Mumbai Illegal Schools BMC: बिना मंजूरी चल रहे स्कूलों पर BMC सख्त, पैरेंट्स को किया जा रहा अलर्ट

Mumbai Illegal Schools: 164 बिना अनुमति वाले स्कूल संचालित हो रहे हैं। एजुकेशन कमेटी ने इस पर चिंता जताते हुए नई पॉलिसी लाने की बात कही है। अभिभावकों को भी इन स्कूलों के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी।
BMC Monsoon Drain Cleaning Special Drive
मुंबई महानगरपालिका (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Mumbai Illegal Schools BMC Policy: मुंबई में बिना अनुमति संचालित हो रहे स्कूलों का मामला गंभीर होता जा रहा है। शहर और आसपास के क्षेत्रों में कुल 164 ऐसे स्कूल पाए गए हैं, जिन्होंने अब तक राज्य सरकार से आवश्यक मंजूरी नहीं ली है।

इस मुद्दे को लेकर एजुकेशन कमेटी ने चिंता जताई है और जल्द ही इसके लिए नई नीति लाने की बात कही है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, देवनार और मानखुर्द इलाके में सबसे ज्यादा 65-65 बिना अनुमति वाले स्कूल संचालित हो रहे हैं।

इसके अलावा मालाड में 25, कांदिवली में 12, कुर्ला में 12 और वडाला व धारावी क्षेत्रों में 11 स्कूल शामिल हैं। इन आंकड़ों ने शिक्षा व्यवस्था की निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सुरक्षा मानकों को लेकर चिंता

एजुकेशन कमेटी की बैठक में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया। बीजेपी नगरसेवक नील सोमानिया ने बिना अनुमति वाले स्कूलों में सुरक्षा मानकों की कमी पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि कई स्कूलों में फायर ऑडिट नहीं हुआ है और कुछ के पास ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट (OC) भी नहीं है, जिससे छात्रों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है।

मंजूरी के लिए भेजे गए प्रस्ताव

इन स्कूलों को वैध बनाने के लिए आवश्यक दस्तावेज पूरे कर सरकार को 46 प्रस्ताव भेजे गए हैं। प्रशासन का कहना है कि नियमों के तहत उचित जांच के बाद ही इन स्कूलों को मंजूरी दी जाएगी।

अभिभावकों को किया जा रहा जागरूक

बीएमसी द्वारा मीडिया के माध्यम से अभिभावकों को लगातार जागरूक किया जा रहा है, ताकि वे अपने बच्चों के लिए सुरक्षित और मान्यता प्राप्त स्कूलों का चयन करें। अधिकारियों ने कहा है कि नई पॉलिसी लागू होने के बाद इस समस्या पर सख्ती से नियंत्रण किया जाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com