नासिक में एक बस स्टैंड पर महिला यात्री से चुराएँ 25 हजार के गहने व नकदी चोरी
Nashik Crime News: नासिक के महामार्ग बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही महिला यात्री के पर्स से अज्ञात चोरों ने 5 हजार रुपये नकद और 20 हजार रुपये के सोने के झुमके चोरी कर लिए। मामला दर्ज।
- Written By: आलोक उमाकृष्ण
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्सः सोशल मीडिया)
Nashik Crime News In Hindi: महामार्ग बस स्टैंड पर चोरों ने एक महिला यात्री (सोनाली बापुसाहेब सिंदे) की पैसें और आभूषणों की कि चोरी। शातिर चोरों ने महिला के पर्स के अंदर रखा छोटा पॉकेट उड़ा दिया, जिसमें 5 हजार रुपये नकद और सोने के कान के झुमके सहित कुल 25 हजार रुपये का माल की चोरी होने के बाद महिला ने मुंबई नाका पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला को चोरी की भनक भी नहीं
पुलिस के अनुसार, धारासिव जिले के खानापुर निवासी सोनाली बापुसाहेब सिंदे किसी निजी काम से रविवार 31 मई को नासिक आई थीं। काम पूरा करने के बाद वे शाम को वापस अपने गांव लौटने के लिए महामार्ग बस स्टैंड पहुंचीं। बस स्टैंड के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर बैठकर वे बस का इंतजार कर रही थीं।
इसी दौरान वहां यात्रियों की काफी भीड़ थी। भीड़भाड़ का फायदा उठाते हुए अज्ञात चोरों ने उनके पर्स में रखा छोटा पॉकेट चुरा लिया। घटना के समय महिला को इसकी भनक तक नहीं लगी।
सम्बंधित ख़बरें
सिर्फ राजनीति ही नहीं, कविता, एक्टिंग और मॉडलिंग का भी शौक… 56वें जन्मदिन पर जानें अनटोल्ड देवेंद्र फडणवीस
राज्यभर FDA की बड़ी कार्रवाई, गुटखा, दूध और खाद्य सामग्री जब्त, 103 प्रतिष्ठानों की जांच पूरी
बेस्ट बस हादसों पर गंभीर सवाल; ड्राइवर नहीं, सिस्टम है हादसों का जिम्मेदार, कागजों में फिट, सड़क पर हैं अनफिट
NEET UG 2026 परिणाम पर छत्रपति संभाजीनगर में उठे बड़े सवाल, दो छात्रों ने कम अंक आने का दावा, 23 को सुनवाई
यह भी पढ़ें:- नासिक में शराब के लिए पैसे न देने पर युवक के सिर पर धारदार हथियार से हमला
पुलिस की जांच जारी
कुछ समय बाद जब सोनाली सिंदे ने अपने पर्स की जांच की तो उन्हें पता चला कि उनका छोटा पॉकेट गायब है। पॉकेट में 5 हजार रुपये नकद और लगभग 20 हजार रुपये कीमत के सोने के कान के झुमके रखे हुए थे। चोरी का पता चलते ही उन्होंने तुरंत पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत के आधार पर मुंबई नाका पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस बस स्टैंड परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है। मामले की जांच हवालदार गायकवाड कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा। वहीं, इस घटना ने बस स्टैंड और सार्वजनिक स्थानों पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
