Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वसई में छात्रा की मौत का मामला पहुंचा हाई कोर्ट, 100 उठक-बैठक लगाने से गई थी जान

Vasai Student Death Case: वसई की 13 वर्षीय काजल गौड़ की स्कूल में सजा के बाद मौत पर बॉम्बे हाई कोर्ट में पिटीशन दायर। वकील ने एसआईटी जांच, एफआईआर और स्कूल की मान्यता रद्द करने की मांग की है।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Nov 20, 2025 | 01:11 PM

बंबई उच्च न्यायालय (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Kajal Gaur death case SIT Probe Demand: पालघर जिले के वसई की 13 वर्षीय छात्रा काजल गौड़ की दर्दनाक मौत ने पूरे महाराष्ट्र को झकझोर दिया है। मात्र 10 मिनट देर से स्कूल पहुंचने पर उसे 100 सिट-अप्स की सजा दी गई, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ती चली गई और अंततः जेजे अस्पताल में इलाज के दौरान 14 नवंबर को उसकी मौत हो गई। यह घटना गंभीर लापरवाही और शारीरिक सजा की अमानवीयता को उजागर करती है।

इस मामले में अब बॉम्बे हाई कोर्ट में एक पिटीशन दायर की गई है। वकील स्वप्ना प्रमोद कोडे ने चीफ जस्टिस चंद्रशेखर को संबोधित यह याचिका दायर कर कोर्ट से मामले में स्वयं संज्ञान लेने और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपील की है। याचिकाकर्ता का कहना है कि यह सिर्फ एक बच्ची की मौत का मामला नहीं, बल्कि मानवता और संवैधानिक अधिकारों का गंभीर उल्लंघन है।

एसआईटी गठित करने की मांग

याचिका में मांग की गई है कि स्कूल के संचालन, नियमों के उल्लंघन और इस घटना से संबंधित हर पहलू की पड़ताल के लिए एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) बनाई जाए। साथ ही स्कूल प्रबंधन और आरोपी टीचर ममता यादव के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज करने की अपील की गई है, ताकि जिम्मेदार व्यक्तियों को सजा मिल सके।

सम्बंधित ख़बरें

बदलापुर नपा क्षेत्र का अवैध निर्माण मामला हाई कोर्ट पहुंचा, फटकार के बाद एक्शन मोड में मुख्याधिकारी

रेल बजट में महाराष्ट्र को 23,926 करोड़ रुपये, मुंबई में बढ़ेंगी 15 डिब्बों की लोकल ट्रेनें

वसई-विरार मेयर चुनाव में बीजेपी का ‘ऑपरेशन लोटस’? क्या है बहुजन विकास आघाड़ी की रणनीति

खारदांडा कोलीवाडा के निर्माण कार्यों को नियमित करने की मांग, सांसद वर्षा गायकवाड़ ने उठाया मुद्दा

क्या है मामला?

याचिका के अनुसार, 8 नवंबर 2025 को क्लास 6 की छात्रा काजल स्कूल 10 मिनट देर से पहुंची। आरोप है कि टीचर ने उसे 100 सिट-अप्स करने की कठोर सजा दी। घर लौटने के बाद काजल की तबीयत तेजी से बिगड़ी।

पहले उसे वसई के एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे जेजे हॉस्पिटल रेफर किया गया, जहां 14 नवंबर को उसकी मौत हो गई।

पुलिस कार्रवाई पर भी उठे सवाल

वालिव पुलिस ने अब तक केवल एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट (ADR) दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि वे फॉरेंसिक रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे हैं, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

स्कूल टीचर को सस्पेंड किया

स्कूल की ओर से दावा किया गया है कि उन्हें काजल की खराब तबीयत के बारे में जानकारी थी और उन्होंने अभिभावकों को तुरंत मेडिकल मदद लेने की सलाह दी थी।

यह भी पढ़ें:- अमरावती में बागियों की एंट्री, बीजेपी-कांग्रेस में अंदरूनी घमासान, निर्दलीयों ने बढ़ाई टेंशन

टीचर ममता यादव के बारे में कहा गया कि वे समझ नहीं पाईं कि काजल सजा पाए छात्रों के समूह में शामिल है, क्योंकि उसकी हाइट बाकी बच्चों से कम थी। फिलहाल जांच पूरी होने तक टीचर को सस्पेंड कर दिया गया है।

संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का मुद्दा

पिटीशन में कहा गया है कि हर नागरिक को जीवन और गरिमा का अधिकार प्राप्त है। एक नाबालिग को ऐसी अमानवीय सजा देना न केवल कानून के खिलाफ है बल्कि यह एक गंभीर अपराध का संकेत देता है।

वकील स्वप्ना कोडे ने मांग की है कि स्कूल की मान्यता की जांच की जाए, शारीरिक सजा पर पूरे राज्य में कड़े निर्देश जारी हों और काजल के भाई व अन्य प्रभावित छात्रों के भविष्य को सुरक्षित किया जाए।

Kajal gaur vasai student death petition bombay high court sit probe

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 20, 2025 | 01:11 PM

Topics:  

  • Bombay High Court
  • Maharashtra
  • Palghar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.