ज्योति वाघमारे का राहुल गांधी पर हमला, बोलीं- हाइड्रोजन बम नहीं, ख्याली पुलाव है ये
Hindu Muslim Politics: ज्योति वाघमारे ने राहुल गांधी के 'हाइड्रोजन बम' बयान को बताया 'फुस्की पटाखा', शाहरुख खान के अवॉर्ड पर कांग्रेस की राजनीति को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
- Written By: अर्पित शुक्ला
ज्योति वाघमारे
Mumbai News: शिवसेना प्रवक्ता ज्योति वाघमारे ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के ‘हाइड्रोजन बम’ वाले बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का ‘हाइड्रोजन बम’ एक बेकार पटाखा है।
शिवसेना प्रवक्ता ज्योति वाघमारे ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “दीवाली का पर्व नजदीक आ रहा है और उस दौरान हम कई तरह के पटाखे फोड़ते हैं। जो पटाखा नहीं फूटता है, उसे ‘फुस्की बम’ कहा जाता है। राहुल गांधी का ‘हाइड्रोजन बम’ भी ‘फुस्की बम’ है। जब उनकी पार्टी कर्नाटक समेत कई राज्यों में जीती तो ईवीएम अच्छा था, लेकिन जब हमारी पार्टी को जीत मिलती है तो उन्हें सपना आता है कि घपला हुआ है। राहुल गांधी सिर्फ ख्याली पुलाव पकाते हैं और वह जेन-जी को भड़काने का काम कर रहे हैं। कांग्रेस को मिल रही हार के कारण उनका दिमागी संतुलन बिगड़ गया है।”
महाराष्ट्र में लगातार हो रही भारी बारिश से किसानों और ग्रामीणों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। इस पर वाघमारे ने कहा, “महाराष्ट्र में भारी बारिश हो रही है, जिससे किसानों और ग्रामीणों को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। हमारे नेता जमीन पर सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं, जबकि उद्धव ठाकरे जैसे नेता केवल फेसबुक लाइव पर नजर आते हैं। पूरे देश और महाराष्ट्र ने देखा कि कल मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार खेतों में जाकर लोगों की मदद कर रहे थे।”
सम्बंधित ख़बरें
धर्मेद्र प्रधान के इस्तीफे तक डटे रहने का ऐलान, थाली-चम्मच के साथ CJP का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन; देखें VIDEO
एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री पद का ऑफर, शिवसेना का BJP में होगा विलय! सनसनीखेज ट्वीट से मचा हड़कंप
संगम नगरी में विधानसभा चुनाव की बढ़ने लगी सरगर्मी; BJP विधायक ने माफिया विरोधी अभियान को बनाया चुनावी मुद्दा
Bharat Tiwari Encounter: सरेंडर के बाद भी भरत तिवारी का एनकाउंटर, बिहार पुलिस क्या छिपा रही? EXPLAINED
उद्धव ठाकरे के बाढ़ प्रभावित जिलों के दौरे पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “उद्धव ठाकरे ये फोटो शूट करने के लिए गए हैं, उन्हें सिर्फ फेसबुक लाइव करना ही ठीक लगता है।”
यह भी पढ़ें- ग्रामीण महाराष्ट्र में MSRTC ऐप ने मचाई धूम, 10 लाख से अधिक लोगों ने अपनाया टिकट बुकिंग का नया तरीका
कांग्रेस नेता भाई जगताप के शाहरुख खान के नेशनल अवॉर्ड मिलने पर उठाए गए सवालों पर उन्होंने पलटवार किया। उन्होंने कहा, “ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण बयान है और कांग्रेस की नीति हिंदू-मुस्लिम की राजनीति करना है। कांग्रेस वाले पहले से ही हिंदू-मुस्लिम को लड़ाते हुए सरकार में आए थे। इसी वजह से वह नेशनल अवार्ड में भी धर्म और जाति को लाने का काम कर रहे हैं।” -एजेंसी इनपुट के साथ
