रहमान डकैत से भी खतरनाक निकला ये दुश्मन, ‘धुरंधर 2’ में हमजा की उड़ी नींद, जानें कौन हैं एक्टर?

Udaybir Sandhu Role Dhurandhar 2: धुरंधर में रणवीर सिंह के अलावा एक और किरदार सबसे ज्यादा सुर्खियों में है। ऐसे में चलिए जानते हैं, कौन है ‘पिंडा’ और किस एक्टर ने निभाया है ये रोल।
Udaybir Sandhu Role Dhurandhar 2
धुरंधर 2  उदयबीर संधू (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Pinda Character Dhurandhar 2: रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2 सिनेमाघरों में रिलीज होते ही सुर्खियों में आ गई है। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों दोनों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। जहां एक तरफ रणवीर का दमदार किरदार ‘हमजा अली मजारी’ चर्चा में है, वहीं फिल्म का एक और किरदार ‘पिंडा’ भी दर्शकों का ध्यान खींच रहा है।

जसकीरत से हमजा बनने की कहानी

फिल्म में रणवीर सिंह जसकीरत सिंह रांगी का किरदार निभाते हैं, जो आगे चलकर एक अंडरकवर एजेंट बनकर हमजा अली मजारी के नाम से दुश्मन देश में घुसपैठ करता है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म पहले पार्ट से ज्यादा इंटेंस और ड्रामेटिक बताई जा रही है।

कौन है पिंडा का किरदार?

फिल्म में जसकीरत के बचपन के दोस्त ‘पिंडा’ का किरदार भी काफी अहम है। जहां जसकीरत देश के लिए जासूस बनता है, वहीं पिंडा अपराध की दुनिया में कदम रखता है और ड्रग डीलिंग में शामिल हो जाता है। कहानी में एक दिलचस्प मोड़ तब आता है, जब दोनों दोस्तों का आमना-सामना होता है। इस सीन में इमोशन और टकराव दोनों देखने को मिलते हैं, जो फिल्म को और भी प्रभावशाली बनाता है।

इस एक्टर ने निभाया है ‘पिंडा’ का रोल

‘पिंडा’ के किरदार को उदयबीर संधू ने निभाया है। उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने खूब सराहा है और यही वजह है कि उनका किरदार चर्चा में बना हुआ है। उदयबीर संधू ने इस रोल में ग्रे शेड को बेहतरीन तरीके से पेश किया है, जिससे उनका किरदार कहानी में अलग पहचान बनाता है।

फिल्मों से पहले थे नेशनल लेवल खिलाड़ी

उदयबीर संधू सिर्फ एक्टर ही नहीं, बल्कि नेशनल लेवल हॉकी प्लेयर भी रह चुके हैं। एक्टिंग में आने से पहले उन्होंने मॉडलिंग में भी हाथ आजमाया था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड से की थी, जिसमें उन्होंने अक्षय कुमार के साथ काम किया। इसके अलावा वह अमर सिंह चमकीला जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।

क्यों खास है यह किरदार?

‘पिंडा’ का किरदार सिर्फ एक सपोर्टिंग रोल नहीं, बल्कि कहानी का अहम हिस्सा है, जो जसकीरत के सफर को और गहराई देता है। कुल मिलाकर, धुरंधर 2 में यह किरदार दर्शकों के लिए एक बड़ा सरप्राइज बनकर उभरा है और यही इसकी खासियत भी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com