- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Jay Hind Vande Mataram Ban Row Priyanka Chaturvedi Raises Objection In Rajya Sabha
‘जय हिंद’ व ‘वंदे मातरम’ पर बैन! प्रियंका चतुर्वेदी ने किया विरोध, संचार साथी ऐप पर भी घिरी सरकार
- Written By: प्रिया जैस
Priyanka Chaturvedi: राज्यसभा में ‘जय हिंद’ और ‘वंदे मातरम’ पर रोक के नोटिस को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने तीखी आपत्ति जताई। नोटिफिकेशन वापस लेने और स्पष्टीकरण की मांग की।

प्रियंका चतुर्वेदी (सौजन्य-IANS)
Rajya Sabha Notice: शिवसेना की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने ‘जय हिंद’ और ‘वंदे मातरम’ से जुड़े राज्यसभा सचिवालय के नोटिफिकेशन पर चिंता जताते हुए राज्यसभा के सभापति (उपराष्ट्रपति) को पत्र लिखा है। इस पत्र में सांसद अरविंद सावंत ने भी हस्ताक्षर किए हैं। शिवसेना सांसदों ने केंद्र सरकार से राज्यसभा में ‘जय हिंद’ और ‘वंदे मातरम’ रोक के लिए जारी नोटिस वापस लेने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि यह नोटिस राष्ट्र-विरोधी है और देश की भावनाओं को ठेस पहुंचा रहा है। प्रियंका चतुर्वेदी ने पत्र में कहा, “हमारे देश की आत्मा और भावनाओं का हिस्सा होने के कारण ऐसे अभिव्यक्ति के माध्यम पर प्रतिबंध अत्यंत चिंताजनक है। मैं अनुरोध करती हूं कि इस संबंध में जारी नोटिफिकेशन को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए और सांसदों और जनता से माफी मांगी जाए।
स्पष्टीकरण जरूरी – चतुर्वेदी
प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि ‘जय हिंद’ और ‘वंदे मातरम’ न केवल राष्ट्रीय भावनाओं के प्रतीक हैं बल्कि लोकतांत्रिक ढांचे में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के मौलिक अधिकार का हिस्सा भी हैं। उन्होंने कहा कि संसद में नारेबाजी पर रोक सांसदों कि यह रोक देशभक्ति और राष्ट्रीय गर्व को की लोकप्रिय और भावनात्मक अभिव्यक्ति को प्रभावित कर सकती है। उन्होंने कहा व्यक्त करने के अधिकार का हनन है। उन्होंने कहा है कि इस निर्देश को लेकर स्पष्टीकरण जरूरी है ताकि किसी तरह की गलतफहमी या विवाद न पैदा हो।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में फिर ‘ऑपरेशन टाइगर’ की चर्चा, उद्धव गुट के 7 सांसदों के शिंदे सेना में जाने की अटकलें
स्मृति ईरानी के समय कहां था चुनाव आयोग? मीनाक्षी नटराजन के नामंकन रद्द होने पर भड़की प्रियंका चतुर्वेदी
Modi Cabinet में बड़ा फेरबदल संभव! राघव चड्ढा की हो सकती है एंट्री, 2 मंत्रियों की छुट्टी होने की अटकलें
‘लोग मोदी को भूल जाएंगे, नेहरू को नहीं’, प्रधानमंत्री कार्यकाल के रिकॉर्ड संजय राउत का तीखा वार
संचार साथी ऐप से जुड़े नोटिफिकेशन पर भी बोलीं
प्रियंका चतुर्वेदी ने दूरसंचार मंत्रालय के संचार साथी ऐप से जुड़े नोटिफिकेशन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दूरसंचार मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि वे पूरे नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें, क्योंकि यह कहना कि बेवजह का विवाद पैदा किया जा रहा है, बिल्कुल उचित नहीं है।
प्रियंका चतुर्वेदी ने एक्स पोस्ट में लिखा, मैं दूरसंचार मंत्री से अनुरोध करती हूं कि नोटिफिकेशन को पढ़े पेज 2, प्वाइंट 7 (बी) साफ कहता है कि ऐप की कोई भी फंक्शनलिटी न तो डिसेबल की जाएगी और न ही उसे सीमित किया जाएगा, उनका इशारा सरकार द्वारा मोबाइल फोन में संचार साथी ऐप की अनिवार्य प्री-इंस्टॉलेशन नीति पर था, जिसके चलते यह मुद्दा चर्चा में है।
