Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जेजे अस्पताल के विस्तार की मांग तेज, मिलिंद देवड़ा ने 11 एकड़ सरकारी जमीन हस्तांतरण का उठाया मुद्दा

JJ Hospital Expansion Milind Deora: मुंबई के सर जे.जे. अस्पताल के विस्तार के लिए राज्यसभा सांसद मिलिंद देवड़ा ने 11 एकड़ सरकारी भूमि अस्पताल को हस्तांतरित करने की मांग की है।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Jun 11, 2026 | 12:56 PM

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को ज्ञापन सौंपते हुए मिलिंद देवड़ा (सौ. एक्स )

Follow Us
Follow Us:

JJ Hospital Milind Deora Land Proposal: मुंबई के प्रमुख सरकारी चिकित्सा संस्थान सर जे। जे। अस्पताल के विस्तार को लेकर नई पहल सामने आई है। राज्यसभा सांसद मिलिंद देवड़ा ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से रिचर्डसन एंड क्रूडस के कब्जे वाली 11 एकड़ सरकारी जमीन अस्पताल को हस्तांतरित करने की मांग की है।

प्रस्तावित भूमि पर कैंसर अस्पताल, बोन मैरो ट्रांसप्लांट सेंटर, अत्याधुनिक अनुसंधान सुविधाएं, छात्रावास और कर्मचारियों के आवास विकसित किए जाने की योजना है। यदि यह प्रस्ताव मंजूर होता है, तो जेजे अस्पताल की उपचार, चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान क्षमता में बड़ा विस्तार होगा। इसी के साथ ही महाराष्ट्र के हजारों मरीजों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।

उपलब्ध हो सकेगा बेहतर और सुलभ उपचार

राज्यसभा सांसद व शिवसेना नेता मिलिंद देवड़ा ने जेजे अस्पताल के विस्तार के लिए महाराष्ट्र सरकार की 11 एकड़ भूमि हस्तांतरित्त किए जाने की मांग उठाई है। इस संबंध में उन्होंने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात कर समर्थन मांगा और 9 जून को एक विस्तृत पत्र भी सौंपा।

सम्बंधित ख़बरें

पुणे में बम धमकी से मचा हड़कंप, मनपा मुख्यालय और आरएसएस कार्यालय की चार घंटे तक तलाशी

मानसून से पहले नागपुर की सड़कें बनीं मुसीबत, बढ़ा हादसों का खतरा; अधूरी मरम्मत पर उठे सवाल

महाराष्ट्र बनेगा देश का डेटा सेंटर हब, फडणवीस सरकार ने 20 ग्रीन डेटा सेंटर पार्कों को दी मंजूरी

Mosquito Repellent Plants: मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए घर में लगाएं ये 5 पौधे, सेहत और माहौल होगा बेहतर

देवड़ा ने अपने पत्र में कहा कि जेजे अस्पताल महाराष्ट्र ही नहीं, बल्कि देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले हजारों मरीजों को प्रतिदिन उपचार उपलब्ध कराता है। ऐसे में बढ़ती स्वास्थ्य सेवाओं की मांग, विकित्सा शिक्षा व अनुसंधान सुविधाओं के विस्तार को देखते हुए अतिरिक्त भूमि की आवश्यकता अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है। उन्होंने उपमुख्यमंत्री से इस प्रस्ताव पर सकारात्मक विचार करने और परियोजना को आवश्यक समर्थन देने का आग्रह किया।

I met #Maharashtra’s Deputy Chief Minister @mieknathshinde Ji and sought his support for transferring the 11-acre Maharashtra Government-owned plot currently held by Richardson & Cruddas to J.J. Hospital, This expansion will significantly strengthen cancer care, advanced medical… pic.twitter.com/sxAsMXaOCm — Milind Deora | मिलिंद देवरा (@milinddeora) June 10, 2026

देवड़ा के अनुसार प्रस्तावित 11 एकड़ भूमि पर कई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य और शैक्षणिक परियोजनाएं विकसित की जा सकती हैं। इनमें अत्याधुनिक कैसर उपचार व उपशामक देखभाल अस्पताल, बौन मैरो ट्रांसप्लांट सेंटर, अनुसंधान व प्रशिक्षण केंद्र, मेडिकल छात्रओं के लिए छात्रावास, अस्पताल कर्मचारियों के लिए आवास और मरीजों के साथ आने वाले परिजनों के लिए सुविधाएं शामिल है। उनका कहना है कि इन परियोजनाओं से न केवल अस्पताल की क्षमता बढ़ेगी, बल्कि मरीजों को अधिक गुणवत्तापूर्ण और सुलभ उपचार भी उपलब्ध हो सकेगा।

डीन के ज्ञापन का भी दिया हवाला

देवड़ा ने अस्पताल के डीन डॉ। अजय भंडारवार द्वारा दिए गए ज्ञापन का भी हवाला दिया, जिसमें अस्पताल की दीर्घकालिक विस्तार योजनाओं को पूरा करने के लिए अतिरिक्त भूमि की आवश्यकता बताई गई है। उन्होंने कहा कि सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के निर्माण कार्य के अंतिम चरण में पहुंचने के साथ ही नए बुनियादी ढांचे की जरूरत और अधिक बढ़ गई है।

ये भी पढ़ें :- मानसून से पहले संयुक्त नगर में निर्माण कार्य बना चिंता का कारण, स्थानीय नागरिकों ने कार्रवाई की उठाई मांग

यदि राज्य सरकार इस भूमि हस्तांतरण प्रस्ताव को मंजूरी देती है, तो यह हाल के वर्षों में जेजे अस्पताल परिसर के सबसे बड़े विस्तारों में से एक साबित हो सकता है। इससे स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान और मरीजों के लिए सहायक सुविधाओं को नई मजबूती मिलेगी तथा मुंबई के सार्वजनिक स्वास्थ्य ढांचे को भी महत्वपूर्ण बल प्राप्त होगा।

Jj hospital expansion milind deora 11 acre land mumbai

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 11, 2026 | 11:50 AM

Topics:  

  • Hindi News
  • Maharashtra News
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.