हिंदुओं पर अन्याय का देंगे मुंहतोड़ जवाब, मालवणी में पीड़ित महिला से मिले मंत्री लोढा
Mangal Prabhat Lodha News: मालवणी में अवैध निर्माण से हिंदू महिला का घर बंद होने के मामले में मंत्री मंगल प्रभात लोढा ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।
- Written By: आंचल लोखंडे
Mangal Prabhat Lodha (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Mumbai Politics News : मुंबई के मालवणी इलाके में एक हिंदू महिला के घर का दरवाजा बंद कर अवैध निर्माण किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। अब्बासिया कंपाउंड निवासी रागिनी रामशंकर चौरसिया के घर से सटे शौकत हुसैन आबिद हुसैन सैयद ने अनधिकृत निर्माण के कारण उनके घर का दरवाजा बंद हो गया था।
स्थानीय हिंदू संगठनों के विरोध को नजरअंदाज करते हुए आरोपी इसे अधिकृत निर्माण बताते रहे, लेकिन पुलिस जांच में यह निर्माण अवैध पाया गया। कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढा ने मंगलवार को पीड़ित महिला से मुलाकात की और बाद में कहा कि हिंदू समाज पर हो रहे अन्याय को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों को करारा जवाब दिया जाएगा।
बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों को शरण
मालवणी पुलिस थाने में वरिष्ठ अधिकारियों से सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए मंत्री लोढ़ा ने कहा कि स्थानीय पार्षद और विधायक के आशीर्वाद से ही अवैध निर्माणों को बढ़ावा मिल रहा है और दबाव बनाकर बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों को शरण दी जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र देश की अर्थव्यवस्था का मैग्नेट, ‘नवभारत के प्रोग्रेसिव महाराष्ट्र कॉनक्लेव’ में बोले सीएम फडणवीस
चीज एनालॉग पर महाराष्ट्र सरकार सख्त, नियमों के सख्ती से पालन के निर्देश
गेटवे से नहीं हटेगा बस स्टॉप, विस अध्यक्ष के सुझाव को बेस्ट समिति ने ठुकराया
बार-बार बढ़ जाता है गरीब नगर, अब रेलवे ने चलाया बुलडोजर, सैकड़ों झोपड़ों को ढहाया
Mumbai, Maharashtra: BJP leader Mangal Prabhat Lodha says, ”A Hindu woman named Ragini was allegedly harassed by two local Muslim miscreants, Dilshad and Shaukat, who are known for creating trouble in the area and already have several cases against them. They allegedly placed a… pic.twitter.com/2ezE2Xcrba — IANS (@ians_india) May 19, 2026
उन्होंने कहा कि बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों के अवैध निर्माण देश की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा हैं और इनके खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ हुई है और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मार्गदर्शन में राज्य का गृह विभाग प्रभावी ढंग से काम कर रहा है।
ये भी पढ़े: महाराष्ट्र देश की अर्थव्यवस्था का मैग्नेट, ‘नवभारत के प्रोग्रेसिव महाराष्ट्र कॉनक्लेव’ में बोले सीएम फडणवीस
अवैध निर्माण पर होगी कार्रवाई
स्थानीय विधायक असलम शेख के पार्षद पुत्र इस्लाम शेख ने अब्बासिया कंपाउंड में बिना किसी अनुमति के 6×12 फुट के सीमेंट-ईंट निर्माण का उद्घाटन किया था, जिसे अब 14 फुट की ऊंचाई तक बढ़ा दिया गया है। नगर पालिका ने इस अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है और पुलिस ने आपराधिक कार्रवाई का भी आश्वासन दिया है।
