Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 21 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बेस्ट बस हादसों पर गंभीर सवाल; ड्राइवर नहीं, सिस्टम है हादसों का जिम्मेदार, कागजों में फिट, सड़क पर हैं अनफिट

BEST Bus Accidents: मुंबई में लगातार हो रहे बेस्ट बस हादसों पर समिति सदस्यों ने सिस्टम को जिम्मेदार ठहराया। मेंटेनेंस, स्टाफ की कमी और अधूरी ट्रेनिंग पर गंभीर सवाल उठाए।

  • Written By: आलोक उमाकृष्ण
Updated On: Jul 21, 2026 | 10:38 PM

बेस्ट बस दुर्घटनाएँ (सोर्स: AI)

Follow Us
Follow Us:

BEST Bus Accidents Maintenance Driver System: मुंबई में लगातार हो रहे बेस्ट बस हादसों के बीच सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं। बेस्ट समिति के सदस्य दावा कर रहे हैं कि दुर्घटनाओं के लिए केवल ड्राइवरों को जिम्मेदार ठहराना वास्तविक समस्या से ध्यान भटकाने की कोशिश है।

उनका आरोप है कि बसों के मेंटेनेंस में लापरवाही, तकनीकी स्टाफ की कमी, कागजी फिटनेस और ड्राइवरों को समय- समय पर प्रशिक्षण न मिलने जैसी खामियां हादसों की बड़ी वजह बन रही हैं, जबकि हर दुर्घटना का ठीकरा चालक के सिर फोड़ दिया जाता है। उनका कहना है कि हादसों के लिए केवल चालक को जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं है। बसों के रखरखाव, तकनीकी जांच और चालक प्रशिक्षण की व्यवस्था की भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

मानखुर्द में सोमवार सुबह सायन-पनवेल महामार्ग पर सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे रूट 501 की नॉन-एसी सीएनजी बेस्ट बस के कथित ब्रेक फेल होने से बस डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में 62 वर्षीय पैदल यात्री की मौत हो गई, जबकि चालक, कंडक्टर समेत 10 लोग घायल हुए। बेस्ट ने ऑपरेटर मातेश्वरी अर्बन ट्रांसपोर्ट सॉल्यूशंस को कारण बताओ नोटिस जारी कर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। क्षतिग्रस्त बस तकनीकी जांच के लिए मानखुर्द पुलिस के कब्जे में है।

सम्बंधित ख़बरें

जल संकट का संकेत: महाराष्ट्र के जलाशयों में मात्र 47% पानी, मुंबई-ठाणे समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

NEET UG 2026 परिणाम पर छत्रपति संभाजीनगर में उठे बड़े सवाल, दो छात्रों ने कम अंक आने का दावा, 23 को सुनवाई

BEST बदलेगी, सफर संवरेंगे, बेस्ट के कायाकल्प का तैयार ब्लूप्रिंट, डबल डेकर विस्तार, नए रूट और भर्ती के आदेश

छत्रपति संभाजीनगर: 5.96 करोड़ के सहकारी घोटाले में तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार, सात दिन की पुलिस हिरासत

वेट लीज बसों में हैं गंभीर खामियां

समिति सदस्य फैसल खान ने कहा कि बेस्ट की वेट-लीज मॉडल पर चलने वाली बसों के रखरखाव में गंभीर खामियां हैं। मेंटेनेंस के लिए पर्याप्त तकनीकी कर्मचारी नहीं हैं और निर्धारित अंतराल पर होने वाली जांच कई मामलों में केवल औपचारिकता बनकर रह गई है। कई बार बिना वास्तविक निरीक्षण के ही चेकलिस्ट पूरी कर दी जाती है।

उनका कहना है कि हर हादसे का दोष केवल चालक पर मढ़ना उचित नहीं है। अधिकांश चालकों के पास 2 से 6 वर्ष का अनुभव है और वे जानबूझकर दुर्घटना नहीं करते। यदि गियर बॉक्स, क्लच, स्टीयरिंग या ब्रेक में तकनीकी खराबी आ जाए तो चालक के पास हादसा टालने के बहुत सीमित विकल्प बचते हैं।

पहले भी जता चुके हैं चिंता

समिति सदस्य फैसल खान ने कहा कि वह पहले भी बेस्ट प्रबंधन, महाप्रबंधक और संबंधित अधिकारियों को ठेके पर चलने वाली बसों के रखरखाव को लेकर आगाह कर चुके हैं। उनके अनुसार बढ़ते हादसों के पीछे तकनीकी खामियां या चालक प्रशिक्षण और कार्य परिस्थितियों की कमियां प्रमुख वजह हो सकती हैं।

सख्त निगरानी की मांग

समिति सदस्य रमाकांत गुप्ता ने कहा कि उन्होंने भी वेट-लीज बसों के रखरखाव को लेकर प्रशासन को पत्र लिखा था। उन्होंने नियमित तकनीकी जांच, समयबद्ध मेंटेनेंस और ठेकेदारों की कड़ी निगरानी की मांग करते हुए कहा कि हालिया हादसों के बाद वेट-लीज ऑपरेटरों की जवाबदेही तय करने की जरूरत और बढ़ गई है।

बेहतर प्रशिक्षण और कार्य व्यवस्था जरूरी

समिति सदस्यों ने चालकों के लिए नियमित रिफ्रेशर ट्रेनिंग, पर्याप्त अवकाश और बेहतर कार्य व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। उनका कहना है कि ड्राइवरों की कमी से कर्मचारियों पर अतिरिक्त दबाव बढ़ रहा है, जबकि ठेकेदार बसों को अधिक से अधिक किलोमीटर चलाने पर जोर देते हैं। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

यह भी पढ़ेः- जल संकट का संकेत! महाराष्ट्र के जलाशयों में मात्र 47% पानी, मुंबई-ठाणे समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

फिर डिवाइडर से टकराई बेस्ट

मुंबई के दौलतनगर बस स्टॉप के पास सोमवार रात करीब 11.20 बजे वैषाली नगर से बोरीवली पूर्व जा रही बेस्ट की बस रूट ए-462/34 अचानक सामने आए अज्ञात बाइक सवार को बचाने के प्रयास में डिवाइडर से टकराकर फंस गई। टोइंग वैन से बस हटाई गई। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। फिलहाल पुलिस में मामला दर्ज नहीं हुआ है।

Best bus accidents maintenance driver system failure safety issues in mumbai

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 21, 2026 | 10:38 PM

Topics:  

  • BEST Bus Accident
  • BEST Bus Services
  • Maharashtra News
  • Ministry of Road Transport and Highways
  • Mumbai News
  • Public transport service
  • Road Accident
  • Traffic Rules
  • Traffic Safety

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.