Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र सरकार के नाम हुई एयर इंडिया इमारत, मुख्यमंत्री फडणवीस की मौजूदगी में हुआ हस्तांतरण

Mumbai Air India Building : मुंबई के नरीमन पॉइंट स्थित प्रतिष्ठित 22 मंजिला एयर इंडिया भवन का स्वामित्व अब महाराष्ट्र सरकार के पास आ गया है। इस ऐतिहासिक सौदे का औपचारिक हस्तांतरण संपन्न हुआ। 

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Jun 02, 2026 | 08:51 PM

Mumbai Air India Building (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Maharashtra Government: मुंबई के नरीमन पॉइंट स्थित ऐतिहासिक 22 मंजिला ‘एअर इंडिया’ इमारत को महाराष्ट्र सरकार ने आधिकारिक तौर पर खरीद लिया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में मंगलवार को इस प्रतिष्ठित इमारत के कारनामों का हस्तांतरण संपन्न हुआ, जिससे राज्य सरकार की प्रशासनिक कार्यक्षमता बढ़ाने और कार्यालयों के लिए जगह की गंभीर कमी को दूर करने का ऐतिहासिक निर्णय पूर्ण हो गया है। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजीत पवार, पर्यटन मंत्री शंभूराज देसाई और लोक निर्माण मंत्री शिवेंद्रसिंहराजे भोसले सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

1,601 करोड़ रुपए में पूरा हुआ सौदा

राज्य सरकार ने इस व्यावसायिक रूप से महत्वपूर्ण इमारत को ‘एयर इंडिया एसेट होल्डिंग कॉर्पोरेशन’ (एआईएएचएल) से 1,601 करोड़ रुपए में खरीदा है। कैबिनेट ने इस सौदे को 8 सितंबर 2023 को ही मंजूरी दी थी, जिसके बाद सभी प्रशासनिक और वित्तीय प्रक्रियाओं को पूरा कर अब यह ऐतिहासिक इमारत आधिकारिक तौर पर महाराष्ट्र शासन के अधीन आ गई है।

🤝CM Devendra Fadnavis presided over the Deed of Surrender between the Government of Maharashtra (Public Works Department) and Air India Asset Holding Limited.
DCM Sunetra Ajit Pawar, Minister ShivendraSinh Raje Bhonsle, Minister Shambhuraj Desai and senior officials were… pic.twitter.com/P6O2ebLems
— CMO Maharashtra (@CMOMaharashtra) June 2, 2026

सम्बंधित ख़बरें

‘देवाभाऊ’ ने दी महा कर्जमाफी, चुनाव के बाद मिलेगा लाभ, 56 लाख किसानों को मिलेगी राहत

नासिक में एक बस स्टैंड पर महिला यात्री से चुराएँ 25 हजार के गहने व नकदी चोरी

तुकाराम मुंढे के निशाने पर अब सेलिब्रिटी, भ्रामक विज्ञापनों पर होगी सख्त कार्रवाई, धोखे से बचाने की पहल

महाराष्ट्र में सड़कों का महा कायाकल्प, ₹24,884 करोड़ की इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को मंजूरी

मंत्रालयों की भीड़ और किराए से मिलेगी राहत

साल 2012 में मंत्रालय में लगी भीषण आग के बाद कार्यालयों की भारी कमी हो गई थी, जिसके कारण कई विभागों को फोर्ट परिसर की निजी इमारतों में स्थानांतरित करना पड़ा था। इसके लिए सरकार को हर साल 200 करोड़ रुपए से अधिक का किराया देना पड़ रहा था। अब इस इमारत के मिलने से सभी बिखरे हुए कार्यालय एक ही छत के नीचे आ जाएंगे, जिससे करोड़ों रुपए की बचत होगी और मंत्रालय में बढ़ती भीड़ पर भी नियंत्रण पाया जा सकेगा।

ये भी पढ़े: वाशिम में गहराया जल संकट, एकबुर्जी प्रकल्प में बचा केवल सवा दशलक्ष घनमीटर पानी

शासकीय उपयोग से पहले स्ट्रक्चरल मरम्मत

लोक निर्माण मंत्री शिवेंद्रसिंहराजे भोसले ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि कार्यालयों को स्थानांतरित करने से पहले इमारत की गहन स्ट्रक्चरल जांच और आवश्यक मरम्मत की जाए। उन्होंने काम की गुणवत्ता, आधुनिक विद्युत व्यवस्था और तकनीकी सुविधाओं पर विशेष जोर दिया है। साथ ही, देश के नामचीन वास्तुकारों की मदद से इस इमारत के मुख्य प्रवेश द्वार को महाराष्ट्र के गौरव के अनुरूप सुशोभित करने के आदेश भी दिए हैं।

Maharashtra government acquires air india building nariman point mumbai

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 02, 2026 | 08:51 PM

Topics:  

  • Air India
  • Devendra Fadnavis
  • Maharashtra News
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.