नासिक में उखड़े स्पीड ब्रेकरों पर जागा मनपा प्रशासन, मरम्मत और रंबल स्ट्रिप्स का काम शुरू
Nashik Speed Breakers Repair: नवभारत में खबर प्रकाशित होने के बाद नासिक मनपा हरकत में आई। सिडको क्षेत्र में टूटे स्पीड ब्रेकरों की मरम्मत और रंबल स्ट्रिप्स लगाने का काम शुरू कर दिया गया है।
- Written By: अंकिता पटेल
नासिक, स्पीड ब्रेकर मरम्मत,(सोर्स- सोशल मीडिया)
Damaged Speed Breaker Repair: नासिक जिले के सिडको क्षेत्र में घटिया निर्माण के कारण उखड़े स्पीड ब्रेकरों, सड़कों पर जलभराव और इससे वाहन चालकों व स्थानीय नागरिकों को हो रही परेशानियों को लेकर दैनिक नवभारत में प्रकाशित खबर का असर दिखाई दिया है। खबर प्रकाशित होते ही नासिक महानगरपालिका के निर्माण विभाग ने मामले का संज्ञान लेते हुए टूटे हुए स्पीड ब्रेकरों की मरम्मत और रंबल स्ट्रिप्स लगाने का कार्य शुरू कर दिया है।
खबर का असर: सिडको में स्पीड ब्रेकरों की मरम्मत शुरू
सिडको के विभिन्न इलाकों में लंबे समय से स्पीड ब्रेकर क्षतिग्रस्त होने के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों के साथ-साथ एंबुलेंस सेवाओं तथा वरिष्ठ नागरिकों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बारिश के दौरान इन स्पीड ब्रेकरों के आसपास जलभराव होने से दुर्घटनाओं का खतरा और बढ़ गया था।
दैनिक नवभारत ने इस गंभीर समस्या को तस्वीरों के साथ प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद नासिक मनपा प्रशासन हरकत में आया और संबंधित स्थानों का निरीक्षण कर तत्काल मरम्मत अभियान शुरू कराया। निर्माण विभाग द्वारा क्षतिग्रस्त स्पीड ब्रेकरों की मरम्मत के साथ आवश्यक स्थानों पर रंबल स्ट्रिप्स भी लगाई जा रही हैं, जिससे सड़क सुरक्षा में सुधार की उम्मीद है।
सम्बंधित ख़बरें
चांदवड़ के निवासियों के लिए बड़ी राहत! राज्य कैबिनेट का बड़ा फैसला-स्थापित होगा वरिष्ठ स्तर का दीवानी न्यायालय
महाराष्ट्र TET पेपर लीक: डिस्पोजल बॉक्स से चुराए गए प्रश्नपत्र, जूतों में छिपाकर बाहर पहुंचाया गया पेपर
पेपर लीक पर बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: परीक्षा धांधली मामलों के लिए 25 फास्ट ट्रैक अदालतों का गठन
सावधान… WhatsApp से हो रही है जासूसी! लाखों अकाउंट अचानक हुए ब्लॉक, प्राइवेसी पर उठे सवाल; जानें पूरा विवाद
यह भी पढ़ें:-नासिक हाईवे पर FDA की बड़ी स्ट्राइक! भिवंडी जा रहा ₹79 लाख का प्रतिबंधित गुटखा और तंबाकू जब्त
स्थायी समाधान की उठी मांग
हालांकि मरम्मत कार्य शुरू होने से स्थानीय नागरिकों और वाहन चालकों ने राहत की उम्मीद जताई है, लेकिन उनका कहना है कि केवल अस्थायी मरम्मत से समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा।
नागरिकों ने मांग की है कि सिडको क्षेत्र के सभी स्पीड ब्रेकरों का वैज्ञानिक सर्वेक्षण कराया जाए, जहां जरूरत नहीं है वहां से अनावश्यक स्पीड ब्रेकर हटाए जाएं, घटिया निर्माण के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदारों पर कार्रवाई की जाए तथा वर्षा जल निकासी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी समस्याएं दोबारा उत्पन्न न हों।
