दो साल में लापता हुईं 93,940 महिलाएं, 67,458 को पुलिस ने ढूंढ़ा, सीएम देवेंद्र के खुलासे से हड़कंप
Missing Girls Maharashtra : महाराष्ट्र सरकार की रिपोर्ट के अनुसार 2024-25 में राज्य में 93,940 महिलाएं लापता हुईं, जिनमें से 67,458 को पुलिस ने बरामद किया है और हजारों की तलाश जारी है।
- Written By: आंचल लोखंडे
Mumbai missing cases (सोर्सः सोशल मीडिया)
Maharashtra Police Report: महाराष्ट्र सरकार ने विधानसभा में पेश रिपोर्ट के जरिए बताया कि वर्ष 2024 और 2025 के दौरान राज्य में कुल 93,940 वयस्क महिलाएं लापता हुईं। इनमें से पुलिस ने 67,458 महिलाओं को बरामद कर लिया है, जबकि 26,482 महिलाएं अभी भी लापता हैं।
सरकारी ब्यौरे के अनुसार, इसी अवधि (2024-25) में कुल गुमशुदा महिलाओं के साथ 23,429 नाबालिग लड़कियों (18 वर्ष से कम आयु) के लापता होने की सूचना दर्ज की गई। इनमें से 18,770 लड़कियों को उनके परिवारों से मिलाने में सफलता मिली, जबकि 4,659 लड़कियां अब भी लापता हैं। यानी लगभग 73.5 प्रतिशत मामलों में सफलता मिली है।
वर्षवार स्थिति
2024: 45,662 महिलाएं लापता, जिनमें से 30,877 (67.6%) बरामद।
सम्बंधित ख़बरें
उद्धव ठाकरे इतने बड़े नेता नहीं कि चुनाव निर्विरोध हो; निरुपम का तीखा हमला, MLC चुनाव में बड़े उलटफेर के संकेत
अमरावती में कृषि सेवा केंद्र बंद, बीज-खाद विक्रेताओं की अनिश्चितकालीन हड़ताल, खरीफ सीजन से पहले बड़ा झटका
बेहद शर्मनाक! पुणे में बैंक एजेंट ने कर्जदार दंपति को लातों और घूंसे से पीटा, वीडियो वायरल
भंडारा में मुद्रा योजना का असर, 456 करोड़ के ऋण से 26,807 उद्यमियों को सहारा
2025: 48,278 महिलाएं लापता, जिनमें से 36,581 (75.7%) बरामद।
नाबालिग लड़कियां (2024): 11,313 लापता, 8,475 (74.9%) बरामद।
नाबालिग लड़कियां (2025): 12,113 लापता, 10,295 (85%) बरामद।
मुंबई में शत-प्रतिशत के करीब सफलता
अकेले मुंबई में 4,515 नाबालिगों की गुमशुदगी दर्ज हुई, जिनमें से 4,455 (98.6%) का पता लगा लिया गया। नागपुर में दो वर्षों में 3,432 महिलाओं और 723 लड़कियों को ढूंढा गया। वहीं रायगढ़ जिले में पुलिस का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा। वर्ष 2024 में जिले की पुलिस ने शत-प्रतिशत सफलता हासिल करते हुए सभी 102 लापता लड़कियों को ढूंढ़ निकाला।
ये भी पढ़े: राज्य के चैरिटेबल अस्पतालों पर सरकार का शिकंजा, गरीबों का करना होगा इलाज, विधानसभा में सीएम की घोषणा
‘ऑपरेशन मुस्कान’ का योगदान
सरकार ने बताया कि लापता बच्चों की बरामदगी के लिए चलाए गए ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के 13 चरणों में 41,193 बच्चों को बरामद किया गया। फिलहाल 14वां चरण जारी है, जिसमें 1,401 बच्चों (947 लड़कियां) को अब तक बरामद किया जा चुका है।
