जी राम जी मजदूरों के लिए अनूठी पहल, मानेगांव में स्वास्थ्य शिविर और भोजन व्यवस्था की सराहना

Lakhani G RAM G Workers: लाखनी तहसील अंतर्गत मानेगांव में मनरेगा मजदूरों के लिए स्वास्थ्य और कल्याण संबंधी अनूठी पहल की जा रही है। मजदूरों के लिए स्वास्थ्य शिविर, भोजन और शरबत की व्यवस्था की।
manrega workers health camp ajit meshram manegaon lakhani initiative
VB G RAM G Worker (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Lakhani G RAM G Scheme: लाखनी तहसील के समीप स्थित मानेगांव में महाराष्ट्र ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अब- जी राम जी के तहत कार्यरत मजदूरों के लिए किए जा रहे सामाजिक उपक्रमों की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है। गांव के उपसरपंच अजीत मेश्राम पिछले चार वर्षों से लगातार मनरेगा कार्यस्थल पर मजदूरों की सुविधा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विशेष पहल कर रहे हैं। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी उन्होंने लगभग 200 से 225 मनरेगा मजदूरों के लिए स्वास्थ्य शिविर, भोजन एवं शरबत की व्यवस्था की।

स्वास्थ्य शिविर में मजदूरों का रक्तचाप बीपी, शुगर सहित विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी जांचें कार्यस्थल पर ही की गईं। मजदूरों के कल्याण के लिए इस प्रकार की पहल के कारण मानेगांव/स। गांव तहसील में एक आदर्श ग्राम के रूप में पहचान बना रहा है।

उपसरपंच अजीत मेश्राम बने मिसाल

कार्यक्रम के दौरान लाखनी पंचायत समिति के समुह विकास अधिकारी पानतावने का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर पंचायत समिति सभापति अश्विनी मोहतुरे, उपसभापति सुनील बांते, ग्राम पंचायत की सरपंच आशा वी। सिंगनजुडे सहित ग्राम पंचायत के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया।

मनरेगा कार्यस्थल पर मजदूरों के स्वास्थ्य की चिंता

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सदस्य अजय नागलवाडे, जितेंद्र भंडारकर, अलका डोरले, कुंजना नेवारे, नलिनी पाखमोडे और अंजली कुलसुंगे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। समुह विकास अधिकारी पानतावने ने कहा कि जिले में मानेगांव ऐसा गांव है जहां मनरेगा मजदूरों के स्वास्थ्य और सुविधाओं की विशेष चिंता की जाती है।

200 से अधिक मनरेगा श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य शिविर

मजदूरों के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर उनकी जांच करना तथा भोजन एवं शरबत की व्यवस्था करना अत्यंत सराहनीय पहल है। उन्होंने उपसरपंच मेश्राम के कार्यों की प्रशंसा करते हुए पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका सम्मान किया तथा मानेगांव के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस तरह के उपक्रम न केवल मजदूरों के स्वास्थ्य और कल्याण में सहायक हैं, बल्कि अन्य ग्राम पंचायतों के लिए भी प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत करते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com