पत्नी के नाम पर लिया कमरा पहुंचा प्रेमिका के साथ, मुंबई के नामी होटल में की धोखधड़ी, पत्नी ने दर्ज कराया मामला
Mumbai Husband Identity Theft Case: मुंबई के एक फेमस होटल में की गई बड़ी धोखाधड़ी सामने आयी है। प्रेमिका को पत्नी बताकर ठहराने के लिए पत्नी के फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल पति ने किया। पति पर FIR दर्ज।
- Written By: अनिल सिंह
मुंबई के होटल में पत्नी की पहचान चोरी कर प्रेमिका के साथ की एंट्री (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो सोर्स-AI)
Husband Used Wife ID to Check In With Girlfriend: मुंबई के बांद्रा क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित होटल में हुई इस घटना ने सनसनी मचा दी है। शिकायतकर्ता पल्लवी गोयल (39) के अनुसार, उनकी शादी 2013 में दीपक गोयल से हुई थी, लेकिन आपसी विवाद के कारण वे अलग रह रहे हैं। 14 अप्रैल 2026 को पल्लवी के वकील ने उन्हें फोन कर चौका देने वाली जानकारी दी। वकील ने पूछा कि क्या उन्होंने अपने पति के साथ समझौता कर लिया है, क्योंकि उनके एक परिचित ने दीपक को होटल में एक महिला के साथ देखा था।
हैरान पल्लवी ने जब होटल से संपर्क किया, तो पता चला कि 16 से 18 फरवरी 2026 के बीच उनके और उनके पति के नाम पर एक स्वीट रूम बुक किया गया था। रिकॉर्ड्स के मुताबिक, ‘पल्लवी गोयल’ ने वहां फिजिकल चेक-इन भी किया था। जबकि असलियत में उन तारीखों के दौरान पल्लवी वडोदरा में अपने माता-पिता के घर पर थीं।
फर्जी आईडी और होटल की चूक
सच्चाई जानने के लिए पल्लवी जब मुंबई के उस होटल पहुँचीं, तो शुरुआत में प्रबंधन ने जानकारी देने से मना कर दिया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद जब दस्तावेज खंगाले गए, तो एक जाली आधार कार्ड बरामद हुआ। इस कार्ड पर नाम और फोटो तो पल्लवी का ही था, लेकिन वह कार्ड नकली था। आरोपी पति ने बड़ी चालाकी से पल्लवी की पहचान चुराई ताकि वह अपनी प्रेमिका के साथ होटल में बिना किसी कानूनी रुकावट के रुक सके।
सम्बंधित ख़बरें
Yavatmal News: पुसद नगर परिषद में पगडंडी सड़क पर कब्जे का आरोप, आनंदाशिष नगर लेआउट की मंजूरी रद्द करने की मांग
कानपुर में दामाद के बड़े भाई ने सास से किया दुष्कर्म; अश्लील वीडियो बनाए, रिश्ता टूटने के डर से चुप रही
प्रताप सरनाईक का ऐलान; महाराष्ट्र में अवैध यात्री परिवहन के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई, चलेंगी 8,300 नई बसें
गोंदिया में 20,907 किसानों की कर्ज माफी सूची पोर्टल पर अपलोड, जल्द खातों में आएगी राशि
ये भी पढ़ें- बदलापुर: मारपीट तक पहुंचा महायुति का मतभेद, शिंदे के पार्षदों ने की बीजेपी पदाधिकारी के बेटे की पिटाई
बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज
बांद्रा पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318 (धोखाधड़ी), 319(2) (पहचान बदलकर धोखाधड़ी), 336 (जालसाजी) और 3-5 (आपराधिक साजिश) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस अब होटल के सीसीटीवी फुटेज और डिजिटल चेक-इन रिकॉर्ड्स की गहराई से जांच कर रही है ताकि उस अज्ञात महिला की पहचान की जा सके जिसने पल्लवी का रूप धरा था।
सुरक्षा पर सवाल
यह मामला न केवल एक व्यक्तिगत धोखाधड़ी है, बल्कि होटलों की सुरक्षा और आईडी वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पर भी बड़ा सवालिया निशान लगाता है। पल्लवी का आरोप है कि उनके पति ने उनके तलाक के मामले को कमजोर करने या उन्हें बदनाम करने के लिए यह साजिश रची। फिलहाल, बांद्रा पुलिस होटल के कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है कि आखिर एक फर्जी आईडी के जरिए चेक-इन कैसे संभव हुआ।
