पराठा खाने के चक्कर में मोबाइल स्नेचिंग करने वाले पहुंचे हवालात, जानें क्या है पूरा मामला

Arres
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: शिवाजी नगर पुलिस (Shivaji Nagar Police) ने मुंबई पुलिस (Mumbai Police) का सिरदर्द बनने वाले तीन मोस्ट वांटेड मोबाइल स्नेचरों (Most Wanted Mobile Snatchers) को गिरफ्तार (Arrested) करने में सफलता प्राप्त की है। जिन्होंने मुंबईकरों के दिलों में भय कर पैदा कर दिया था। गिरफ्तार अपराधियों में से एक आरोपी 17 वर्षीय नाबालिग युवक है। पुलिस की जांच  में अभी तक मुंबई शहर के कई पुलिस स्टेशनों में दर्ज होने वाले दर्जनों मोबाइल स्नेचिंग का मामला हल कर आरोपियों के पास से करीब 24 कीमती मोबाइल फ़ोन बरामद किया है, जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी कई और मामले हल होने की संभावना है।

शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अर्जुन रजाने ने बताया कि गोवंडी के शिवाजी नगर इलाके से एक ऑटो रिक्शा चोरी हुई थी। सहायक पुलिस निरीक्षक नवनाथ काले और उनकी टीम कॉन्स्टेबल पाटील, विचारे, गोडसे, चव्हाण, वाघ, बाड,जाधव, कातकडे,सालुंखे, मयूर और चव्हाण मामले की जांच कर रहे थे।

सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग

 उसी दौरान उन्हें एक सीसीटीवी फुटेज मिली जिसमे अपराधी वारदात को अंजाम देते दिखाई दिए। फुटेज की बिना पर पुलिस को गुप्त सूचना मिली की आरोपी कुर्ला इलाके में सीख पराठा खाने के लिए आने वाले है और पुलिस ने जाल बिछाकर उन्हें हिरासत में लेकर तलाशी ली तो विभिन्न प्रकार की कंपनियों के मोबाइल फ़ोन बरामद हुए उसके बाद इन्हे पुलिस स्टेशन लाया गया। 

24 कीमती मोबाइल फ़ोन बरामद 

सहायक पुलिस निरीक्षक नवनाथ काले ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम समीर इमरान शेख (18) जो की कल्याण का रहने वाला है,गोवंडी का आरिफ गुलाम रसूल शेख उर्फ सिबु(21) और गोवंडी के ही एक 17 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से चोरी की रिक्शा के अलावा 24 कीमती मोबाइल फ़ोन बरामद हुए है, जो की इन्होंने चेंबूर, बीकेसी, कुर्ला,आरएके मार्ग,माटुंगा,नेहरू नगर आदि पुलिस स्टेशन की हद से स्नेचिंग किया था और इनकी तलाश इन पुलिस स्टेशनों को थी। 

Navbharat Live
navbharatlive.com