Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र टेक लर्निंग वीक का उद्घाटन समारोह संपन्न, तकनीक से ट्रांसफॉर्मेशन की ओर महाराष्ट्र

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा शुरू किया गया 'टेक वारी: महाराष्ट्र टेक लर्निंग वीक' का यह अभिनव उपक्रम राज्य के प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों के कौशल विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: May 05, 2025 | 06:23 PM

विकसित महाराष्ट्र के लिए फ्रंटियर टेक (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: यदि प्रशासन समय के साथ बदलाव को अपनाए, तो नागरिकों को अधिक तेज़, पारदर्शी और गुणवत्ता पूर्ण सेवाएं मिल सकती हैं। इसी उद्देश्य को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा शुरू किया गया ‘टेक वारी: महाराष्ट्र टेक लर्निंग वीक’ का यह अभिनव उपक्रम राज्य के प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों के कौशल विकास में मील का पत्थर साबित होगा। उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि हम केवल बदलाव को स्वीकार नहीं कर रहे हैं, बल्कि बदलाव का नेतृत्व कर रहे हैं, और यह संदेश ‘टेक वारी’ के माध्यम से दिया जा रहा है।

कार्यक्रम का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने मंत्रालय स्थित त्रिमूर्ति प्रांगण में किया। इस अवसर पर राज्य के सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्री एड. आशिष शेलार, प्रभारी मुख्य सचिव राजेश कुमार, महाराष्ट्र सदन की आयुक्त आर. विमला, प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता प्रभु गौर गोपाल दास सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, मंत्रालय के कर्मचारी एवं अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

विकसित महाराष्ट्र के लिए फ्रंटियर टेक

अजित पवार ने बताया कि 5 से 9 मई के बीच ‘टेक वारी’ के अंतर्गत विभिन्न प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। इन सत्रों में ब्लॉकचेन, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, साइबर सुरक्षा, डिजिटल फाइनेंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, और ‘विकसित महाराष्ट्र के लिए फ्रंटियर टेक’ जैसे विषयों पर विशेषज्ञ मार्गदर्शन देंगे। इसके अलावा तनाव प्रबंधन, संगीत चिकित्सा, ध्यान एवं कार्य-जीवन संतुलन पर भी सत्र होंगे। इससे एक संतुलित और सशक्त शासकीय कर्मचारी वर्ग तैयार करने में सहायता मिलेगी।

स्टार्टअप्स और मन:शक्ति प्रयोग केंद्र

अपर मुख्य सचिव वी. राधा ने इस पूरे उपक्रम की गहन योजना और मेहनत से नींव रखी थी, लेकिन पारिवारिक शोक के कारण वे समारोह में उपस्थित नहीं हो सकीं। इस दौरान सभा ने उनके पिता को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि जैसे क्षेत्रों से जुड़े स्टार्टअप्स और मन:शक्ति प्रयोग केंद्र के उपक्रमों की जानकारी का प्रदर्शन भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिल्पा नातू ने किया।

शिरसाट के बाद भुजबल बरसे अपनी सरकार पर…

‘आई गॉट’ में महाराष्ट्र को पहला स्थान दिलाएंगे: एड. आशिष शेलार

राज्य के सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री एड. आशिष शेलार ने कहा कि महाराष्ट्र राज्य लोकसेवा हक्क अधिनियम के तहत नागरिक केंद्रित कार्यों में देश में अग्रणी है। केंद्र सरकार की ‘आई गॉट’ प्रणाली पर सबसे अधिक प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले राज्यों में महाराष्ट्र पहले तीन स्थानों में है, और जल्द ही पहला स्थान हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि हर कर्मचारी के कार्य का मूल्यांकन ही प्रशासन की समग्र कार्यक्षमता का मानदंड होता है और आज महाराष्ट्र हर परिवर्तन को अपनाकर आगे बढ़ रहा है।

‘ईज़ ऑफ लिविंग’ में भी अग्रणी रहेगा महाराष्ट्र: राजेश कुमार

प्रभारी मुख्य सचिव राजेश कुमार ने कहा कि अधिकारी और कर्मचारी नई तकनीकों को अपनाकर कार्य कर रहे हैं। लेकिन केवल तकनीकी दक्षता ही नहीं, बल्कि हमारी सेवाएं नागरिकों के जीवन को आसान बनाने वाली, यानी ‘ईज़ ऑफ लिविंग’ की भावना के अनुरूप होनी चाहिए। प्रशासन को और अधिक नागरिकोन्मुखी बनाने की आवश्यकता है।

‘टेक वारी’ से गांव तक पहुंचेगा नवाचार: आयुक्त आर. विमला

महाराष्ट्र सदन की आयुक्त आर. विमला ने कहा कि सामान्य प्रशासन विभाग की अपर मुख्य सचिव वी. राधा के प्रयासों और राज्य के अधिकारियों व कर्मचारियों के उत्साहपूर्ण प्रतिसाद के चलते महाराष्ट्र ‘आई गॉट’ प्रणाली पर देश के शीर्ष तीन राज्यों में है। ‘टेक वारी’ एक अभिनव पहल है, जिसका लाभ सभी अधिकारी अवश्य उठाएंगे।

Inauguration ceremony of maharashtra tech learning week concluded maharashtra moves towards transformation through technology deputy chief minister ajit pawar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 05, 2025 | 06:14 PM

Topics:  

  • Ajit Pawar
  • Ashish Shelar
  • Digital Technology
  • Maharashtra News

सम्बंधित ख़बरें

1

सफाले स्टेशन पर फिर रुकेगी लोकशक्ति एक्सप्रेस, यात्रियों की पुरानी मांग पूरी

2

अब TTE की ड्यूटी होगी ऑनलाइन रिकॉर्ड, मध्य रेलवे ने शुरू किया डिजिटल हाजिरी सिस्टम

3

देवनार बिजली परियोजना में देरी, अब अक्टूबर 2026 तक मिलेगी समय-सीमा, 80% काम ही पूरा

4

बोरीवली में पत्नी ने की आत्महत्या, पति पर उत्पीड़न और उकसाने का केस दर्ज

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.