- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mahavikas Aghadi Alliance About To Break Because Of Congress Said Shiv Sena Ubt
टूट की कगार पर महाविकास अघाड़ी, डूबती कांग्रेस को नहीं मिलेगी उद्धव-पवार की पतवार
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के बाद से महाविकास अघाड़ी को मुंह की खानी पड़ रही है। इसके लिए सभी ने अपनी हार का ठीकरा कांग्रेस पर फोड़ दिया है और अब महाविकास अघाड़ी के टूटने के दिन भी करीब आ गए है।
- Written By: प्रिया जैस

टूट की कगार पर महाआघाड़ी (सौजन्य-डिजाइन फोटो, सोशल मीडिया)
मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद अब राज्य में विपक्ष की महाविकास आघाड़ी टूट के कगार पर पहुंच गई है। दिल्ली विस चुनाव में शिवसेना (यूबीटी) ने कांग्रेस को छोड़ अरविंद केजरीवाल की आप पार्टी को समर्थन देने का ऐलान किया है। इससे आग और भड़क गई है।
यूबीटी प्रवक्ता संजय राउत ने गठबंधन में टूट का ठीकरा कांग्रेस पर फोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि हम लोगों ने लोकसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ा था और नतीजे भी अच्छे रहे। उसके बाद हम सभी की, खासकर कांग्रेस की यह जिम्मेदारी थी कि महाविकास आघाड़ी के अलावा राष्ट्रीय स्तर पर इंडिया गठबंधन को जिंदा रखें। एक साथ बैठकर आगे का रोड मैप तैयार करें लेकिन कांग्रेस ने ऐसा नहीं किया।
उन्होंने कहा, गठबंधन में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी थी लेकिन उसने अपनी जिम्मेदारी ठीक ढंग से नहीं निभाई। दिल्ली के चुनाव में आप को समर्थन देने पर यूबीटी सांसद अनिल देसाई ने भी कहा कि महाराष्ट्र चुनाव में केजरीवाल ने हमारा समर्थन किया था। इसलिए हम लोगों ने दिल्ली विस चुनाव में उन्हें समर्थन देने का फैसला किया है लेकिन कांग्रेस को रास नहीं आ रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस बनेगी TVK की ‘सारथी’! विजय ने बढ़ाया गठबंधन का हाथ
दिग्विजय सिंह ने सीएम मोहन यादव को लिखा पत्र, किसानों के लिए उठाई ‘ईज ऑफ डूइंग फार्मिंग की मांग’
दतिया में संभावित उपचुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक उलट-फेर, एक दर्जन कांग्रेसियों ने थामा BJP का दामन
‘लेफ्ट का सूपड़ा साफ और बंगाल में बीजेपी’, चुनावी नतीजों पर प्रियंका चतुर्वेदी ने क्या कहा?
एक बार गठबंधन टूटा तो जोड़ना मुश्किल
राउत ने कहा कि इंडिया गठबंधन के नेता तेजस्वी यादव, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव और उमर अब्दुल्ला का कहना है कि अब इंडिया गठबंधन का कोई वजूट नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि अगर नेताओं का नजरिया बदल रहा है तो इसके लिए गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस जिम्मेदार है।
शरद पवार के सांसद ने भी साधा निशाना
राकां शरद गुट के सांसद अमोल कोल्हे ने निशाना साधते हुए चुनाव में कहा कि विस चुनाव में हार के बाद कांग्रेस पार्टी की टूटी कमर अभी सीधी होने को तैयार नहीं है। वहीं ठाकरे गुट भी नींद से जागने को तैयार नहीं है। ऐसे में एक प्रमुख विपक्षी दल के रूप में हमारी पार्टी के लिए काफी स्पेस है।
महाराष्ट्र कांग्रेस में बड़ी सर्जरी
कांग्रेस के एक और सीनियर नेता नितिन राउत ने कहा कि हमने संगठनात्मक ढांचे और विधानसभा चुनाव को गंभीरता से नहीं लिया। इस वजह से हमें हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने विश्वास जताया कि जल्द ही आलाकमान की ओर से संगठनात्मक बदलाव किया जाएगा। हमें उम्मीद है कि आलाकमान की ओर से बड़ा फैसला होगा।
महाराष्ट्र से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
वडेट्टीवार ने पटोले व राउत को घसीटा
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय वडेट्टीवार ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मिली हार के लिए सीटों के बंटवारे में घोटाले को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि सीटों के बंटवारे को लेकर काफी समय बर्बाद हुआ। अगर सीटों का आवंटन 2 दिन में पूरा हो जाता तो प्रचार और योजना के लिए 18 दिन मिल जाते। इससे हम बेहतर रिजल्ट हासिल कर पाते।
Mahavikas aghadi alliance about to break because of congress said shiv sena ubt
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सीजफायर बेअसर! समुद्र में जारी है जहाजों पर हमला, अमेरिका ने ईरान पर मढ़ा युद्ध भड़काने का आरोप
May 06, 2026 | 12:25 AMAaj Ka Rashifal 6 May 2026: कन्या राशि पर होगी गणेश जी की विशेष कृपा! किन्हें रहना होगा सतर्क ये भी जानिए
May 06, 2026 | 12:05 AMPakistan Maulana Murder: खैबर पख्तूनख्वा में मौलाना की हत्या, लोग सड़कों पर उतरे, हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग
May 05, 2026 | 11:50 PMUAE Missile Attack: ईरान का UAE पर मिसाइल अटैक, लगातार दूसरे दिन 15 मिसाइलों और ड्रोन से किया हमला
May 05, 2026 | 11:26 PMन मोदी…न नितिन नबीन, ये हैं BJP के 5 धुरंधर; जिन्होंने बंगाल से उखाड़ फेंका ममता का साम्राज्य
May 05, 2026 | 11:12 PMकतर के आसमान में गायब हुआ अमेरिकी KC-135 Plane! आखिरी समय में भेजा था इमरजेंसी सिग्नल, तलाश जारी
May 05, 2026 | 11:00 PMMPESB Recruitment: अस्पताल सहायक के 1200 पदों पर भर्ती 7 मई से शुरू, यहां करें सीधे अप्लाई- जानें पूरी प्रोसेस
May 05, 2026 | 10:52 PMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM














