसल उखाड़ने पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से मारपीट, 1 गिरफ्तार

गड़चिरोली में फिर शर्मसार हुई व्यवस्था, भामरागढ़ में चारपाई और नाव के सहारे अस्पताल पहुंचा गंभीर मरीज

स्थायी समिति के अध्यक्ष श्रीनाथ भिमाले ने निर्देश दिए थे कि नागरिक सड़क के गड्डों की शिकायत ‘रोड मित्र’ ऐप के माध्यम से दर्ज करें और यदि 72 घंटे के भीतर शिकायत का समाधान नहीं होता है तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी,

आयुक्त ने दिया था आश्वासन

हालांकि, जिस ऐप के माध्यम से शिकायत दर्ज करने की व्यवस्था बनाई गई थी, वही ऐप बंद होने के कारण इन निर्देशों के प्रभावी क्रियान्वयन पर सवाल खड़े हो गए हैं। वहीं नागरिकों का कहना है कि रोड मित्र ऐप बंद होने के बाद आखिर अब हम गड्ढों की शिकायत कहां पर करें।

जानकारी के अनुसार, मार्च महीने से यह ऐप तकनीकी कारणों से बंद है। उस समय महानगरपालिका आयुक्त नवल किशोर राम ने आश्वासन दिया था कि तकनीकी दिक्कतों को दूर करजल्द ही ऐप को दोबारा शुरू किया जाएगा। लेकिन जुलाई का दूसरा सप्ताह शुरू होने के बावजूद यह सेवा अभी तक बहाल नहीं हो सकी है।

नागरिकों में असंतोष बढ़ता जा रहा है और लोग सवाल उठा रहे है कि आखिर नगर प्रशासन इस समस्या को लेकर कितना गंभीर है। नागरिकों का कहना है कि शहर के अनेक इलाकों में सड़कें बदहाल स्थिति में हैं। बारिश के बाद बने गड्डों के कारण दोपहिया वाहन चालक सबसे अधिक प्रभावित हो रहे है। कई स्थानों पर दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। बावजूद इसके सड़क मरम्मत कार्य में अपेक्षित तेजी दिखाई नहीं दे रही है।

यह भी पढ़ें:- लाडली बहन योजना पर वडेट्टीवार का सरकार पर हमला: 92 लाख महिलाओं के नाम हटाने का दावा; अदिति तटकरे ने दी सफाई

हर वर्ष नागरिकों को होती है दिक्कत

  • एक अन्य महत्वपूर्ण मुद्दा यह भी है कि ‘रोड मित्र’ ऐप बंद होने के बाद महानगरपालिका ने शिकायत दर्ज कराने के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था सार्वजनिक रूप से घोषित नहीं की है।
  • ऐसे में नागरिकों को यह भी समझ नहीं आ रहा कि वे सड़क के गड्डों की शिकायत आखिर किस माध्यम से करें परिणामस्वरूप कई समस्याएं प्रशासन तक पहुंच ही नहीं पा रही हैं और जिन स्थानों पर गड्ढे हैं, वे लंबे समय तक वैसे ही बने हुए हैं।
  • शहर में मानसून के दौरान हर वर्ष सड़कें और गड्डों का मुद्दा प्रमुख बनता है। इस बार भी शुरुआती बारिश के बाद अनेक मार्गों की हालत खराब हो गई है।
  • अब जबकि मौसम कुछ दिनों के लिए अनुकूल माना जा रहा है, नागरिकों की मांग है कि महानगरपालिका तत्काल सड़क मरम्मत अभियान शुरू करे और बंद पड़े शिकायत निवारण तंत्र को भी शीघ्र चालू करे, ताकि लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान हो सके।
  • अब नागरिकों की निगाहें महानगरपालिका के अगले कदम पर टिकी हैं। यदि सड़क मरम्मत कार्य में तेजी नहीं लाई गई और शिकायत दर्ज करने की ऑनलाइन व्यवस्था शीघ्र बहाल नहीं हुई, तो बरसात के मौसम में लोगों की परेशानियां और बढ़ सकती है।

पुणे महानगरपालिका अतिरिक्त आयुक्त ओमप्रकाश दिवटे ने बाताया की कुछ तकनीकी समस्या उत्पन्न हुई है। संबंधित तकनीकी टीम उस शुरू कर दी जाएगी। पर काम कर रही है और जल्द ही ‘रोड मित्र’ ऐप की सेवा दोबारा

Pmc pune road mitra app defunct potholes complaints monsoon news updates

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 14, 2026 | 09:24 AM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Poor Road
  • Pune News
  • road damaged

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.