Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Shardiya Navratri |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • TVK Rally Stampede |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई में ‘आई लव मोहम्मद’ स्टीकर विवाद ने पकड़ा तूल, किरीट सोमैया सड़क पर उतरे, पुलिस ने रोका

Mumbai News: मुंबई के कुर्ला में वाहनों पर ‘आई लव मोहम्मद’ स्टीकर लगाने को लेकर बवाल मच गया। सांसद किरीट सोमैया विरोध में सड़क पर उतर आए। पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ाई।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: Oct 01, 2025 | 07:37 AM

MP Kirit Somaiya (pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

I Love Mohammad Sticker Controversy: कुर्ला में अचानक ‘आई लव मोहम्मद’ लिखे पोस्टर और स्टीकर चिपकाए जाने का मामला सामने आते ही हड़कंप मच गया। सड़क पर दौड़ती गाड़ियों, ऑटो-रिक्शा और यहां तक कि टू-व्हीलर्स पर भी यह स्टीकर चिपकाए जाने लगे। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।

मामला जैसे ही तूल पकड़ने लगा, वैसे ही बीजेपी सांसद किरीट सोमैया सामने आ गए। सोमैया ने आरोप लगाया कि विशेष समुदाय से जुड़े लोग जबरन वाहनों पर यह स्टीकर लगा रहे हैं। इसके खिलाफ वे मंगलवार को सड़क पर उतर आए। उन्होंने खुली चुनौती दी, “देखता हूं मेरी गाड़ी पर कौन स्टीकर लगाता है। इस तरह की जबरदस्ती बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद इलाके में तनाव बढ़ने की आशंका पैदा हो गई। हालात बिगड़ने से पहले ही पुलिस ने तुरंत ऐक्शन लिया। मौके पर भारी पुलिस बंदोबस्त किया गया और सोमैया को रोक दिया गया। हालांकि इस दौरान उनके समर्थकों ने भी नारेबाजी शुरू कर दी, जिससे माहौल और गरमा गया।

इसे भी पढ़ें- किरीट सोमैया को लगा तगड़ा झटका, जिले में एंट्री होगी बंद! कांग्रेस बोली- ये राजकीय नौटंकी

स्थानीय लोगों का कहना है कि अचानक गाड़ियों पर ऐसे पोस्टर लगाए जाने से लोगों में डर का माहौल है। “किसी की गाड़ी पर जबरदस्ती स्टीकर लगाना सही नहीं है। इससे समाज में नफरत और टकराव बढ़ सकता है,” एक ऑटो चालक ने कहा।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने साफ कहा है कि किसी को भी जबरन पोस्टर या स्टीकर लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अगर ऐसा करने की कोशिश की गई तो सख्त कार्रवाई होगी।

इस पूरे विवाद के चलते कुर्ला और आसपास के इलाकों में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस की टीम लगातार गश्त कर रही है और स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रही है।

अब यह मामला सिर्फ स्टीकर विवाद तक नहीं रहा, बल्कि राजनीतिक रंग भी ले चुका है। एक तरफ बीजेपी नेता इसे धार्मिक कट्टरता से जोड़कर बड़ा मुद्दा बनाने में जुटे हैं, वहीं दूसरी तरफ पुलिस का दावा है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

मुंबई जैसी महानगरी में यह विवाद अचानक खड़ा होकर लोगों को चौंका रहा है। सवाल यह है कि ‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर लगाने की यह पहल सिर्फ धार्मिक भावनाओं को दर्शाने का प्रयास था या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश छिपी है?

I love mohammad sticker controversy escalated in mumbai with kirit somaiya taking to the streets in protest

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 01, 2025 | 07:37 AM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Maharashtra News
  • Mumbai
  • Mumbai News

सम्बंधित ख़बरें

1

Teachers Legislative Council Constituency: 10,386 मतदाताओं के नाम शामिल, नया पंजीकरण अनिवार्य

2

आजाद मैदान नहीं, गोरेगांव नेस्को सेंटर में होगी शिंदे की दशहरा रैली, बारिश के चलते बदला लोकेशन

3

वंजारी का चक्रव्यूह तोड़ने का प्रयास करेगी भाजपा, स्नातक चुनाव के बदलेंगे समीकरण! पंजीयन पर जोर

4

अकोला में Digi Seva उपक्रम का शुभारंभ, ग्रामीणों को घर बैठे मिलेंगी सरकारी सुविधाएं

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.