-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Maharashtra Politics Mva United Against Mahayuti Anna Hazare Demand Resign Munde Kokate
Maharashtra Politics: महायुति के खिलाफ विपक्ष एक, अन्ना की मांग से बढ़ा दबाव, बावनकुले बोले- सीएम करेंगे विचार
- Written By: प्रिया जैस
उप मुख्यमंत्री अजित पवार की राकां के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री धनंजय मुंडे और कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे के कारण मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महायुति सरकार को काफी शर्मिंदगी झेलनी पड़ रही है।

चंद्रशेखर बावनुके-अन्ना हजारे-देवेंद्र फडणवीस (सौजन्य-सोशल मीडिया)
मुंबई: उप मुख्यमंत्री अजित पवार की राकां के धनंजय मुंडे और कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे ये दोनों मंत्री विपक्ष के रडार पर हैं। लगातार इनकी मंत्रिमंडल से बर्खास्तगी की मांग कर रहा विपक्ष अब बीजेपी और खासकर मुख्यमंत्री फडणवीस पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगा रहा है।
लेकिन देश में भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के प्रणेता अन्ना हजारे द्वारा मंत्री मुंडे को मंत्रिमडल से निकालने तथा कोकाटे का मंत्री पद व विधायक का पद रद्द किए जाने की के कारण सरकार दबाव में आ गई है। महायुति सरकार के राजस्व मंत्री एवं बीजेपी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने रविवार को कहा कि मुख्यमंत्री, अन्ना की मांगों पर गंभीरता पूर्व विचार कर रहे हैं। सरकार जल्द ही इस पर निर्णय लेगी।
धनंजय और माणिकराव के खिलाफ गंभीर आरोप
सामाजिक कार्यकर्ता अंजलि दमानिया ने धनंजय मुंडे पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। तो वहीं बीड जिले के मस्साजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या मामले में वाल्मिक कराड की गिरफ्तारी के बाद मंत्री धनंजय मुंडे भी सवालों के घेरे में आ गए। जबरन वसूली का विरोध करने की वजह से की गई सरपंच की हत्या मामले में गिरफ्तार कराड़ को धनंजय मुंडे का दायां हाथ माना जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
2011 से पहले बनी सभी झुग्गी-झोपड़ियों को मिलेगा कानूनी संरक्षण, कोई नहीं होगा बेघर, महाराष्ट्र सरकार का फैसला
महाराष्ट्र के 2 लाख आदिवासियों को बड़ी सौगात! अब मिलेगा अलग सातबारा, बैंक लोन और सरकारी मदद का रास्ता साफ
फर्जी किसान बनकर जमीन खरीदने वालों पर सख्ती, मिशनरी भूमि और कृषि जमीन सौदों की जांच करेगी महाराष्ट्र सरकार
महाराष्ट्र में अब गैर-किसान नहीं खरीद पाएंगे खेत, चंद्रशेखर बावनकुले के इस निर्णय से भूमाफियाओं में हडकंप
इस वजह से धनंजय, एवं पुलिस की भूमिका पर बीजेपी विधायक सुरेश धस, अंजलि दमानिया एवं मराठा आंदोलनकारी मनोज जरांगे पाटिल तक सवाल उठाते रहे हैं। जबकि माणिकराव कोकाटे व उनके भाई को 1995 दस्तावेजों में हेराफेरी करके सरकारी मकान हथियाने के मामले में एक अदालत ने दोषी ठहराते हुए 2 साल की सजा सुनाई है।
विपक्षी नेता लगातार कर रहे हमला
शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत “नैतिकता इस सरकार के इर्द-गिर्द भी नहीं फटक रही है। मुख्यमंत्री फडणवीस भ्रष्ट मंत्रियों के मामले में चुप क्यों हैं?”
शिवसेना यूबीटी पूर्व मुख्यमंत्री व पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा क्या मुंडे और कोकाटे को संरक्षण देना ही बीजेपी का हिंदुत्व है?
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने कहा राहुल गांधी और सुनील केदार के मामले में जिस तरह से झटपट कार्रवाई की गई थी, उसी तरह मंत्री कोकाटे के खिलाफ भी कार्रवाई करें।
कांग्रेस सांसद व मुंबई प्रदेश अध्यक्ष वर्षा गायकवाड ने कहा राहुल गांधी, सुनील केदार और माणिकराव कोकाटे के लिए अलग-अलग न्याय क्यों? कोकाटे का विधायक दर्जा तुरंत रद्द किया जाए।
विश्वास रखें, पक्षपात नहीं होगा
इन आरोपों को देखते हुए महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने कहा, “13 अक्टूबर 2015 को निर्वाचन आयोग द्वारा जारी नियमों की अधिसूचना के अनुसार, संबंधित प्राधिकारियों द्वारा सात दिनों के भीतर आधिकारिक रूप से आदेश विधानमंडल को उपलब्ध कराने का प्रावधान है। इसके बाद, विधानमंडल को सात दिनों के भीतर इस पर अधिसूचना जारी करनी होगी। इसलिए निश्चिंत रहें, इस संबंध में कोई पक्षपात नहीं होगा।”
Maharashtra politics mva united against mahayuti anna hazare demand resign munde kokate
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: कर्क और मकर समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें शुक्रवार का राशिफल
Jul 10, 2026 | 12:10 AMशाजापुर: ‘जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं, सरकार देगी 17 सड़कें’, विधायक की जिद पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
Jul 09, 2026 | 11:35 PMHariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या 2026: सावन की सबसे पुण्यदायी अमावस्या कब है? जानिए सही तिथि, शुभ समय
Jul 09, 2026 | 11:25 PMMP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज
Jul 09, 2026 | 11:21 PMयोगिनी एकादशी 2026: श्रीहरि को चढ़ा दें ये दिव्य भोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि और सौभाग्य के बंद द्वार
Jul 09, 2026 | 11:08 PMस्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
Jul 09, 2026 | 11:07 PMआर्चर का ब्रह्मास्त्र फिर चला, वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में सस्ते में आउट, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














