कानपुर में दामाद के बड़े भाई ने सास से किया दुष्कर्म; अश्लील वीडियो बनाए, रिश्ता टूटने के डर से चुप रही
Kanpur Rape Case: कानपुर में एक महिला ने दामाद के बड़े भाई पर नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
- Reported By: सुमित शर्मा | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
गिरफ्तार आरोपी (सोर्स- फोटो नवभारत)
Accused Arrested Kanpur Rape Case: यूपी के कानपुर से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। कानपुर में शादी से पहले छोटे भाई की होने वाली सास से बड़े भाई ने दुष्कर्म किया। बड़े भाई ने सास को कपड़े खरीदने के बहाने रूम में बुलाया। इसके बाद कोल्ड ड्रिंक्स नशीला पदार्थ मिला दिया। जिसे पीते ही वह बेहोश हो गई। फिर उसने छोटे भाई की सास से रेप किया।
इस दौरान अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार शारीरिक शोषण करता रहा। पीड़िता की शिकायत पर दर्ज मुकदमें की दो महीने की जांच के बाद पुलिस ने उसे अरेस्ट किया है।
शादी के करीब सात दिन पहले बुलाया घर
मंगलपुर थाना क्षेत्र के चौना लाड़पुर गांव निवासी शरद कुमार दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। उसकी शादी बीते 24 अप्रैल को हुई थी। दुष्कर्म पीड़िता सास ने पुलिस को तहरीर में बताया कि शादी के करीब सात दिन पहले यानि कि 17 अप्रैल को शरद के बड़े भाई जीतपाल ने फोन कर उन्हें कल्याणपुर आवास विकास में अपने कमरे में बुलाया था।
सम्बंधित ख़बरें
Liquor Smuggling: आगरा पुलिस का बड़ा एक्शन, 30 लाख की अवैध शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
चेतन ही नहीं, कई और लड़कों के साथ अश्लील चैट! केतन अग्रवाल के पिता का मंगेतर सिया गोयल पर सनसनीखेज आरोप
गाजियाबाद में फिल्मी ट्विस्ट: तेरहवीं के बाद जिंदा लौटा मृतक, अंतिम संस्कार के बाद घर पहुंचा गिरधर
ई-रजिस्ट्रेशन के खिलाफ कानपुर बार एसोसिएशन का प्रदर्शन, सरकार से आदेश वापस लेने की मांग
यह भी पढ़ें- Agra: गौरव राठौर शूटआउट केस में पूर्व पार्षद सुनील गिरफ्तार; पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर को लगी गोली
जीतपाल ने शादी में पहनने के लिए कपड़े खरीदने हैं। इसलिए कमरे में आ जाएं। आरोप है कि रूम पर पहुंचने के बाद जीतपाल ने कोल्ड ड्रिंक्स पीने के लिए दी। जिसमें नशीला पदार्थ मिला हुआ था। कोल्डड्रिंक पीने के कुछ देर बाद बेहोश हो गई। इस दौरान आरोपी ने उनके साथ दुष्कर्म किया। इसके साथ ही उसने फोटो और वीडियो बना लिए।
फोटो और वीडियो वायरल करने की दी धमकी
होश में आने पर खुद को आपत्तिजनक स्थिति में पाया तो इसका विरोध किया। लेकिन आरोपी ने फोटो वीडियो वायरल करने और शादी तुड़वाने की धमकी देते हुए चुप करा दिया। पीड़ित का आरोप है कि अश्लील फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार कमरे में बुलाकर रेप करता रहा। कल्याणपुर पुलिस बुधवार रात आरोपी को कानपुर सेंट्रल से अरेस्ट कर लिया। वह मुंबई भागने की फिराक में था।
