BMC से नागपुर तक… महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकाएं कौन-कौन सी हैं ? यहां देखें पूरी लिस्ट
Maharashtra 29 Municipal Corporations: महाराष्ट्र में BMC सहित कुल 29 महानगरपालिकाएं हैं। मुंबई से नागपुर तक किन-किन शहरों को नगर निगम का दर्जा मिला है, यहां देखें सभी महानगरपालिकाओं की पूरी सूची।
- Written By: आकाश मसने
महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकाएं (सोर्स: सोशल मीडिया)
List Of Municipal Corporations In Maharashtra: महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयोग ने 15 दिसंबर को बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) सहित राज्य भर के 29 महानगरपालिकाओं के चुनावों का ऐलान कर दिया। यह घोषणा राज्य चुनाव आयुक्त दिनेश वाघमारे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की। सभी 29 महानगरपालिकाओं के लिए 15 जनवरी 2026 को एक ही चरण में मतदान होगा, जबकि 16 जनवरी, 2026 को मतगणना होगी। बता दें कि 29 नगर निगमों में कुल 2,869 पार्षदों का चुनाव होगा।
महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकाएं
महाराष्ट्र की जिन 29 महानगरपालिकओं में 15 जनवरी को चुनाव होंगे उनकी लिस्ट कुछ इस प्रकार है।
मुंबई MMR रीजन
- मुंबई (बीएमसी)
- ठाणे महानगरपालिका
- नवी मुंबई महानगरपालिका
- पनवेल महानगरपालिका
- कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका
- वसई विरार महानगरपालिका
- मीरा-भाईंदर महानगरपालिका
- भिवंडी महानगरपालिका
- उल्हासनगर महानगरपालिका
नासिक रीजन
- नासिक महानगरपालिका
- अहिल्यानगर महानगरपालिका
- धुले महानगरपालिका
- मालेगांव महानगरपालिका
- जलगांव महानगरपालिका
पुणे रीजन
- पुणे महानगरपालिका
- पिंपरी चिंचवड़ महानगरपालिका
- सांगली महानगरपालिका
- सोलापुर महानगरपालिका
- कोल्हापुर महानगरपालिका
- इचलकरंजी महानगरपालिका
मराठवाड़ा रीजन
- छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका
- लातूर महानगरपालिका
- जालना महानगरपालिका
- परभणी महानगरपालिका
- नांदेड़ महानगरपालिका
विदर्भ रीजन
- नागपुर महानगरपालिका
- अमरावती महानगरपालिका
- अकोला महानगरपालिका
- चंद्रपुर महानगरपालिका
यह भी पढ़ें:- BMC चुनाव से पहले एकनाथ शिंदे ने खेला बड़ा दांव! इन मेगा प्रोजेक्ट्स का किया ऐलान
सम्बंधित ख़बरें
अकोला में महाराष्ट्र स्थापना दिवस समारोह, पालकमंत्री आकाश फुंडकर ने किया ध्वजारोहण
अमरावती में बच्चू कडू का शक्ति प्रदर्शन, शिवसेना में शामिल होने के बाद निकाली भव्य रैली
आशीष जायसवाल ने लिया ‘समृद्ध गढ़चिरोली’ का संकल्प, विकास-शांति-पर्यावरण पर फोकस
तुमसर में 36 लाख की CCTV परियोजना फेल, एक महीने में ही सिस्टम ठप, सुरक्षा पर खतरा
चुनाव कार्यक्रम
- नामांकन दाखिल करने की अवधि: 26 दिसंबर से 30 दिसंबर 2025
- नामांकन पत्रों की जांच: 31 दिसंबर 2025
- उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तारीख: 2 जनवरी 2026
- चुनाव चिन्ह आवंटन व अंतिम सूची: 3 जनवरी 2026
- मतदान: 15 जनवरी 2026
- मतगणना: 16 जनवरी 2026
ईवीएम के जरिए होगा मतदान
राज्य की 29 महानगरपालिकाओं में तीन करोड़ से अधिक मतदाताओं के वोट डालने की संभावना है। मतदान की प्रक्रिया इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) से संपन्न होगी। चुनाव की तारीख घोषित होते ही सोमवार से महानगरपालिका चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है। चुनाव प्रचार मतदान से 24 घंटे पहले थम जाएगा। चुनाव आयोग ने बताया कि जिन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दो बार दर्ज हैं, उनके नाम के सामने डबल स्टार का निशान होगा। ऐसे मतदाताओं से लिखित रूप में यह लिया जाएगा कि वे किस एक मतदान केंद्र पर वोट डालेंगे, साथ ही उनसे शपथपत्र भी लिया जाएगा।
