-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- India Largest Ev Mega Charger Hub Launched In Mumbai 16 Vehicles Will Be Charged Simultaneously
मुंबई में देश का सबसे बड़ा ईवी मेगा चार्जर हब लॉन्च, 16 गाड़ियां एक साथ होंगी चार्ज
- Written By: सोनाली चावरे
Mumbai News: मुंबई एयरपोर्ट के पास देश का सबसे बड़ा ईवी मेगा चार्जर हब लॉन्च हुआ है, जहां 16 गाड़ियां एक साथ चार्ज होंगी। यह पूरी तरह ग्रीन एनर्जी से चलेगा।

मुंबई में ईवी मेगा चार्जर हब हुआ लॉन्च (pic credit; social media)
EV Mega Charger Hub in Mumbai: वर्ल्ड ईवी डे के मौके पर मुंबईवासियों को एक बड़ा तोहफा मिला है। टाटा पावर और टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड ने मिलकर देश का सबसे बड़ा ईवी मेगा चार्जर हब लॉन्च कर दिया है। यह अत्याधुनिक चार्जिंग स्टेशन छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (टर्मिनल 2) के पास लक्जरी होटल ‘द लीला’ परिसर में बनाया गया है।
इस हब की सबसे खास बात यह है कि यहां एक साथ 16 इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज किया जा सकता है। इसके अलावा यह पूरी तरह से ग्रीन एनर्जी यानी नवीकरणीय ऊर्जा से संचालित होगा और यात्रियों को 24×7 सुविधा देगा।
एयरपोर्ट का सफर करने वाले हजारों यात्रियों, बीकेसी-अंधेरी-साउथ मुंबई कॉरिडोर में काम करने वाले प्रोफेशनल्स, टैक्सी फ्लीट ऑपरेटर्स, लॉजिस्टिक कंपनियों और निजी ईवी मालिकों के लिए यह हब बड़ी राहत लेकर आया है। अब लंबी कतारों और चार्जिंग प्वॉइंट ढूंढने की चिंता खत्म हो जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
अवैध खनन पर 10 गुना जुर्माना, विकास और न्यायिक ढांचे पर जोर, महाराष्ट्र कैबिनेट ने लिए 8 बड़े निर्णय
महाराष्ट्र में 29 से 31 जुलाई तक भारी बारिश के संकेत, 29 तारिख को नागपुर के स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
पेपर लीक पर राजनीति छोड़ो, युवाओं का भविष्य बचाओ , संसद में श्रीकांत शिंदे का विपक्ष पर करारा हमला
Gondia News: गोंदिया स्टेशन पर विशेष टिकट जांच अभियान, 193 यात्रियों से ₹1.18 लाख का जुर्माना वसूला
टाटा पावर के एमडी डॉ. प्रवीर सिन्हा ने कहा कि पूरी तरह नवीकरणीय ऊर्जा से चलने वाला यह स्टेशन भविष्य की ई-मोबिलिटी के लिए मानक तय करेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में देशभर में और भी ऐसे मेगाचार्जर हब स्थापित किए जाएंगे।
फिलहाल मुंबई में टाटा पावर के 1000 से अधिक ग्रीन चार्जिंग पॉइंट मौजूद हैं। देशभर में कंपनी 5,500 से ज्यादा पब्लिक और कैप्टिव चार्जिंग स्टेशन, 1.4 लाख होम चार्जर और 1,200 से अधिक बस चार्जिंग पॉइंट संचालित कर रही है। लक्ष्य है कि वर्ष 2030 तक 10,000 पब्लिक चार्जिंग पॉइंट और 7.5 लाख होम चार्जर स्थापित किए जाएं।
यात्रियों और आम लोगों के लिए इस ईवी हब से कई फायदे होंगे। एयरपोर्ट और होटल यात्रियों को 24 घंटे चार्जिंग सुविधा मिलेगी। टैक्सी-फ्लीट और राइड-हेलिंग सेवाओं को लंबी लाइनों से राहत मिलेगी। टाटा.ev ग्राहकों को 25% तक छूट और प्राथमिकता एक्सेस मिलेगा। साथ ही टाटा पावर ईज़ी चार्ज ऐप और जल्द आने वाला IRA.ev कनेक्टेड ऐप चार्जिंग अनुभव को और आसान बनाएंगे।
ईवी इंडस्ट्री के लिए यह कदम न सिर्फ एक बड़ी उपलब्धि है बल्कि मुंबई को क्लीन और ग्रीन मोबिलिटी की दिशा में अग्रणी शहर बनाने का प्रयास भी है।
India largest ev mega charger hub launched in mumbai 16 vehicles will be charged simultaneously
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PMराजस्थान में 24,752 सफाई कर्मचारी पदों पर भर्ती, बिना पढ़ाई भी कर सकेंगे आवेदन; नहीं होगी लिखित परीक्षा
Jul 28, 2026 | 09:12 PMभोपाल में किसानों का महा-संग्राम, पूरी तैयारी में प्रदर्शनकारी; भारी पुलिस बल तैनात- देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:05 PM‘मैं सिर्फ बायोलॉजिकल पिता हूं’, बेटी पलक से दूरी पर छलका राजा चौधरी का दर्द, श्वेता तिवारी का भी किया जिक्र
Jul 28, 2026 | 09:03 PMISRO Scientist Engineer Recruitment: 92 साइंटिस्ट/इंजीनियर पदों पर भर्ती; बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
Jul 28, 2026 | 09:03 PMPatna High Court Assistant Recruitment: 68 असिस्टेंट पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका
Jul 28, 2026 | 08:53 PMनए शिक्षा मंत्री पर राहुल-प्रियंका ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- दुष्कर्म का बचाव करने वाले को बनाया मंत्री
Jul 28, 2026 | 08:36 PMवीडियो गैलरी

हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM
Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:37 PM
ट्रक ड्राइवरों से लिफ्ट लेकर ट्रेनिंग जाती थीं मीराबाई चानू, कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:27 PM
हंगामे के बीच संसद में पेश हुआ नया बिल, अब नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:22 PM
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:45 PM
दतिया उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर! BJP पार्षद के घर में लगी सेंध, बेटी ने थामा कांग्रेस का हाथ- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:37 PM














