North Maharashtra train demand (सोर्सः सोशल मीडिया)
North Maharashtra Train Demand: लंबे समय से लंबित मनमाड-इंदौर रेल परियोजना को गति देने और प्रभावित किसानों को रेडी रेकनर दर से छह गुना अधिक मुआवजा देने की मांग डॉ. शोभा बच्छाव ने लोकसभा में उठाई। प्रश्नकाल के दौरान उन्होंने पिछले पांच दशकों से लंबित इस परियोजना के महत्व पर जोर देते हुए सदन का ध्यान आकर्षित किया।
लगभग 309 किमी लंबी यह प्रस्तावित रेल लाइन महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के छह जिलों-नासिक, धुलिया, धार, खरगोन, बड़वानी और इंदौर-को जोड़ेगी। लगभग 18,036 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना में 30 नए स्टेशनों का प्रस्ताव है, जिनमें मनमाड, मालेगांव, धुलिया, शिरपुर और सेंधवा प्रमुख हैं। सांसद बच्छाव ने बताया कि भूमि अधिग्रहण से जुड़ी समस्याओं और कम मुआवजे के कारण पिछले एक वर्ष से परियोजना का काम ठप पड़ा है।
सांसद ने कहा कि बाग-बगीचों, कुओं, पाइपलाइनों और ड्रिप इरिगेशन जैसी संरचनाओं का उचित मूल्यांकन न होने से किसानों में नाराजगी है। उन्होंने सरकार से निम्न मांगें रखीं:
ये भी पढ़े: भास्कर जाधव ने उठाया मजदूरों का मुद्दा, देवयानी बोलीं ‘जय श्री राम’, विधानसभा अध्यक्ष ने लगाई फटकार
अंत में, सांसद ने किसानों के कृषि उत्पादों को वैश्विक बाजार उपलब्ध कराने के लिए लासलगांव या नरडाणा में कृषि माल ढुलाई टर्मिनल स्थापित करने का आग्रह किया।