खारदांडा कोलीवाडा के निर्माण कार्यों को नियमित करने की मांग, सांसद वर्षा गायकवाड़ ने उठाया मुद्दा
Khar Danda Koliwada Construction: मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष सांसद वर्षा गायकवाड़ ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर खारदांडा कोलीवाडा में निर्माण कार्यों को नियमित करने की मांग की है।
- Written By: आंचल लोखंडे
Varsha Gaikwad letter (सोर्सः सोशल मीडिया)
Mumbai News: मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद वर्षा गायकवाड़ ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर खार दांडा कोलीवाडा क्षेत्र में निर्माण कार्यों को नियमित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह एक गावठाण (ग्रामीण) क्षेत्र है, जहां निवासी कई वर्षों से रह रहे हैं।
सांसद गायकवाड़ ने बताया कि कोली समाज महाराष्ट्र, गुजरात और कोंकण के तटीय क्षेत्रों का सबसे पुराना निवासी माना जाता है। 15वीं शताब्दी से मुंबई के तटीय इलाकों में बसे इस समुदाय का मुख्य व्यवसाय मछली पकड़ना रहा है और इन्हें ‘मुंबई के मूल निवासी’ के रूप में पहचाना जाता है।
आवश्यक मरम्मत कार्य भी नहीं हो पा रहे
उन्होंने कहा कि खारदांडा कोलीवाडा क्षेत्र में इमारतों की मरम्मत और निर्माण को लेकर मुंबई नगर निगम अधिनियम के तहत अब तक कोई स्पष्ट नियमावली तय नहीं की गई है। इसके कारण निर्माण की अनुमति प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है और स्वामित्व वाली जमीन पर आवश्यक मरम्मत कार्य भी नहीं हो पा रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ना गम, ना पछतावा… मुंबई लोकल में युवक की हत्या के बाद बेखौफ घूमता दिखा कातिल, रोंगटे खड़े कर देगा ये VIDEO
मौत के कुएं बनते जा रहे हैं मेनहोल, BMC अधिकारी के साथ हुई घटना को लेकर ठेकेदारों पर भड़के अमोल मातोले
राज्य में बाल विवाह रोकने के लिए अपनायी जाएगी राजस्थान मॉडल, मंत्री अदिती तटकरे ने बताया सरकार का प्लान
‘उद्धव ठाकरे अब ‘उद्धव खान’ बन गए हैं’, नितेश राणे ने UBT के बागी सांसदों को बताया हिंदुत्व के मार्ग पर अग्रसर
तकनीकी कमियों का फायदा
सांसद ने आरोप लगाया कि इन तकनीकी कमियों का फायदा उठाकर कुछ स्थानीय तत्व निवासियों के खिलाफ शिकायतें दर्ज करा रहे हैं और नगर निगम व न्यायालय की प्रक्रिया के माध्यम से रंगदारी की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में खार पुलिस थाने में मामले भी दर्ज हैं। रंगदारी न देने पर गरीब निवासियों को उनके ही घरों से बेघर किया जा रहा है।
ये भी पढ़े: MNS-BJP Alliance: क्या मुंबई में एक होंगे राज और बीजेपी? एमआईजी क्लब की बैठक के बाद ठाकरे ने किया बड़ा खुलासा
रंगदारी मांगने वाले तत्वों से संरक्षण
वर्षा गायकवाड़ ने मांग की है कि जब तक एक स्वतंत्र और स्पष्ट नियमावली तैयार नहीं हो जाती, तब तक खारदांडा कोलीवाडा में निर्माण कार्यों को लेकर नगर निगम और अन्य एजेंसियों के पास लंबित सभी शिकायतों पर कार्रवाई स्थगित करने का सरकारी आदेश जारी किया जाए। साथ ही, स्वामित्व वाली जमीन पर निर्माण से जुड़ी तकनीकी बाधाओं को दूर कर कार्यों को नियमित किया जाए और गरीब निवासियों को रंगदारी मांगने वाले तत्वों से संरक्षण दिया जाए।
