गोंदिया में 20,907 किसानों की कर्ज माफी सूची पोर्टल पर अपलोड, जल्द खातों में आएगी राशि
Farmer Debt Relief 2026: पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होल्कर किसान कर्ज माफी योजना के तहत गोंदिया जिले के 20,907 पात्र किसानों की सूची सरकारी पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है। 699 मृत किसानों के नाम हटाए गए हैं।
Maharashtra Farmer Scheme (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Gondia Loan Waiver: राज्य सरकार ने पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होल्कर किसान कर्ज माफी योजना के तहत 2 लाख रु. तक की कर्ज माफी की घोषणा की है। जिले में 21,606 किसान इसके पात्र थे। लेकिन, इसमें 699 मृत किसानों के नाम शामिल थे। इन्हें छोड़कर 20,907 किसानों की सूची सरकारी पोर्टल पर अपलोड करने का काम मंगलवार को पूरा हो चुका है। जैसे ही सूची सत्यापित हो जाएगी और आधार सत्यापित हो जाएगा, कर्ज माफी की राशि किसानों के बैंक खाते में जमा कर दी जाएगी।
राज्य सरकार द्वारा कर्ज मुक्ति को लेकर 2 जून 2026 को जारी जीआर के अनुसार 1 अप्रैल 2019 से 31 मार्च 2025 तक की अवधि तय की गई है। इस नए मापदंड के कारण जिले में पहले से पात्र किसानों की संख्या 46 हजार से 21,606 हो गई है। नए मानदंड के कारण लगभग आधे किसान अपात्र हो गए हैं।
पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होल्कर कर्ज माफी योजना
मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने 30 जून से पहले किसानों के बैंक खाते में कर्जमाफी का लाभ जमा करने का वादा किया था, जिसे पूरा किया जा रहा है। 1 अप्रैल 2019 से 31 मार्च 2025 तक की अवधि के लिए बकाया कर्ज वाले किसानों की एक सूची तैयार की गई है और सभी आठ तहसीलों में माफ किए गए किसानों की सूची अपलोड करने का काम मंगलवार को पूरा हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
प्रताप सरनाईक का ऐलान; महाराष्ट्र में अवैध यात्री परिवहन के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई, चलेंगी 8,300 नई बसें
क्या शरद पवार गुट के सांसद बदलने वाले है पाला? धर्मराव अत्राम के दावे पर सुप्रिया सुले का बड़ा खुलासा
प्रतिबंधित सुगंधित तंबाकू पर शिकंजा, गोंदिया में FDA की छापेमारी से गुटखा माफियाओं में हड़कंप
सिया गोयल के पूरे परिवार पर दर्ज होगी FIR? महाराष्ट्र विधानसभा में गूंजा केतन अग्रवाल हत्याकांड का मामला
कर्ज माफी के पात्र किसानों की सूची पोर्टल पर अपलोड करते समय इन सूचियों का सत्यापन कराया गया। क्योंकि इसमें 699 किसान मृत पाए गए, इसलिए उनके नाम इसमें से हटा दिए गए। 1.04 लाख किसानों को प्रोत्साहन अनुदानकर्ज माफी के पात्र कुल 20,907 किसानों की सूची पोर्टल पर अपलोड की गई है।
699 मृत किसानों के नाम सूची से हटाए गए
पात्र किसानों के आधार प्रमाणीकरण की प्रक्रिया जुलाई के दूसरे सप्ताह में शुरू की जाएगी। जिला उपनिबंधक अर्चना मालवे ने बताया कि किसानों के कर्ज खाते में कर्ज माफी की राशि जमा करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस योजना के तहत पात्र किसानों का 2 लाख रु. तक का फसली कर्ज 30 सितंबर 2025 तक माफ किया जाएगा।
जिले के 1.04 लाख किसानों को इसके लिए पात्र किया गया है।
बारिश ने दी किसानों को राहत मानसून की दस्तक से हरियाली की आस जगीसड़क अर्जुनी, श.सं. सड़क अर्जुनी तहसील में गुरुवार की शाम जोरदार बारिश होने से परिसर का माहौल खुशनुमा हो गया है। पिछले कुछ दिनों से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों को इस बारिश से बड़ी राहत मिली है।
तहसील में कई जगहों पर मध्यम से भारी बारिश के कारण खेतों में पानी जमा हो गया है और खरीफ सीजन की बुआई में तेजी आने की संभावना है। किसानों का कहना है कि यह बारिश धान, सोयाबीन और अन्य खरीफ फसलों के लिए खास तौर पर फायदेमंद होगी। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई और शहरवासियों को गर्मी से भी कुछ राहत मिली।
ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों में संतुष्टि का माहौल है और आने वाले समय में भी अच्छी बारिश की उम्मीद जताई जा रही है। कई किसानों ने कहा कि, समय पर बारिश किसानों के लिए जीवनरक्षक है। बारिश के आगमन से खेतों में हरियाली होने की उम्मीद बढ़ गई है और खरीफ सीजन को लेकर सकारात्मक तस्वीर बनी है।
