महाराष्ट्र में सड़कों का महा कायाकल्प, ₹24,884 करोड़ की इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को मंजूरी
Maharashtra Cabinet Approval : महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने राज्य में सड़क अवसंरचना के व्यापक विकास के लिए ₹24,884 करोड़ की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को मंजूरी दी है।
- Written By: आंचल लोखंडे
Shivendra Raje Bhosale (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Maharashtra Road Infrastructure Project: महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने राज्य में सड़क अवसंरचना के महा कायाकल्प (व्यापक विकास) के लिए लगभग ₹24,884 करोड़ की परियोजनाओं को हरी झंडी दे दी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (एआईआईबी) और न्यू डेवलपमेंट बैंक (एनडीबी) के वित्तीय सहयोग से यह महत्वाकांक्षी निर्णय लिया गया। लोक निर्माण मंत्री शिवेंद्रसिंहराजे भोसले ने इसे राज्य के सड़क विकास के लिए ऐतिहासिक कदम बताया।
मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना चरण-3 को मंजूरी
ग्रामीण संपर्क व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तीसरे चरण के तहत लगभग 3,500 किलोमीटर सड़कों और पुलों के निर्माण के लिए ₹6,429 करोड़ की स्वीकृति दी गई। इसमें एआईआईबी से लगभग 500 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब ₹4,500 करोड़) का कर्ज मिलेगा, जबकि शेष 30 प्रतिशत यानी लगभग ₹1,929 करोड़ राज्य सरकार वहन करेगी। इस कर्ज की अदायगी 5 वर्ष की अनुग्रह अवधि सहित कुल 25 वर्षों में की जाएगी। इसके अलावा राज्य निधि से अलग से 2,500 किलोमीटर सड़कों के कार्य भी हाथ में लिए जाएंगे।
महाराष्ट्र राज्य सड़क सुधार परियोजना को भी हरी झंडी
राज्य को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र राज्य सड़क सुधार परियोजना को भी मंजूरी दी गई। एआईआईबी और एनडीबी प्रत्येक से 1 अरब अमेरिकी डॉलर का सहयोग दो चरणों में प्राप्त होगा। पहले चरण में दोनों बैंकों के माध्यम से कुल लगभग 1,500 किलोमीटर सड़कों का उन्नयन ईपीसी पद्धति से किया जाएगा, जिन पर ₹6,221 करोड़ खर्च होंगे। दोनों चरणों की कुल लागत लगभग ₹12,442 करोड़ प्रति योजना होगी।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र मंत्रिमंडल के बड़े फैसले: विश्वविद्यालय विस्तार और आर्थिक मंडलों में नई भर्तियों को मंजूरी
गिरगांव में बिजली संकट पर मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा सख्त, आंदोलन की दी चेतावनी
जी राम जी मजदूरों के लिए अनूठी पहल, मानेगांव में स्वास्थ्य शिविर और भोजन व्यवस्था की सराहना
नासिक में शराब के लिए पैसे न देने पर युवक के सिर पर धारदार हथियार से हमला
ये भी पढ़े: जी राम जी मजदूरों के लिए अनूठी पहल, मानेगांव में स्वास्थ्य शिविर और भोजन व्यवस्था की सराहना
ग्रोथ कॉरिडोर को प्राथमिकता
इस परियोजना में 40 प्रतिशत से अधिक व्यावसायिक यातायात वाले ‘ग्रोथ कॉरिडोर‘ मार्गों को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। लोक निर्माण मंत्री शिवेंद्रसिंहराजे भोसले ने कहा कि इन निर्णयों से सड़कें अधिक सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण बनेंगी तथा औद्योगिक, कृषि, पर्यटन एवं व्यापारिक क्षेत्रों के विकास को बड़ी गति मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य के सड़क विकास के लिए यह निर्णय अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होगा।