गंभीर असंतोष का कारण
प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि यह रोक सांसदों के बीच गंभीर असंतोष और चिंता का कारण बनी है। प्रियंका चतुर्वेदी ने पत्र में कहा, हमारे देश की आत्मा और भावनाओं का हिस्सा होने के कारण ऐसे अभिव्यक्ति के माध्यम पर प्रतिबंध अत्यंत चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि ‘जय हिंद’ और ‘वंदे मातरम’ न केवल राष्ट्रीय भावनाओं के प्रतीक हैं बल्कि लोकतांत्रिक ढांचे में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के मौलिक अधिकार का हिस्सा भी है।
यह भी पढ़ें – हां! हम दोनों में मतभेद, शिंदे को लेकर सीएम फडणवीस का बड़ा बयान, बोले- मैं थोप नहीं सकता
चतुर्वेदी ने राज्यसभा सभापति से इस पर गंभीरता से विचार करने और संसद के पारंपरिक और भावनात्मक मूल्यों का सम्मान करने का अनुरोध किया है। प्रियंका चतुर्वेदी के इस पत्र में यह भी उल्लेख किया गया कि उन्होंने इसे राज्यसभा सचिवालय के माध्यम से प्रस्तुत किया है ताकि नियमों और प्रक्रियाओं का पालन करते हुए सभापति तक यह संदेश पहुंच सके।
Jay hind vande mataram ban row priyanka chaturvedi raises objection in rajya sabha
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द मामले पर सुप्रीम कोर्ट का तत्काल सुनवाई से इनकार, अब 12 जून को होगा फैसला!
Jun 11, 2026 | 04:46 PMनागपुर में नए डीसीपी दीपक अग्रवाल का ‘एक्शन प्लान’; क्राइम ब्रांच ने 5 दिन में की 31 बड़ी कार्रवाइयां
Jun 11, 2026 | 04:44 PMधारणी में खरीफ बुआई से पहले डीजल की भारी किल्लत, पेट्रोल पंपों पर 1 किमी लंबी कतारें, किसान परेशान
Jun 11, 2026 | 04:44 PMबिहार NDA में बढ़ी रार! बेटे को MLC न बनाने पर भड़के उपेंद्र कुशवाहा ने याद दिलाया वादा, BJP ने किया पलटवार
Jun 11, 2026 | 04:42 PMLadki Bahin Yojana: इस तारीख को आ सकती है मई की किस्त, बीजेपी विधायक ने दिया बड़ा अपडेट
Jun 11, 2026 | 04:37 PMMP News: उज्जैन में ममता का फायदा उठाकर की ठगी, बेटों पर मौत का साया बताकर लाखों के गहने लेकर फरार हुए आरोपी
Jun 11, 2026 | 04:36 PMसुनेत्रा पवार के विमान में तकनीकी खराबी से मचा हड़कंप; सुप्रिया सुले ने खोला VSR कंपनी का कच्चा चिट्ठा
Jun 11, 2026 | 04:31 PMवीडियो गैलरी

हर चुनाव में कैसे बाजी मारती है बीजेपी? पंकज चौधरी ने बताया पार्टी की सफलता का राज- VIDEO
Jun 10, 2026 | 11:05 PM
राष्ट्रपति ने तोड़ा प्रोटोकॉल, अधिकारी ने छुए पैर, अयोध्या के लाल की शहादत की कहानी सुन रो पड़ा देश- VIDEO
Jun 10, 2026 | 10:53 PM
Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर सुप्रीम कोर्ट दौड़ी कांग्रेस, क्या मिलेगी राहत?
Jun 10, 2026 | 10:38 PM
बलूचिस्तान से UN तक BLA पर अमेरिका ने क्या दांव खेला? उड़ी पाकिस्तान-चीन की नींद!
Jun 10, 2026 | 08:26 PM
सिर्फ मांस ही क्यों, शराब क्यों नहीं? वाराणसी महापौर के फैसले पर भड़की सपा; BJP के दोहरे चरित्र को घेरा- VIDEO
Jun 09, 2026 | 10:58 PM
TTE ने मांगा टिकट तो लड़की ने तड़ातड़ जड़ दिए थप्पड़, लगाए गंभीर आरोप, वायरल VIDEO देख सोशल मीडिया पर मचा बवाल
Jun 09, 2026 | 09:34 PM














