- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Maharashtra Election Commission Response To Raj Thackeray Ink Marker Pen Controversy
क्या मिटाई जा सकती है चुनावी स्याही? राज ठाकरे के आरोपों पर महाराष्ट्र चुनाव आयुक्त ने दिया जवाब
Election Ink Controversy: महाराष्ट्र चुनाव में स्याही मिटाने के दावों पर राज्य चुनाव आयोग ने चुप्पी तोड़ी है। आयुक्त दिनेश वाघमारे ने स्पष्ट किया कि दोबारा वोट डालने की कोशिश पर जेल जाना होगा।
- Written By: आकाश मसने

राज ठाकरे व चुनाव आयुक्त दिनेश वाघमारे (सोर्स: सोशल मीडिया)
Maharashtra Election Commission Response On Ink Controversy: महाराष्ट्र में जारी नगर निगम चुनावों के बीच मतदान की शुचिता को लेकर नई बहस छिड़ गई है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के प्रमुख राज ठाकरे ने चुनाव में इस्तेमाल होने वाली स्याही और ‘मार्कर पेन’ को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे। अब इन आरोपों पर महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयोग (SEC) ने स्थिति स्पष्ट करते हुए सख्त रुख अपनाया है।
दोबारा वोट डालने की कोशिश पड़ेगी भारी
राज्य चुनाव आयुक्त दिनेश वाघमारे ने एक आधिकारिक बयान जारी कर स्पष्ट किया कि मतदाता की उंगली से स्याही मिटाने का कोई भी प्रयास या इस संबंध में भ्रम पैदा करना एक गंभीर ‘चु चुनावी अनियमितता’ है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति अपनी उंगली से स्याही मिटाने के बाद दोबारा मतदान करने का प्रयास करता पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।
स्याही मिटी तो भी नहीं डलेगा दोबारा वोट
चुनाव आयोग ने तकनीकी पहलुओं को साझा करते हुए बताया कि केवल स्याही मिटा लेना दोबारा मतदान की गारंटी नहीं है। आयोग के अनुसार मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम पहले से मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि एक बार जब मतदाता वोट डाल देता है, तो उसका पूरा रिकॉर्ड ‘फॉर्म 17A’ और आधिकारिक रजिस्टर में दर्ज हो जाता है। चुनावी प्रक्रिया में डिजिटल और फिजिकल रिकॉर्ड्स का मिलान किया जाता है, जिससे स्याही मिटाकर दोबारा मतदान करना नामुमकिन हो जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचाना लक्ष्य, महाराजस्व अभियान पर जिलाधिकारी आंचल गोयल का बड़ा बयान
होली पर मध्य रेलवे का बड़ा धमाका: 862 स्पेशल ट्रेनों में 24 लाख यात्रियों ने किया सफर; देखें पूरी रिपोर्ट
‘100 बार किया फोन, नहीं मिली दूतावास से मदद’, दुबई में फंसे भारतीय पर्यटक ने सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द
महाराष्ट्र में थमेंगे वाहनों के पहिए! ई-चालान के खिलाफ 5 मार्च से ट्रक-बसों की हड़ताल, जानें क्या पड़ेगा असर
VIDEO | On Maharashtra civic body elections, State Election Commissioner Dinesh T Waghmare says, “In the municipal corporation elections, a kind of misinformation is being spread that the marker pen provided by the election authorities contains indelible ink that can be removed.… pic.twitter.com/5wuNEk20io — Press Trust of India (@PTI_News) January 15, 2026
यह भी पढ़ें:- नागपुर में मतदान के बाद अमृता फडणवीस का बड़ा बयान, बोलीं- विकास को देखकर करें वोट
अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश
राज ठाकरे के मार्कर पेन वाले दावे के बाद पैदा हुए विवाद को देखते हुए, चुनाव आयोग ने सभी मतदान केंद्रों और संबंधित अधिकारियों को फिर से दिशा-निर्देश जारी किए हैं। आयोग ने सभी दलों और स्वतंत्र उम्मीदवारों को सतर्क रहने को कहा है ताकि किसी भी तरह की धांधली की गुंजाइश न रहे।
दिनेश वाघमारे ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में विश्वास बनाए रखें। उन्होंने दोहराया कि आयोग निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी अप्रिय घटना या धोखाधड़ी की कोशिश पर कानून अपना काम करेगा।
Maharashtra election commission response to raj thackeray ink marker pen controversy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कम बजट वालों की पहली पसंद बनी Suzuki, फरवरी 2026 में 37% बिक्री उछाल, जानिए क्यों बढ़ा भरोसा
Mar 05, 2026 | 05:20 AMकम पैसों में मिलेगा समझदार AI, OpenAI का नया ChatGPT 5.3 Instant क्या आपकी रोज़मर्रा की मुश्किलें करेगा आसान?
Mar 05, 2026 | 03:01 AMAaj Ka Rashifal 5 March: मेष को मिलेगी राहत, वृश्चिक रहें सावधान; गुरुवार को किन राशियों पर होगी धन वर्षा?
Mar 05, 2026 | 12:05 AMIND vs ENG: भारत बनाम इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल का मैच, पिच रिपोर्ट से लेकर हेड-टू-हेड तक, यहाँ जानें सब कुछ
Mar 04, 2026 | 11:56 PMप्रेशर का सामना करो, उससे भागो मत…सेमीफाइनल मैच से पहेल कोच गंभीर ने खिलाड़ियों दिया जीत का मंत्र
Mar 04, 2026 | 11:21 PM6, 4, 4, 4, 4..! फिन एलन ने कॉर्बिन बॉश की उधेड़ी बखिया, एक ओवर में कूट डाले 22 रन, बने न्यूजीलैंड के शतकवीर
Mar 04, 2026 | 10:39 PMT20 World Cup में मार्को यानसेन ने रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले साउथ अफ्रीका के पहले खिलाड़ी बने
Mar 04, 2026 | 10:17 PMवीडियो गैलरी

होली के अवसर पर CM Yogi ने दिया एकता का संदेश, गोरखपुर में कही बड़ी बात
Mar 04, 2026 | 09:56 PM
बिहार की राजनीति में होगी नीतीश कुमार के बेटे की एंट्री! निशांत के लिए JDU ने बनाया खास प्लान
Mar 04, 2026 | 01:53 PM
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बोले योगी के मंत्री OP Rajbhar, विपक्ष पर भी साधा निशाना
Mar 03, 2026 | 10:13 PM
मिडिल ईस्ट जंग में फंसे भारतीय, पूर्व विधायक संजय शुक्ला,UP के शिवा सिंह और रोहित ने सरकार से की भावुक अपील
Mar 03, 2026 | 08:56 PM
अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM














