Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 9 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

घट जाएगा यात्रा का समय, कम होगी भीड़, पनवेल-कर्जत नए रेल कॉरिडोर का काम प्रोजेक्ट पूरा होने के करीब

Panvel Karjat Local Train Corridor: मुंबई की लोकल में भीड़ कम करने और यात्रियों का सफर आसान बनाने के लिए पनवेल-कर्जत नए डबल ट्रैक कॉरिडोर का काम पूरा होने के करीब है।

  • Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: गोरक्ष पोफली
Updated On: Aug 09, 2026 | 07:34 PM

पनवेल कर्जत नए डबल ट्रैक कॉरिडोर का काम (सोर्स: नवभारत फोटो)

Follow Us
Follow Us:

Panvel Karjat New Suburban Rail Corridor: मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेनों पर बढ़ते दबाव को कम करने की दिशा में एक बड़ी राहत जल्द मिलने वाली है। मुंबई रेलवे विकास निगम MRVC ने पनवेल–कर्जत के नए उपनगरीय कॉरिडोर पर महत्वपूर्ण पड़ाव हासिल कर लिया है।

मुंबई शहरी परिवहन प्रोजेक्ट (MUTP-III) 3 के तहत चल रहे इस डबल ट्रैक लोकल रेल कॉरिडोर प्रोजेक्ट का का काम लगभग पूरा होने को है। इसी साल के अंत तक इस बहुउद्देश्यीय कॉरिडोर पर लोकल दौड़ने लगेगी।

CRS जांच की तैयारी

MRVC के अधिकारियों ने बताया कि परियोजना अब अंतिम चरण में है और इसे 2026 के अंत तक कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी – CRS की सुरक्षा जांच के लिए तैयार किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। जांच पूरी होते ही इस रूट पर लोकल ट्रेनें चलाना शुरू हो जाएंगी। चिखले और मोहपे स्टेशनों के पास सबवे का निर्माण पूरा कर लिया गया है। इससे स्थानीय लोगों को रेलवे लाइन पार करने में सुविधा होगी। साथ ही रोड ओवर ब्रिज 89/1 और 90/2 को भी ग्रामीणों के उपयोग के लिए खोल दिया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

मध्य रेल ने कबाड़ बेचकर कमाए 202.55 करोड़ रुपये! जानें क्या है जीरो स्क्रैप मिशन

सोसाइटी में खेल रही थी मासूम, काल बनकर आई कार; पिंपरी-चिंचवड की सोसाइटी में दिल दहला देने वाला हादसा

ग्राम पंचायत निधि की गड़बड़ी में सिर्फ ग्रामसेवक पर कार्रवाई क्यों? सरपंच-उपसरपंच की जवाबदेही तय करने की मांग

Bhandara News: तुमसर में नशे में धुत कार चालक ने दो वाहनों को मारी टक्कर, कई लोग घायल

टनल और विद्युतीकरण का काम

इस कॉरिडोर पर बन रही दो बड़ी सुरंगों में टनल-1 और टनल-3 में केबलिंग का काम पूरा हो चुका है। विद्युतीकरण के मोर्चे पर भी बड़ी प्रगति हुई है। जुलाई में लगभग 4 किमी OHE कैटेनरी वायर, 4 किमी OHE कॉन्टैक्ट वायर और 32 किमी ड्रॉपिंग वायर बिछाने का काम पूरा किया गया।

बड़े सिविल इंजीनियरिंग के कार्य पूरे

एमआरवीसी के मुख्य प्रबंधक (कॉरपोरेट कॉर्डिनेशन) सुनील उदासी ने बताया कि पनवेल-कर्जत लोकल कॉरिडोर प्रोजेक्ट के तहत बड़े सिविल इंजीनियरिंग के काम ज़्यादातर पूरे हो चुके हैं। इनमें सभी बड़े और छोटे पुल, सभी रोड ओवर ब्रिज (ROB), रोड अंडर ब्रिज (RUB), टनल की खुदाई और टनल लाइनिंग,स्टेशन बिल्डिंग का काम पूरा होना शामिल है।

कर्जत रेल फ्लाईओवर पूरा हो गया है। ट्रैक लिंकिंग का काम अंतिम चरण से में है। पनवेल रेल फ्लाईओवर पर काम एडवांस स्टेज में है। मोहापे ROB को पब्लिक इस्तेमाल के लिए पहले ही शुरू कर दिया गया है। किरावली ROB पर भी यातायात शुरू हो गया है।

यह भी पढ़ें: ग्राम पंचायत निधि की गड़बड़ी में सिर्फ ग्रामसेवक पर कार्रवाई क्यों? सरपंच-उपसरपंच की जवाबदेही तय करने की मांग

महाराष्ट्र सरकार का सहयोग

सुनील उदासी के अनुसार एमआरवीसी की योजनाओं को केंद्र के साथ महाराष्ट्र सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है। जुलाई महीने की सबसे बड़ी संस्थागत उपलब्धि गत 28 जुलाई 2026 को हुई। महाराष्ट्र कैबिनेट ने MRVC की अधिकृत शेयर पूंजी ₹25 करोड़ से बढ़ाकर ₹500 करोड़ और चुकता पूंजी ₹25 करोड़ से बढ़ाकर ₹225 करोड़ करने को मंजूरी दे दी। इस बढ़ोतरी MRVC को मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन में चल रहे पनवेल कर्जत कॉरिडोर के साथ अन्य बड़े रेल इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को तेजी से पूरा करने में मदद करेगी। महाराष्ट्र सरकार ने MRVC की वित्तीय क्षमता को भी कई गुना बढ़ा दिया है।

MUTP के तहत विरार–डहानू क्वाड्रपलिंग, बोरीवली–विरार 5वीं-6वीं लाइन और स्टेशन सुधार जैसे कामों को भी इससे गति मिलने वाली है। MRVC ने बताया कि जुलाई में स्टेशन सुधार, गर्डर लॉन्चिंग और सिग्नलिंग के काम भी मुंबई उपनगरीय नेटवर्क में पूरे किए गए हैं।

29.6 किमी लंबा कॉरिडोर

मध्य रेलवे के अंतर्गत आने वाले 29.6 किमी लंबे इस नए उपनगरीय कॉरिडोर के शुरू होने से नवी मुंबई, पनवेल और रायगढ़ के लाखों यात्रियों को सीधी लोकल सेवा मिलेगी। अभी पनवेल से कर्जत जाने के लिए यात्रियों को बदल-बदल कर सफर करना पड़ता है। नई लाइन से न सिर्फ यात्रा का समय घटेगा, बल्कि मेन और हार्बर लाइन पर भी भीड़ कम होगी।

यह कॉरिडोर नवी मुंबई और कर्जत इलाके के बीच तेज़ और आसान सबअर्बन कनेक्टिविटी देगा। सेंट्रल रेलवे के लिए ऑपरेशनल फ्लेक्सिबिलिटी में सुधार करेगा। इसके अलावा मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन में उभरते रेजिडेंशियल, इंडस्ट्रियल और कमर्शियल हब तक पहुंच को बेहतर बनाकर रिजनल इकोनॉमिक ग्रोथ को बढ़ावा मिलेगा।

Panvel karjat new suburban rail corridor nearing completion mumbai local

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 09, 2026 | 07:31 PM

Topics:  

  • Indian Railway News
  • Maharashtra News
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.