Raj Bhavan Mumbai ceremony (सोर्सः सोशल मीडिया)
Raj Bhavan Mumbai Ceremony: महाराष्ट्र को अब पूर्णकालिक राज्यपाल मिल गए हैं। महाराष्ट्र के नए राज्यपाल के रूप में नियुक्त जिष्णु देव वर्मा ने मंगलवार को राजभवन (लोकभवन) में पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर कार्यभार ग्रहण किया।
कार्यभार संभालने से पहले जिष्णु देव वर्मा सोमवार को मुंबई पहुंचे थे। हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार सहित कई नेताओं ने उनका स्वागत किया।
मंगलवार को दक्षिण मुंबई स्थित राजभवन में आयोजित समारोह में जिष्णु देव वर्मा ने राज्यपाल पद की शपथ ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, सुनेत्रा पवार, राज्य के मुख्य सचिव, मुंबई की महापौर रितु तावड़े, राज्य पुलिस प्रमुख सदानंद दाते और मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती सहित कई वरिष्ठ नेता और अधिकारी उपस्थित थे।
LIVE | महाराष्ट्राचे नवनियुक्त मा. राज्यपाल जिष्णू देव वर्माजी यांचा शपथविधी समारंभ 🕟 संध्या. ४.३२ वा. | १०-३-२०२६📍लोकभवन, मुंबई.@maha_governor @Jishnu_Devvarma #Maharashtra #Mumbai #OathCeremony https://t.co/bsdXHrWqwG — Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) March 10, 2026
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 6 मार्च को जिष्णु देव वर्मा को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया था। इससे पहले वे तेलंगाना के राज्यपाल के रूप में कार्यरत थे। वे वर्ष 2018 से 2023 तक त्रिपुरा के उपमुख्यमंत्री भी रह चुके हैं और पूर्वोत्तर भारत के अनुभवी नेता के रूप में पहचाने जाते हैं।
ये भी पढ़े: कमजोर है सरकार की तैयारी, LPG Crisis पर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार नीतियों पर उठाया सवाल
महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन के उपराष्ट्रपति चुने जाने के बाद गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत महाराष्ट्र के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे। जिष्णु देव वर्मा के शपथ ग्रहण के साथ ही महाराष्ट्र को अब पूर्णकालिक राज्यपाल मिल गया है।