Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ladakh Violence |
  • Shardiya Navratri |
  • Asia Cup 2025 |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

23 साल के बेटे ने पिता-दादा का गला रेता…चाकू लेकर पहुंचा थाने, बोला- मैं टूट चुका था

Andheri Murder Case: मुंबई के अंधेरी में बेटे ने पिता-दादा की चाकू से हत्या की, चाचा घायल। आरोपी चेतन ने खुद पुलिस स्टेशन जाकर सरेंडर किया, मामला हत्या में दर्ज।

  • By अर्पित शुक्ला
Updated On: Sep 25, 2025 | 10:04 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Mumbai News: मुंबई के अंधेरी इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे शहर को स्तब्ध कर दिया। संतोषी माता चॉल में रहने वाले 23 वर्षीय युवक चेतन मनोज भाटरे ने मंगलवार देर रात अपने पिता और दादा की चाकू से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी, जबकि चाचा को गंभीर चोटें पहुंचाईं। आरोपी ने वारदात के तुरंत बाद खून से सना चाकू हाथ में लिए स्थानीय पुलिस स्टेशन में आत्मसमर्पण कर दिया।

मुंबई पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और हत्या का मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। एमआईडीसी पुलिस स्टेशन के अनुसार, चेतन एक मेडिकल स्टोर पर डिलीवरी बॉय का काम करता है। मंगलवार रात करीब 11:30 बजे वह घर लौटा तो परिवार में पुरानी दुश्मनी फिर भड़क उठी। उसके पिता मनोज भाटरे (57 वर्ष), दादा बाबू भाटरे (79 वर्ष) और चाचा अनिल भाटरे (54 वर्ष) शराब के नशे में धुत थे और आपस में झगड़ रहे थे।

चेतन ने बताया कि पिता नशे की हालत में उस पर हमला करने लगे, जिससे गुस्से में आकर उसने किचन से चाकू उठाया और तीनों पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। पिता और दादा को मौके पर ही गंभीर चोटें लगीं, जिनसे उनकी मौत हो गई। चाचा अनिल ने किसी तरह जान बचाई, लेकिन उनका गला रेत दिया गया। उन्हें तुरंत नायर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत स्थिर बताई है।

वारदात के बाद चेतन, हाथ में चाकू लहराते हुए, सीधे एमआईडीसी पुलिस स्टेशन पहुंचा और सरेंडर कर दिया। ड्यूटी पर तैनात अधिकारी ने उसे तुरंत गिरफ्तार किया और वरिष्ठों को सूचना दी।

प्रारंभिक पूछताछ में चेतन ने खुलासा किया कि परिवार में शराब की लत और लगातार झगड़ों ने घर को नर्क बना दिया था। उसने कहा, “मेरे पिता, दादा और चाचा सभी शराबी थे। वे रोज झगड़ते थे और मेरी कमाई का दुरुपयोग करते थे। मेरी मां दो साल पहले इसी उत्पीड़न से तंग आकर घर छोड़कर चली गई थी। मेरी बहन भी इसी पीड़ा से गुजर रही थी। मैं टूट चुका था।”

यह भी पढ़ें- ग्रामीण महाराष्ट्र में MSRTC ऐप ने मचाई धूम, 10 लाख से अधिक लोगों ने अपनाया टिकट बुकिंग का नया तरीका

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103 (हत्या) और 109 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है और चेतन को कोर्ट में पेश किया जाएगा। -एजेंसी इनपुट के साथ

Maharashtra son kills father grandfather in andheri mumbai surrenders police

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 25, 2025 | 10:04 PM

Topics:  

  • Crime
  • Maharashtra
  • Mumbai

सम्बंधित ख़बरें

1

मराठवाड़ा में भारी बारिश से तबाही पर बोले राहुल गांधी, सरकार से राहत कार्य तेज करने की अपील

2

महाराष्ट्र में फर्जी गेमिंग ऐप से 3 हजार करोड़ से अधिक की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

3

ज्योति वाघमारे का राहुल गांधी पर हमला, बोलीं- हाइड्रोजन बम नहीं, ख्याली पुलाव है ये

4

‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर पर FIR क्यों? अबू आजमी ने उठाए दोहरे रवैये पर सवाल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.