बिना टिकट यात्रा पड़ेगी भारी! पश्चिम रेलवे ने वसूला ₹83.25 करोड़ जुर्माना, फर्जी UTS ऐप पर FIR दर्ज
Western Railway Fine Collection: पश्चिम रेलवे ने बिना टिकट यात्रियों पर शिकंजा कसते हुए ₹83.25 करोड़ का जुर्माना वसूला है। फर्जी UTS ऐप से यात्रा करने वाले यात्री पर FIR दर्ज की गई है। पूरी खबर पढ़ें।
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: गोरक्ष पोफली
फाइन करते हुए TTE (सोर्स: नवभारत फोटो)
Western Railway Collects 83 Crore Fine: पश्चिम रेलवे ने बिना टिकट यात्रा पर लगाम लगाने के लिए चलाए गए गहन टिकट जांच अभियानों में अप्रैल से जुलाई 2026 के बीच 83.25 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला है। इस दौरान 11.30 लाख से अधिक बिना टिकट और अनियमित यात्रियों को पकड़ा गया।
जुलाई में पकड़े 1.80 लाख यात्री
पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ विनीत अभिषेक के अनुसार, वरिष्ठ वाणिज्य अधिकारियों की निगरानी में टिकट जांच टीमों ने मुंबई उपनगरीय लोकल, मेल-एक्सप्रेस, पैसेंजर और हॉलिडे स्पेशल ट्रेनों में सघन जांच की। इसका उद्देश्य राजस्व हानि रोकना और अनुशासित यात्रा सुनिश्चित करना था।
अकेले जुलाई 2026 में ही 1.80 लाख से अधिक बिना टिकट यात्रियों से लगभग 14.50 करोड़ रुपये वसूले गए। बिना बुक किए सामान ले जाने वालों पर भी कार्रवाई की गई।
सम्बंधित ख़बरें
आंगन में चाय बांट रहे थे अभिजीत दीपके, पीछे से शराब लेकर पहुंच गया शख्स; VIDEO देख लोग बोले टायफाइड की दवा है
VIDEO: जब टिकट कलेक्टर ने महिला यात्री को गोद में उठाया! जानें डोम्बिवली स्टेशन की यह भावुक कहानी
गोंदेश्वर मंदिर के पुरातत्व महानिदेशक से मिले सांसद वाजे, मंदिर मरम्मत और 5 करोड़ के विकास कार्यों की मांग
MBBS बनाम BHMS: मिक्सोपैथी पर क्यों मचा घमासान? जानें 60% अस्पतालों को चलाने वाले डॉक्टरों का पक्ष
एसी लोकल में बड़ी कार्रवाई
पश्चिम रेलवे ने एसी लोकल ट्रेनों में सामान्य टिकट पर यात्रा करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। अप्रैल से जुलाई के बीच एसी सेवाओं में 64,000 से अधिक दंडात्मक मामले दर्ज कर 2.45 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया। यह पिछले साल की समान अवधि में वसूले गए 93.40 लाख रुपये की तुलना में 162 प्रतिशत अधिक है।
यह भी पढ़ें: आंगन में चाय बांट रहे थे अभिजीत दीपके, पीछे से शराब लेकर पहुंच गया शख्स; VIDEO देख लोग बोले टायफाइड की दवा है
नकली ऐप से टिकट
जांच के दौरान मुंबई सेंट्रल मंडल के चीफ कमर्शियल टिकट चेकर अरविंद सिंह ने एक यात्री को फर्जी UTS मोबाइल टिकट के साथ पकड़ा। जांच में पता चला कि यात्री ने यूट्यूब लिंक से डाउनलोड किए गए नकली ऐप से टिकट बनाई थी, जबकि नंबर असली था।
इस मामले में भारतीय न्याय संहिता के तहत मुंबई सेंट्रल पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई गई। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे अधिकृत ऐप से ही टिकट लें और किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत रेल अधिकारियों या RPF को दें।
