Mumbai: छठ पूजा पर मुंबई से घर लौटने वालों की भीड़, रेलवे ने चलाईं अतिरिक्त ट्रेनें

Chhath Special Train: छठ पूजा पर मुंबई-ठाणे से यूपी-बिहार जाने वालों की भीड़ अचानक से बढ़ गई है। जिसको देखते हुए रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनें चलाने के साथ नई टिकट मशीनें और विशेष व्यवस्थाएं शुरू की हैं।
Chhath Special Train
छठ पूजा स्पेशल ट्रेन (सौ. सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Special Trains From Mumbai For Chhath Pooja: छठ पूजा के पर मुंबई-ठाणे से यूपी और बिहार जाने वाले यात्रियों की संख्या में जबरदस्त इजाफा हुआ है। लंबे समय से टिकट की कमी और भीड़भाड़ की समस्या ने यात्रियों को परेशान किया है।

कई यात्री लंबी दूरी की ट्रेनों में कन्फर्म टिकट न मिलने के कारण अनारक्षित कोचों में यात्रा करने को मजबूर हैं। इस वजह से मुंबई में मौजूद रेलवे के दो जोन पश्चिम और मध्य रेलवे ने दिवाली और छठ के भीड़ से निपटने के लिए अपने मास्टर प्लान के हिसाब से काम कर रही है जिससे कई लाख यात्री सुरक्षित अपने घर पहुंचे है।

इस बारे में मिली जानकारी के अनुसार मध्य रेलवे से प्रति दिन 1 लाख यात्री अपने शहर के लिए यात्रा कर रहे हैं। पश्चिम रेलवे के मुंबई सेंट्रल मंडल में बांद्रा टर्मिनस से छठ के दौरान सबसे अधिक अनारक्षित ट्रेनें चलती हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 30 आरपीएफ, 35 जीआरपी और 15 होम गार्ड तैनात किए गए हैं। प्लेटफार्म पर यात्रियों की एंट्री गेट पर पहले टिकट देखा जाता है।

इससे स्टेशन परिसर में भीड़ कम देखने को मिल रही है, पश्चिम रेलवे मुंबई डिविजन इस सीजन में मुंबई सेंट्रल से 254 और बांद्रा टर्मिनस से 468 ट्रेनें चलाने की योजना बना रहा है। पिछले एक सप्ताह में मुंबई से 70,000 यात्री यूपी और बिहार के लिए सफर कर चुके हैं।

भारी यात्री दबाव

सेंट्रल रेलवे ने भी यूपी और बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए तैयारी की है। 19 सितंबर से 20 अक्टूबर तक 705 ट्रेनें चलाई गई, जिनमें से 40 नियमित और 6 विशेष ट्रेने केवल यूपी और बिहार के लिए है। इसी दौरान 1 लाख यात्री सफर कर चुके हैं, जबकि केवल 250 विशेष ट्रेनों में 3।5 लाख लोग यात्रा कर चुके है। विशेष रूप से छठ पूजा के लिए 24 अक्टूबर को 24 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी, जो कि इस समय का पीक पीरियड माना जा रहा है। यदि रेलवे ने कई विशेष ट्रेने चलाई है, इसके बावजूद यात्रियों को पर्याप्त कन्फर्म टिकट नहीं मिल पा रहे हैं। रिजर्वेशन न सिलने के कारण लोग अनारक्षित कोच में यात्रा करने को मजबूर है।

सुविधाओं की व्यवस्था

होल्डिंग एरिया: सीएसएमटी में 5,000 वर्ग मीटर नया क्षेत्र, एलटीटी में पिछले वर्ष जैसा ही होल्डिंग एरिया बांद्रा टर्मिनसः नया होल्डिंग एरिया इस सप्ताह पूरा होगा, अस्थायी सुविधाएं रनिग रूम के सामने। यात्री सुविधाः अतिरिक्त एटीएम मशीन, मोबाइल यूटीएस बुकिंग पीने का पानी, स्वच्छ शौचालय, जनआहार केंद्र, प्रकाण, पंखे और बिजली सुनिश्चित। पश्चिम रेलवे ने की नई पहलः हँडहेल्ड मशीन से टिकट विवरण

पश्चिम रेलवे ने शुरू किया इस साल एक नया प्रयोग

भीड़भाड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों को आसानी से टिकट उपलब्ध कराने के लिए पश्चिम रेलवे ने इस साल एक नया प्रयोग शुरू किया है। अब रेलवे कर्मचारी हैडहेल्ड मशीन के जरिए प्रतीक्षालय और होल्डिंग एरिया में जाकर अनारक्षित टिकट जारी करेंगे। ये मशीन नकद और ऑनलाइन भुगतान दोनों स्वीकार करती है। वर्तमान में यह सुविधा मुंबई सेंट्रल, बांदा टर्मिनस और बोरीवली पर शुरू की गई है और इसे जल्द ही सूरत और उधना स्टेशनों पर भी लागू किया जाएगा, बांद्रा टर्मिनस पर 9 बुकिंग कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com