-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Delhi Shri Sharada Institute Management Swami Chaityananand Fir On Molestation Charges 17 Students
दिल्ली में संत बना शैतान: मैनेजमेंट की 17 छात्राओं से यौन उत्पीड़न, स्वामी चैतन्यानंद के खिलाफ FIR
- Written By: सौरभ शर्मा
Delhi के एक मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट में 17 लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न की चौंकाने वाली घटना सामने आई है। छात्राओं ने स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थ सारथी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

मैनेजमेंट की 17 छात्राओं ने स्वामी चैतन्यानंद पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए (फोटो- सोशल मीडिया)
Delhi Management Institute Harassment Case: दिल्ली के एक प्रतिष्ठित मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट से बेहद शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जिसने शिक्षा जगत को इस नीच हरकत से हिलाकर रख दिया है। संस्थान की 17 छात्राओं ने स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थ सारथी पर यौन उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। इन छात्राओं का कहना है कि स्वामी उन्हें गलत तरीके से छूता था और अश्लील मैसेज भेजकर परेशान भी करता था। यह मामला तब और गंभीर हो जाता है जब पता चलता है कि पीड़ित छात्राएं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) से हैं और ये सभी स्कॉलरशिप पर पढ़ाई कर रही थीं।
दरअसल यह पूरा मामला तब सामने आया जब श्री शृंगेरी मठ के प्रशासक पीए मुरली ने 4 अगस्त 2025 को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने कुल 32 छात्राओं के बयान लिए, जिनमें से 17 ने स्वामी चैतन्यानंद की घिनौनी हरकतों की पुष्टि की। छात्राओं ने यह भी खुलासा किया कि संस्थान की कुछ महिला फैकल्टी और प्रशासनिक कर्मचारी उन पर स्वामी की बातें मानने का दबाव भी बनाती थीं, जिससे उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित होना पड़ रहा था। यह सब लंबे समय से चल रहा था।
शिकायत के बाद FIR, आरोपी स्वामी की तलाश तेज
पुलिस ने शिकायत के आधार पर बीएनएस की धारा 75(2), 79, और 351(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी के ठिकानों पर कई बार छापेमारी की, लेकिन वह घटना के बाद से ही फरार है। जांच में पता चला है कि उसकी आखिरी लोकेशन आगरा के पास मिली थी। पुलिस ने संस्थान के सीसीटीवी फुटेज और हार्ड डिस्क को जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। साथ ही, 16 पीड़ित छात्राओं के बयान न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने भी दर्ज कराए जा चुके हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली–पंजाब में आतंकी साजिश का भंडाफोड़: ISI नेटवर्क से जुड़े 4 आरोपी गिरफ्तार
अमरावती में नाबालिग छात्रा का पीछा कर धमकाने वाला युवक गिरफ्तार, पोक्सो के तहत मामला दर्ज
जमशेदपुर के पब में बवाल! छेड़छाड़ का विरोध करते ही दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला
कवच-14.0 अभियान का असर, राजधानी में 16 तस्कर गिरफ्तार, करोड़ों के नशे का खुलासा
यह भी पढ़ें: आधार कार्ड, तिलक और गोमूत्र…गरबा में एंट्री के लिए VHP ने जारी किए नियम
फर्जी डिप्लोमैटिक नंबर प्लेट और मठ ने झाड़ा पल्ला
जांच के दौरान एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पुलिस ने संस्थान के बेसमेंट से एक वोल्वो कार जब्त की है, जिस पर ’39 UN 1′ नंबर की फर्जी डिप्लोमैटिक प्लेट लगी हुई थी। इस कार का इस्तेमाल आरोपी स्वामी चैतन्यानंद ही करता था। इस मामले में धोखाधड़ी का एक अलग केस 25 अगस्त 2025 को दर्ज किया गया है। वहीं, घटना की गंभीरता को देखते हुए श्री शारदा संस्थान और शृंगेरी मठ प्रशासन ने आरोपी को सभी पदों से हटाकर उससे सारे संबंध खत्म कर लिए हैं और उसकी गतिविधियों को अवैध और संस्थान के हितों के खिलाफ बताया है।
Delhi shri sharada institute management swami chaityananand fir on molestation charges 17 students
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर में ‘नंबर 1’ की सफाई पर उठे गंभीर सवाल! पहली ही बारिश में बहे नगर निगम के सिंहस्थ तैयारी वाले कागजी दावे
Jul 02, 2026 | 06:43 PMबच्चे को वाशिंग मशीन में डाला, टॉयलेट के जेट स्प्रे से मुंह पर पानी मारा, केयरगिवर्स का अमानवीय वीडियो वायरल
Jul 02, 2026 | 06:35 PMसाकीनाका मैनहोल हादसे पर भड़कीं मेयर रितु तावड़े; वार्ड ऑफिसर, जेई और एई समेत 4 लोगों के सस्पेंशन का दिया आदेश
Jul 02, 2026 | 06:27 PMगुलाबी मीनाकारी से चमकी काशी की पहचान, लाखों के चेस सेट की विदेशों में जबरदस्त डिमांड
Jul 02, 2026 | 06:26 PMमुंबई की मूसलाधार बारिश से सितारों के घर भी नहीं बचे, अमिताभ बच्चन से लेकर अशनूर कौर तक प्रभावित
Jul 02, 2026 | 06:25 PMमहाराष्ट्र में जाति सत्यापन के लिए AI और ब्लॉकचेन का होगा इस्तेमाल, CM फडणवीस ने दिए निर्देश
Jul 02, 2026 | 06:18 PMवो शरणार्थी नहीं, धर्म के योद्धा थे! भारत-पाक विभाजन पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, सिंधी समाज को लेकर कही ये बात
Jul 02, 2026 | 06:14 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














