महिला कार्यकर्ताओं तक पहुंच बढ़ाने के लिए शिवसेना चलाएगी विशेष अभियान, जानें क्या है एकनाथ शिंदे की रणनीति
Shiv Sena Launches 'Shiv Durga-Shiv Samvad': शिवसेना नेता मनीषा कायंदे ने इस दौरे को महिला नेतृत्व मजबूत करने की पहल बताया। उन्होंने गुटखा तस्करों पर सख्ती और प्रणित मोरे विवाद पर भी प्रतिक्रिया दी
- Written By: अनन्या तिवारी
मनिषा कायंदे (source-social media)
Women Outreach Drive Across Maharashtra: महाराष्ट्र में महिला कार्यकर्ताओं के बीच संगठन को और मजबूत बनाने के लिए शिवसेना (शिंदे गुट) ने राज्यव्यापी ‘शिवदुर्गा-शिव संवाद दौरा’ शुरू किया है। इस अभियान को लेकर विधान परिषद सदस्य मनीषा कायंदे ने कहा कि यह सिर्फ एक राजनीतिक दौरा नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर काम कर रही महिलाओं से सीधे जुड़ने और उनकी आवाज सुनने की पहल है।
मनीषा कायंदे ने बताया कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सांसद श्रीकांत शिंदे की सोच से शुरू किए गए इस अभियान के तहत महिला सेना की पदाधिकारी पूरे महाराष्ट्र का दौरा करेंगी। इस दौरान वे कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी, उनकी समस्याएं सुनेंगी और संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने की दिशा में काम करेंगी।
उन्होंने दावा किया कि पिछले कुछ समय में बड़ी संख्या में लोग शिवसेना से जुड़ रहे हैं। खासकर महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। ऐसे में पार्टी का फोकस उन्हें सिर्फ कार्यकर्ता तक सीमित रखने के बजाय नेतृत्व की जिम्मेदारियों के लिए तैयार करने पर है।
सम्बंधित ख़बरें
गड़चिरोली: सिरोंचा के गांवों को सड़क से जोड़ने की मांग, 75 साल बाद भी सड़क का इंतजार; सीपीआई का ज्ञापन
मानसून पूर्व बारिश ने ही खोली प्रशासन की पोल, बह गए विकास के दावे, गड्ढों में तब्दील हुईं सड़कें
पिंपरी में आपदा प्रबंधन के दावों की खुली पोल, ऊंची इमारतों के आगे बेबस फायर ब्रिगेड, कागजों पर अर्ली वार्निंग
जोगेश्वरी में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन, PM Modi के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने गिनाईं उपलब्धियां
शिवसेना पक्षाच्या महिला सेनेच्या राज्यव्यापी “शिवदुर्गा-शिव संवाद दौऱ्या” संदर्भात आज मुंबई येथील बाळासाहेब भवनमध्ये आयोजित पत्रकार परिषदेत सहभागी होत दौऱ्याची भूमिका आणि उद्दिष्टे जनतेसमोर मांडली. मा. उपमुख्यमंत्री तथा शिवसेना मुख्य नेते ना. एकनाथ शिंदे साहेब यांच्या… pic.twitter.com/64kwz1sTyA — Dr.Manisha Kayande (@KayandeDr) June 13, 2026
गुटखा और मिलावटखोरी पर सख्त कार्रवाई की जरूरत
गुटखा तस्करों पर MCOCA (महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम) लगाने की चर्चा के बीच मनीषा कायंदे ने कहा कि लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि गुटखा ही नहीं, बल्कि दूध, पनीर और अन्य खाद्य पदार्थों में मिलावट के मामले में. भी चिंता बढ़ा रहे हैं।
कायंदे ने कहा कि आज आम लोगों के लिए असली और नकली उत्पादों में फर्क करना मुश्किल हो गया है। ऐसे में जो लोग मुनाफे के लिए जनता के स्वास्थ्य को खतरे में डाल रहे हैं, उन्हें कानून का कड़ा सामना करना चाहिए।
प्रणित मोरे विवाद पर भी बोलीं
इन दिनों चर्चा में बने स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे के विवादित शो पर प्रतिक्रिया देते हुए मनीषा कायंदे ने कहा कि कुछ कॉमेडियन लोकप्रियता हासिल करने के लिए मर्यादा पार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हास्य के नाम पर किसी व्यक्ति, परिवार या मृतकों को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियां स्वीकार नहीं की जा सकतीं। उन्होंने यह भी कहा कि वह इस मुद्दे को आगामी विधान परिषद सत्र में उठाने वाली हैं।
यह भी पढ़ें : शाइना एनसी का प्रणित मोरे पर हमला, बोलीं- महिला कोई वस्तु नहीं, ऐसी सोच घिनौनी
संजय राउत और विपक्षी दलों पर साधा निशाना
संजय राउत द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी को लेकर भी मनीषा कायंदे ने हमला बोला। उन्होंने कहा कि राउत के बयानों में लगातार विरोधाभास देखने को मिलता है। वहीं कांग्रेस, टीएमसी और उद्धव ठाकरे गुट पर निशाना साधते हुए उन्होंने दावा किया कि विपक्षी दलों के भीतर असंतोष बढ़ रहा है और जनता का भरोसा उनसे कम होता जा रहा है।
