- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Maharashtra Mumbai Jaain Munis Kabootar Party Bmc Election
मुंबई में ‘कबूतर’ से मचा सियासी बवंडर, जैन मुनियों ने बनाई नई पार्टी, चुनाव में मचाएंगे हलचल
BMC Elections: मुंबई के कबूतरखानों पर कार्रवाई अब सियासी बवंडर बन गई है। जैन मुनियों ने 'शांतिदूत जनकल्याण पार्टी' बनाई है और ‘कबूतर’ को चुनाव चिह्न घोषित कर सरकार को खुली चुनौती दे डाली है।
- Written By: सोनाली चावरे

मुंबई कबूतरखाना (pic credit; social media)
Mumbai Pigeon House Controversy: मुंबई में कबूतरखानों पर लगी पाबंदी अब धर्म और राजनीति दोनों के अखाड़े में उतर आई है। बीएमसी के एक्शन से नाराज़ जैन समाज सड़कों पर उतर चुका है और अब जैन मुनियों ने अपनी नई राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया है। शनिवार को आयोजित ‘कबूतर बचाव धर्म सभा’ में भावनात्मक माहौल के बीच मुनियों ने ‘शांतिदूत जनकल्याण पार्टी’ की घोषणा की।
जैन मुनि नीलेश चंद्र विजय ने कहा, “यह सिर्फ जैन समाज की नहीं, बल्कि सनातन धर्म की सरकार को चेतावनी है।” उन्होंने दावा किया कि जैन समुदाय महाराष्ट्र सरकार को सबसे ज़्यादा टैक्स देता है, इसलिए अब उसकी आवाज़ अनसुनी नहीं की जाएगी। पार्टी का चुनाव चिह्न ‘कबूतर’ रखा गया है। मुनियों ने कहा कि यह पार्टी सिर्फ जैनों की नहीं, बल्कि गुजराती और मारवाड़ी समाज की आवाज बनेगी।
सभा के दौरान माहौल भावनात्मक हो गया जब मुनियों ने उन कबूतरों को श्रद्धांजलि दी, जिनकी मौत कबूतरखाने बंद होने से हुई थी। नीलेश मुनि ने मंच से कहा, “प्याज के कारण कांग्रेस की सरकार गिरी, मुगों के कारण शिवसेना की, अब कबूतरों के कारण कौन गिरेगा, सोचिए!” उनका बयान सीधे तौर पर महायुति सरकार की तरफ इशारा करता नजर आया।
सम्बंधित ख़बरें
सुषमा अंधारे, आप भी बन जाइए अभिनेत्री…, कोल्हापुर फिल्म निगम चुनाव में शिरके की एंट्री पर भड़के सुशांत शेलार
महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में बड़ा हादसा, पुलिस मुख्यालय में ट्रेनिंग के दौरान फटा हैंड ग्रेनेड, 4 जवान घायल
गोवंश के सरंक्षण में उतरा परिवहन विभाग, बकरीद पर गायों के अवैध ट्रांसपोर्टेशन पर होगी सख्त कार्रवाई
अहिल्यानगर में पाइपलाइन रोड पर गैंग का आतंक, युवक पर हमला कर हवा में फायरिंग, इलाके में दहशत
जैन मुनि कैवल्य रत्न महाराज ने कहा, “कबूतर शांत प्राणी हैं, हमारी आस्था का प्रतीक हैं। जैसे जटायु ने सीता की रक्षा के लिए जान दी, वैसे ही जीवों की रक्षा हमारा धर्म है।” सभा में मौजूद कई हिंदू धर्मगुरुओं ने भी सरकार को चेतावनी दी कि “धर्म सत्ता से ऊपर है।”
बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के बाद बीएमसी ने कबूतरखानों को सील कर दिया था। प्रशासन का तर्क है कि इससे गंदगी और बीमारियां फैलती हैं, लेकिन जैन समाज का कहना है कि यह उनकी आस्था और जीवदया पर प्रहार है।
अब सवाल यह है क्या ‘कबूतर विवाद’ बीएमसी चुनावों में नया सियासी मुद्दा बनेगा? क्या धर्म और जीवदया की राजनीति मुंबई की सत्ता की दिशा बदलेगी? संकेत साफ हैं, ‘कबूतर’ अब सिर्फ उड़ नहीं रहे, राजनीति में उथल-पुथल मचाने जा रहे हैं।
Maharashtra mumbai jaain munis kabootar party bmc election
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ट्विशा शर्मा केस: आरोपी समर्थ सिंह के बयानों का किया जा रहा क्रॉस वेरिफिकेशन; गिरिबाला सिंह से भी की गई पूछताछ
May 25, 2026 | 05:12 PMनीली जर्सी में धमाल मचाने को तैयार भारत की ‘शेरनियां’, देखें T20 WC 2026 से पहले होने वाली सीरीज की डिटेल
May 25, 2026 | 05:07 PMसुषमा अंधारे, आप भी बन जाइए अभिनेत्री…, कोल्हापुर फिल्म निगम चुनाव में शिरके की एंट्री पर भड़के सुशांत शेलार
May 25, 2026 | 05:05 PMमहाराष्ट्र के अहिल्यानगर में बड़ा हादसा, पुलिस मुख्यालय में ट्रेनिंग के दौरान फटा हैंड ग्रेनेड, 4 जवान घायल
May 25, 2026 | 05:03 PMपेट्रोल-डीजल की महंगाई के बीच क्या है वित्त मंत्री का ‘3F Formula’? जिसने बदल दी ग्लोबल मार्केट की टेंशन
May 25, 2026 | 05:02 PMरचना टॉवर में लगी भीषण आग, इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी फटने से हुआ हादसा; दमकलकर्मियों ने काबू में किए हालात
May 25, 2026 | 04:54 PMगोवंश के सरंक्षण में उतरा परिवहन विभाग, बकरीद पर गायों के अवैध ट्रांसपोर्टेशन पर होगी सख्त कार्रवाई
May 25, 2026 | 04:54 PMवीडियो गैलरी

सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM
UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM











