Kamala Nehru Park: मुंबई की ऐतिहासिक ‘जूता हाउस’ संरचना का होगा पुनरुद्धार, 45 दिनों में पूरा होगा काम
Kamala Nehru Park Old Womans Shoe: मुंबई के कमला नेहरू पार्क स्थित ‘ओल्ड वुमन्स शू’ संरचना की मरम्मत की तैयारी शुरू हो गई है। BMC 7.29 लाख रुपये की लागत से इस ढांचे को फिर से संवारने जा रही है।
- Written By: अपूर्वा नायक
कमला नेहरू पार्क ओल्ड वुमन्स शू का रेस्टोरेशन (सौ. सोशल मीडिया )
Kamala Nehru Park Old Womans Shoe Restoration: अधिकांश मुंबईकरों और पर्यटकों के लिए कमला नेहरू पार्क में स्थित ‘ओल्ड वुमन्स शू’ अपनी ऊंची जूते जैसी संरचना, छत और फीते के साथ कई प्यारी यादों से जुड़ा हुआ है।
अब बीएमसी ने हैगिंग गार्डन्स में स्थित इस सात दशक पुराने प्रतिष्ठित ढांचे की मरम्मत कर इसे पुनस्थापित करने की योजना बनाई है। करीब 7.29 लाख रुपये की लागत से पूरे ढांचे, जिसमें मुख्य जूता-आकार का घर, चिमनी ब्लॉक की छत, दरवाजे और खिड़कियों शामिल हैं, की मरम्मत की जाएगी, ताकि इसे जंग और क्षरण से सुरक्षित बनाया जा सके।
हैंगिंग गार्डन्स के सामने स्थित यह ‘ओल्ड वुमन्स शू’ संरचना लोकप्रिय अंग्रेजी नर्सरी राइम ‘देयर वास एन ओल्ड वुमन हु लिवड इन ए शू’ से प्रेरित है। इस संरचना का डिजाइन पूर्व बीएमसी पर्यावरण अधिकारी और नीरी के पूर्व इंजीनियर सोली आर्सीवाला ने तैयार किया था।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला: सरकारी सेवाएं होंगी पूरी तरह डिजिटल, फाइल मंजूरी सिर्फ 3 स्तर तक सीमित
मुंबई में Gen Z और Gen Alpha के साथ कल सीधा संवाद करेंगे RSS प्रमुख मोहन भागवत; NMACC में तैयारी पूरी
बिना टिकट यात्रा पड़ेगी भारी! पश्चिम रेलवे ने वसूला ₹83.25 करोड़ जुर्माना, फर्जी UTS ऐप पर FIR दर्ज
MBBS बनाम BHMS: मिक्सोपैथी पर क्यों मचा घमासान? जानें 60% अस्पतालों को चलाने वाले डॉक्टरों का पक्ष
प्राइमर और एंटी-कोर्सेसिव पेंट का होगा उपयोग
यह संरचना वर्ष 1952 में आम जनता के लिए खोली गई थी। इस प्रतिष्ठित स्थल के रखरखाव के लिए बीएमसी ने शुक्रवार को एक निविदा जारी की है, जिसमें बहु विषयक इंजीनियरिंग संगठनों को ‘ओल्ड वुमन्स शू’ संरचना की मरम्मत के लिए आमंत्रित किया गया है।
अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक कार्य में मोजेक सीमेंट मार्बल, ग्रेनाइट, शाहाबाद या भारतीय पैटर्न के पत्थरों तथा ग्लेज्ड टाइल्स की फ्लोरिंग को हटाना शामिल होगा।
इसके अलावा, ठेकेदार को निर्मित हिस्सों में स्टील कार्य को हटाने, सुदृढीकरण बार (रीइन्फोर्समेंट) तक ढीले कंक्रीट को निकालने और सतहों से तेल, धूल तथा अन्य अशुद्धियों को हटाने का कार्य सौंपा जाएगा। इसके बाद परियोजना में जंग रोकने के लिए प्राइमर और एंटी-कोरोंसिव पेंट का उपयोग, ग्रिल्स और संशोधित सीमेंट मोर्टार का कार्य शामिल होगा।
ये भी पढ़ें :- Mumbai Metro Line 6 को मिली रफ्तार, जोगेश्वरी में रिकॉर्ड समय में स्टील स्पैन स्थापित
परियोजना के लिए बीएमसी कोटा स्टोन भी खरीदेगी
- इसके अलावा, इस परियोजना में सजावटी प्रवेश द्वार और प्राकृतिक पत्थरों की पॉलिशिंग जैसे कार्य भी किए जाएंगे, परियोजना के निष्पादन के लिए बीएमसी कोटा स्टोन की भी खरीदेगी।
- यह कार्य नगर निगम के हाइड्रोलिक इंजीनियरिंग विभाग द्वारा किया जाएगा, जो हैगिंग गार्डन्स परिसर के रखरखाव के लिए जिम्मेदार है। अधिकारियों के अनुसार यह कार्य 45 दिनों की अवधि में पूरा किया जाएगा।
- इससे पहले, वर्ष 2018 में कमला नेहरू पार्क के व्यापक चरणबद्ध पुनर्विकास के दौरान “ओल्ड वुमन्स शू संरचना को नए रंग और अवधारणा के साथ पुनर्निर्मित किया गया था, जो तीन वर्षों में पूरा हुआ था।
