-
गुरु, 18 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Mahayuti Internal Clash In Badlapur Shinde Sena Councillors Beat Up Bjp Leaders Son
बदलापुर: मारपीट तक पहुंचा महायुति का मतभेद, शिंदे के पार्षदों ने की बीजेपी पदाधिकारी के बेटे की पिटाई
- Written By: अनिल सिंह
Badlapur Mahayuti Dispute Shinde BJP Clash: बदलापुर में शिंदे गुट के पार्षदों ने भाजपा नेता के बेटे सनी पाटिल को पीटा। पुरानी रंजिश में 10 लोगों पर मामला दर्ज।

बदलापुर में भिड़े भाजपा और शिवसेना (शिंदे) कार्यकर्ता, 10 पर FIR (डिजाइन फोटो)
Badlapur BJP vs Shinde Sena Clash: बदलापुर में महायुति गठबंधन के भीतर की दरार अब सड़कों पर नजर आने लगी है। लंबे समय से चल रहा आंतरिक असंतोष शनिवार रात उस समय चरम पर पहुँच गया, जब एक हल्दी समारोह में दोनों दलों के गुट आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते बहस हाथापाई में बदल गई और आरोप है कि एकनाथ शिंदे की शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने भाजपा पदाधिकारी के बेटे सनी पाटिल पर हमला कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, इस विवाद की जड़ें पिछले नगर निगम चुनावों में छिपी हैं। भाजपा पदाधिकारी मारुति पाटिल और शिंदे गुट के पार्षद रोहन पाटिल के बीच चुनावी कड़वाहट अभी तक खत्म नहीं हुई है। इसी रंजिश के चलते समारोह में मौजूद रोहन पाटिल और सूरदास पाटिल के समर्थकों ने सनी पाटिल को घेर लिया और उनकी बेरहमी से पिटाई की।
तनावपूर्ण माहौल और पुलिस की घेराबंदी
घटना के बाद सनी पाटिल ने थाने पहुँचकर आपबीती सुनाई और न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने सीधे तौर पर रोहन पाटिल और सूरदास पाटिल का नाम लेते हुए उन पर हमले की साजिश रचने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की और 10 संदिग्धों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। इस घटना के बाद से बदलापुर शहर में राजनीतिक माहौल बेहद गर्माया हुआ है और किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
भीड़ नहीं, हमें ईमानदारी चाहिए… के. अन्नामलाई ने बताया विजन, जुलाई में नई सियासी पारी का करेंगे ऐलान
CM Bhagwant Mann पर तरुण चुघ का बड़ा हमला: कहा- अकाल तख्त ने ‘सिख विरोधी’ बताया, तुरंत दें इस्तीफा
महाराष्ट्र में मानसून की सुस्ती! ठाणे प्रशासन की किसानों को सलाह, 100mm बारिश से पहले न करें खरीफ बुआई
‘पिक्चर अभी बाकी है’, ऑपरेशन टाइगर- शिवसेना UBT 6 सांसदों के बाद 16 विधायकों पर शिंदे गुट की नजर
ये भी पढ़ें- 43 दिनों तक कैसे फरार रही निदा खान और सुरक्षित ठिकाने की पुलिस को कैसे लगी भनक? पढ़ें ग्राउंड रिपोर्ट
गठबंधन के लिए बढ़ती चुनौतियां
राज्य में भले ही भाजपा और शिंदे गुट मिलकर सरकार चला रहे हों, लेकिन स्थानीय स्तर पर पार्षदों और पदाधिकारियों के बीच का ‘ईगो क्लैश’ गठबंधन के लिए सिरदर्द बनता जा रहा है। बदलापुर की इस घटना ने यह साबित कर दिया है कि सत्ता के ऊपरी स्तर पर तालमेल के बावजूद, जमीन पर कार्यकर्ताओं के बीच गहरे मतभेद हैं।
नेताओं की चुप्पी और कार्यकर्ताओं का आक्रोश
मारपीट की इस घटना के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी रोष देखा जा रहा है। उनका कहना है कि अगर सहयोगी दल के ही लोग उन पर हमले करेंगे, तो साथ मिलकर चुनाव कैसे लड़ा जाएगा? फिलहाल दोनों दलों के वरिष्ठ नेताओं ने इस मुद्दे पर चुप्पी साध रखी है, लेकिन स्थानीय स्तर पर महायुति का यह ‘कोल्ड वार‘ अब ‘हॉट वार’ में तब्दील हो चुका है।
Mahayuti internal clash in badlapur shinde sena councillors beat up bjp leaders son
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Facebook में आया बड़ा AI अपडेट, अब सर्च करना होगा आसान, फोटो और कंटेंट भी बनेंगे पहले से ज्यादा स्मार्ट
Jun 18, 2026 | 02:54 AMJungle Jalebi Benefits: स्वाद और सेहत का खजाना है जंगल जलेबी, यहां जानिए इसके फायदे
Jun 17, 2026 | 11:30 PMMP News: युवक को मारते रहे गुंडे, देखता रहा डायल 112 का आरक्षक; मुरैना में दबंगों के सामने पुलिस प्रशासन लाचार
Jun 17, 2026 | 11:23 PMPranit More से लेकर समय रैना तक, जब स्टैंड-अप कॉमेडी के पंच और जोक्स बन गए पुलिस शिकायत और FIR की वजह
Jun 17, 2026 | 11:22 PMछत्रपति संभाजीनगर में जायकवाड़ी से स्थायी जलापूर्ति की तैयारी, 1500 MM पाइपलाइन की सफाई और परीक्षण जारी
Jun 17, 2026 | 11:19 PMऑपरेशन टाइगर-3 से यूबीटी में हड़कंप! सांसदों के बाद अब टूटेंगे 17 विधायक और दर्जनों पार्षद? शिंदे गुट का दावा
Jun 17, 2026 | 11:12 PMED Raid On Mahesh Timber: बैंक धोखाधड़ी मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-गोवा समेत 11 ठिकानों पर छापेमारी
Jun 17, 2026 | 11:12 PMवीडियो गैलरी

क्या शिवसेना में बगावत बन चुकी है परंपरा? 1991 से 2026 तक विद्रोह की पूरी टाइमलाइन- VIDEO
Jun 17, 2026 | 11:04 PM
अयोध्या में महिलाओं की निजता पर भी टैक्स? सरयू घाट के चेंजिंग रूम का यह सच जानकर भड़क उठे लोग, देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 09:44 PM
इंदौर में ₹29 लाख की लूट का मास्टरमाइंड निकला फौजी, वारदात के बाद गया मंदिर; पुलिस ने किया गिरफ्तार, VIDEO
Jun 17, 2026 | 09:29 PM
अगर हमें सुरक्षा नहीं मिली तो… UP के वकीलों का फूटा गुस्सा, प्रयागराज में निकाला जुलूस; देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 09:13 PM
नाविकों की मौत से ट्रेड डील तक, 16 महीने बाद आमने-सामने मोदी-ट्रंप! किन मुद्दों पर होगी चर्चा?
Jun 17, 2026 | 07:31 PM
रांची में RSS कार्यालय पर हुआ हमला, पेट्रोल बम से कार्यालय जलाने की साजिश! देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 02:36 PM














