Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ladakh Violence |
  • Shardiya Navratri |
  • Asia Cup 2025 |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर पर FIR क्यों? अबू आजमी ने उठाए दोहरे रवैये पर सवाल

Maharashtra: अबू आजमी ने नितेश राणे के हिंदुत्ववादी बयान की निंदा की, बोले- हम संविधान के अनुसार काम करते हैं, भाजपा मुसलमानों को डराकर वोट नहीं ले सकती।

  • By अर्पित शुक्ला
Updated On: Sep 25, 2025 | 09:28 PM

अबू आजमी (pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Mumbai News: समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी ने महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे के हिंदुत्ववादी सरकार वाले बयान की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि वे बांटने की राजनीति करते हैं और हम संविधान के अनुसार काम करते हैं।

उन्होंने आईएएनएस से बातचीत करते हुए सवाल उठाया कि मुसलमान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को वोट क्यों देंगे? उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा लगातार हिंदू राष्ट्र बनाने की बात करती है, सीएए, एनआरसी और मॉब लिंचिंग के नाम पर लोगों को डराती है।

आजमी ने भाजपा से सवाल किया कि अगर आपको मुसलमानों के वोट चाहिए तो बताइए आपने कितने मुसलमानों को सांसद, विधायक या मंत्री बनाया?

उन्होंने कहा कि मुसलमानों के खिलाफ जहर उगला जा रहा है और पुलिस व अदालतों को मंत्री राणे के बयान का संज्ञान लेना चाहिए।

सपा नेता ने कहा कि जो व्यक्ति संविधान की शपथ लेता है, वह कैसे कह सकता है कि मेरी सरकार सिर्फ हिंदुओं की है? सरकार को संविधान के अनुसार चलना चाहिए। महाराष्ट्र की सरकार शुरू होने पर हम छत्रपति शिवाजी महाराज के आदर्शों पर चलने की शपथ लेते हैं, लेकिन शपथ लेने के बाद ये लोग हिंदुओं की बात करते हैं।

उन्होंने कहा कि हम हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी को एक नजर से देखते हैं और संविधान के अनुसार ही काम करते हैं।

‘आई लव मोहम्मद’ बैनर को लेकर उठे विवाद पर उन्होंने कहा कि एक मुसलमान पैगंबर मोहम्मद साहब के लिए अपनी जान दे सकता है, लेकिन वह अपना अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकता। ईद मिलादुन्नबी के मौके पर जब कानपुर में बच्चों ने ‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर लगाया तो उन बच्चों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। उन्होंने कहा कि एक समुदाय करे तो सब ठीक है और दूसरा समुदाय करे तो कार्रवाई यह नहीं चलेगा।

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मैं राहुल गांधी को बधाई देता हूं। देश के लोकतंत्र को बचाने और स्वच्छ व निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने जो महान बलिदान दिया है, वह सराहनीय है। मेरा मानना है कि सभी दलों को उनका समर्थन करना चाहिए और सरकार को सच्चाई सुनने और उस पर कार्रवाई करने के लिए मजबूर करना चाहिए।

लद्दाख के लोगों द्वारा राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर किए गए बड़े विरोध प्रदर्शन के दौरान लेह स्थित भाजपा कार्यालय में आग लगाए जाने पर उन्होंने कहा कि सरकार को कश्मीर या लद्दाख के लोगों से उन्हें पूर्ण राज्य का दर्जा देने के बारे में बात करनी चाहिए। उन्हें संतुष्ट होना चाहिए। जब लोग संतुष्ट नहीं होते हैं तो वे सड़कों पर उतर आते हैं।

यह भी पढे़ं- ग्रामीण महाराष्ट्र में MSRTC ऐप ने मचाई धूम, 10 लाख से अधिक लोगों ने अपनाया टिकट बुकिंग का नया तरीका

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर शुरू हुई राजनीति पर उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता है कि इसकी कोई जगह है। वे एक मशहूर कलाकार हैं, इसीलिए पुरस्कार मिला है। -एजेंसी इनपुट के साथ

Abu azmi slams nitesh rane over hindutva remarks defends constitution and muslim rights

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 25, 2025 | 09:28 PM

Topics:  

  • Abu Azmi
  • Maharashtra

सम्बंधित ख़बरें

1

बाढ़ से तबाही, किसान बेहाल! रामदास आठवले बोले- केंद्र से करूंगा चर्चा, हर संभव मदद दिलवाऊंगा

2

ग्रामीण महाराष्ट्र में MSRTC ऐप ने मचाई धूम, 10 लाख से अधिक लोगों ने अपनाया टिकट बुकिंग का नया तरीका

3

शाहरुख खान को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर घमासान, अमित साटम बोले, कांग्रेस को हर जगह मुस्लिम…

4

इंटेलिजेंस क्या कर रहा था? लेह-लद्दाख हिंसा पर सुप्रिया सुले ने मोदी सरकार पर बोला हमला

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.