-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Maharashtra 50 Best E Buses Not Operating Lack Of Fire Safety System
Mumbai News: सड़कों पर नहीं दौड़ रही नई ई-बसें, शिवाजी डिपो में खा रही धूल, सामने आई बड़ी वजह
- Written By: प्रिया जैस
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की सड़कों पर सार्वजनिक वाहनों की सीमित संख्या और कम फेरे की शिकायत सामने आई है। इसके कारण जनता में भारी रोष देखा गया है। इसके पीछे की बड़ी वजह अब सामने आ गई है।

बेस्ट ई-बस (सौजन्य-सोशल मीडिया)
मुंबई: मुंबई में बसों की कमी के कारण आवाजाही में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। मुंबई की सड़कों में जरूरत के मुताबिक बसों में कमी के कारण जनता को असुविधा का सामना करना पड़ता है। बसों की कमी और फेरी में कमी का कारण अब सामने आया है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की सड़कों पर सार्वजनिक वाहनों की सीमित संख्या और कम फेरे की शिकायत के बीच कम से कम 50 नई ‘ओलेक्ट्रा इलेक्ट्रिक’ बसें ऐसी हैं जो अनिवार्य अग्नि सूचना एवं शमन प्रणाली (एफडीएसएस) नहीं होने के कारण बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन (बेस्ट) के शिवाजी नगर डिपो में खड़ी हैं।
अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि बसों की कुछ श्रेणियों के लिए केंद्रीय मोटर वाहन नियमों के तहत एफडीएफएस अनिवार्य है और ये 50 वाहन दो महीने पहले ताड़देव क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में पंजीकृत होने के बावजूद अग्नि सुरक्षा प्रणाली के अभाव में अब तक सड़कों पर नहीं उतरी हैं।
शिवाजी डिपो पर खड़ी 50 ई-बसें
सूत्रों के मुताबिक, 12 मीटर लंबी ये 50 ई-बसें ‘ओलेक्ट्रा’ की सहायक कंपनी ‘एवे ट्रांस प्राइवेट लिमिटेड’ द्वारा बेस्ट को दी गई हैं। ये बसें 2,100 इलेक्ट्रिक बसों के एक अनुबंध का हिस्सा हैं। इन बसों को इस वर्ष 18 मार्च से 16 मई के बीच अलग-अलग तारीखों पर ‘ईडब्ल्यू’ श्रृंखला में ताड़देव आरटीओ में पंजीकृत किया गया था। सूत्रों ने बताया कि 16 मई के बाद माजस डिपो में खड़ी कुछ बसों को अब भी आरटीओ में पंजीकृत किया जाना है।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में जाति सत्यापन के लिए AI और ब्लॉकचेन का होगा इस्तेमाल, CM फडणवीस ने दिए निर्देश
मुंबई मैनहोल हादसा: साकीनाका में 25 फीट गहरे सीवर में गिरे 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, रेस्क्यू टीम को मिला शव
मै अगर मर जाऊं तो मंदिर का फंड पास कर देना… विधानसभा सत्र में ऐसा क्यों बोल गए अकोला विधायक साजिद खान पठान?
तमिलनाडु में TVK के विधायक तोड़ने के लिए 35-35 करोड़ का खेल, संजय राउत का बीजेपी पर बड़ा आरोप
एक अधिकारी ने पहचान गुप्त रखते हुए ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘निरीक्षण के दौरान पाया गया कि इन 50 बसों में एफडीएसएस नहीं था। इसलिए उन्हें शिवाजी नगर डिपो में खड़ा किया गया है और इन बसों को वर्तमान में सार्वजनिक परिवहन बेड़े में सक्रिय रूप से शामिल नहीं किया जा सकता।” बेस्ट की बड़ी संख्या में बसें पर्याप्त और समय पर प्रतिस्थापन न होने की वजह से कबाड़ बन गयी हैं।
यात्रियों में फैला रोष
इतना ही नहीं बसों की संख्या में कमी और कम फेरों की वजह से यात्रियों में असंतोष बढ़ रहा है। ऐसे समय में यह समस्या सामने आने से यात्रियों में काफी रोष है। ‘ओलेक्ट्रा’ के प्रवक्ता ने पिछले महीने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए जवाब में बताया था कि उनकी कंपनी आमतौर पर अपने विनिर्माण संयंत्र में एफडीएसएस लगाती है, लेकिन बाजार में इसकी कमी की वजह से समस्या आ रही है।
अब AI करेगा उद्धव की वकालत, मनपा चुनाव के लिए खेला दांव, ‘तेजस्वी एआई’ का किया अनावरण
प्रवक्ता ने बताया कि एफडीएसएस लगाना आसान है और इसलिए कंपनी ने इन बसों को बेस्ट के डिपो में भेज दिया, ताकि पंजीकरण और अन्य औपचारिकताओं में तेजी लाई जा सके। प्रवक्ता ने बताया, “हमें जून के पहले पखवाड़े में एफडीएसएस मिलने की उम्मीद है। फिलहाल बेस्ट डिपो में 50 बसें हैं, और तुरंत अग्नि सुरक्षा प्रणाली को लगाने के लिए 20 दिनों में एफडीएसएस की आपूर्ति की उम्मीद है। ‘ओलेक्ट्रा’ बेस्ट द्वारा तय समयसारिणी के तहत बसों की आपूर्ति करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Maharashtra 50 best e buses not operating lack of fire safety system
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र में जाति सत्यापन के लिए AI और ब्लॉकचेन का होगा इस्तेमाल, CM फडणवीस ने दिए निर्देश
Jul 02, 2026 | 06:18 PMवो शरणार्थी नहीं, धर्म के योद्धा थे! भारत-पाक विभाजन पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, सिंधी समाज को लेकर कही ये बात
Jul 02, 2026 | 06:14 PMओवरटेक के चक्कर में मौत को दी चुनौती! दो ट्रकों के बीच से निकला ट्रक, हवा में उठ गए पहिए
Jul 02, 2026 | 06:12 PMकश्मीर में मटन की भारी किल्लत, शादी-ब्याह पर मंडराया संकट! व्यापारियों ने पंजाब को ठहराया जिम्मेदार
Jul 02, 2026 | 06:10 PMसागर में घर के दरवाजे पर बैठा था मौत का पहरेदार-‘कोबरा’, पूरी रात कमरे में कैद रहा परिवार; ऐसे किया रेस्क्यू
Jul 02, 2026 | 06:01 PMमहाराष्ट्र सरकार की नई किसान ऋणमाफी योजना से 56 लाख किसानों का होगा फायदा, जानें कितने लाख तक होगी कर्जमाफी
Jul 02, 2026 | 05:51 PM‘सिया के साथ रिया जैसा बर्ताव न करें’ कहकर घिरे डायरेक्टर संजय गुप्ता, सोशल मीडिया पर हुई तीखी आलोचना
Jul 02, 2026 | 05:50 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM













