-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Jishnu Dev Varma Appointed Maharashtra Governor Administrative Reshuffle
त्रिपुरा के राजपरिवार से महाराष्ट्र के राज्यपाल तक, कौन हैं जिष्णु देव वर्मा? जानें उनका राजनीतिक सफर
- Written By: प्रिया जैस
Jishnu Dev Varma Maharashtra Governor: देश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल। जिष्णु देव वर्मा बने महाराष्ट्र के नए राज्यपाल। तेलंगाना, बिहार और बंगाल समेत कई राज्यों में नए संवैधानिक प्रमुखों की नियुक्ति।

जिष्णु देव वर्मा (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Administrative Reshuffle India 2026: भारत सरकार ने देश में एक बड़ा संवैधानिक फेरबदल किया है। इसके तहत, सरकार ने कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बड़े संवैधानिक बदलाव किए हैं। महाराष्ट्र, बिहार, पश्चिम बंगाल, नागालैंड, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के पदों में बदलाव किए गए हैं। तमिलनाडु में अतिरिक्त प्राभार नियुक्त किए गए हैं, जबकि दिल्ली और लद्दाख में उपराज्यपाल नियुक्त किए गए हैं।
महाराष्ट्र में तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा को राज्यपाल नियुक्त किया गया है। तो वहीं, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला को तेलंगाना का राज्यपाल बनाया गया है। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाराष्ट्र के लिए जिष्णु देव वर्मा के नाम की घोषणा की। जिष्णु देव वर्मा उत्तर-पूर्वी भारत के एक अनुभवी राजनीतिज्ञ के रूप में जाने जाते है। उन्होंने त्रिपुरा राज्य की राजनीति में लंबे समय तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
आपको बताते चलें, कि त्रिपुरा के राजपरिवार से संबंध रखने वाले जिष्णु देव वर्मा को भाजपा का वरिष्ठ नेता माना जाता है। उन्होंने 2018 से 2023 तक त्रिपुरा के उपमुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया और राज्य में वित्त, ऊर्जा और ग्रामीण विकास जैसे महत्वपूर्ण विभागों का कार्यभार संभालते हुए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सम्बंधित ख़बरें
कॉकरोच कहने वाले से नहीं चाहिए डिग्री…CJI सूर्यकांत को हैदराबाद की यूनिवर्सिटी में बुलाने पर भड़के छात्र
महाराष्ट्र में 11 अगस्त से महंगा होगा दूध, जानें कितने रुपये बढ़ेंगे दाम और क्या है वजह?
कोपरखैरणे स्टेशन पर महिला यात्रियों के आसपास घूमता दिखा संदिग्ध व्यक्ति, वीडियो वायरल; GRP ने बाहर निकाला
मुंबईकरों को राहत! 10 अगस्त से Metro One की नई सेवा, पीक आवर्स में हर 3 मिनट पर मिलेगी मेट्रो
त्रिपुरा से राष्ट्रीय राजनीति तक का सफर
जिष्णु देव वर्मा का जन्म 15 अगस्त 1957 को त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में हुआ था। अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने समाजसेवा में प्रवेश किया। 1990 के दशक में वे भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए और यहां से उनकी सक्रिय राजनैतिक करियर की शुरुआत हुई।
त्रिपुरा में वामपंथी दलों का बड़ा प्रभुत्व था। इसके बावजूद, उन्होंने भाजपा के साथ काम करते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए लगातार काम किया। उन्होंने 1996, 1998 और 1999 में त्रिपुरा पूर्वी लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था।
जिष्णु देव वर्मा की उपमुख्यमंत्री के तौर पर भूमिका
2018 में त्रिपुरा में भाजपा के सत्ता में आने के बाद, जिष्णु देव वर्मा को उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उस दौरान उन्होंने वित्त, ऊर्जा, योजना, पंचायत राज और ग्रामीण विकास जैसे विभागों का नेतृत्व किया।
2018 से 2023 तक त्रिपुरा के प्रशासन में जिष्णु देव वर्मा की भूमिका को महत्वपूर्ण माना जाता है। उन्होंने आर्थिक नियोजन, ग्रामीण अवसंरचना और ऊर्जा क्षेत्र में सुधारों पर जोर दिया। उन्होंने राज्य के विकास के लिए केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन पर ध्यान केंद्रित किया। इसलिए, त्रिपुरा के विकास की प्रक्रिया में उनके नेतृत्व को उल्लेखनीय माना जाता है।
यह भी पढ़ें – बिहार-हिमाचल, बंगाल को मिले नए राज्यपाल, दिल्ली में भी नए LG, विनय कुमार सक्सेना पहुंचे लद्दाख
माय नेता इन्फो के अनुसार, जिष्णु देव वर्मा के पास 2023 तक ₹15,58,60,395 की संपत्ति है। उन पर ₹6,47,101 का कर्ज भी है। आपको बता दें कि महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के उपराष्ट्रपति बनने के बाद गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को इस पद का अतिरिक्त प्राभार दिया गया था।
जिष्णु देव वर्मा का राज्यपाल पद तक का सफर
राजनीति में उनके लंबे अनुभव को देखते हुए उन्हें राज्यपाल नियुक्त किया गया। इससे पहले वे तेलंगाना के राज्यपाल रह चुके थे। उसके बाद उन्हें महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया। महाराष्ट्र जैसे बड़े और आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण राज्य में उनकी नियुक्ति को राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
जिष्णु देव वर्मा की रुचियों की बात करें तो वे राजनीति के साथ-साथ साहित्य, कला और खेल में भी रुचि रखते हैं। वे ना सिर्फ एक पॉलिटिकल लीडर बल्कि एक कवि और लेखक के रूप में भी अपनी छाप छोड़ चुके हैं। इसके अलावा, वे बैडमिंटन से भी जुड़े हुए हैं और खेल संगठनों के साथ मिलकर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं।
Jishnu dev varma appointed maharashtra governor administrative reshuffle
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बड़ी राहत मिली है साहब; तीन साल बाद हुई जमीन की पैमाइश तो डीएम को जंगली ककोड़े देने पहुंचा किसान
Aug 09, 2026 | 05:53 PMToxic Trailer पर मचा बवाल तो पत्नी के बचाव में उतरे सिद्धार्थ, यश ने भी कियारा के लिए कही बड़ी बात
Aug 09, 2026 | 05:47 PMकॉकरोच कहने वाले से नहीं चाहिए डिग्री…CJI सूर्यकांत को हैदराबाद की यूनिवर्सिटी में बुलाने पर भड़के छात्र
Aug 09, 2026 | 05:32 PMशेयर बाजार में बड़ा उलटफेर, टॉप-10 में से 4 कंपनियों का मार्केटकैप ₹1.43 लाख करोड़ बढ़ा; देखें पूरी लिस्ट
Aug 09, 2026 | 05:28 PMपैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PMमुरैना में उफान पर क्वारी नदी, पानी में डूबे रपटे, जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे ग्रामीण
Aug 09, 2026 | 05:19 PMपरसेंटेज के खेल में अटका हैं विकास.. राज ठाकरे की कोंकण के लोगों को चेतावनी, बोले- परियोजनाओं में बनें पार्टनर
Aug 09, 2026 | 05:13 PMवीडियो गैलरी

नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM













