Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Baba Siddique केस में SIT जांच की मांग, पुलिस को नोटिस

Baba Siddique Murder Case में हाई कोर्ट ने मुंबई पुलिस को जवाब दाखिल करने का आदेश दिया। पत्नी शहजीन ने एसआईटी जांच और असली दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Nov 12, 2025 | 10:03 AM

बाबा सिद्दीकी (सौ. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Baba Siddique Murder Case: बॉम्बे हाई कोर्ट ने मंगलवार को सिटी पुलिस को महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की पत्नी शहजीन सिद्दीकी की याचिका पर जवाब देने का निर्देश दिया।

सिद्दीकी की पिछले साल अक्टूबर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी और उनकी पत्नी ने इस मामले में एसआईटी जांच की मांग की थी। शहजीन ने पिछले सप्ताह दायर अपनी याचिका में कहा कि पुलिस असली दोषियों को पकड़ने में विफल रही है। उन्होंने अपने पति की हत्या के पीछे एक बिल्डर और राजनीतिक सांठगांठ का आरोप लगाया है।

उन्होंने हत्या की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) के गठन की मांग की है। सिद्दीकी (66) की 12 अक्टूबर, 2024 की रात को मुंबई के बांद्रा इलाके में उनके बेटे जीशान के कार्यालय के बाहर तीन हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई-प्रयागराज के बीच 44 साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनें, होली और छुट्टियों में यात्रियों के लिए रेलवे की पहल

वंदे भारत के शौचालय में क्यों रखा था सांप? आरपीएफ ने सुलझाई गुत्थी, आरोपी जगन भाले पहुंचा जेल

Mumbai Railway Fire: लोअर परेल वर्कशॉप में धूं-धूं कर जला डबल डेकर कोच, भीषण आग देख डर गए लोग

अजित पवार को मिलने वाली थी NCP की पूरी कमान, शरद पवार गुट के शशिकांत शिंदे का बड़ा खुलासा

न्यायमूर्ति ए एस गडकरी और न्यायमूर्ति आर आर भोंसले की पीठ ने मंगलवार को संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) और संबंधित जांच अधिकारी को याचिका पर अपने हलफनामे दाखिल करने का निर्देश दिया और मामले की सुनवाई 11 दिसंबर को करना तय किया। जीशान सिद्दीकी का बयान दर्ज किया गया था या नहीं, इस पर कुछ भ्रम होने के बाद अदालत ने पुलिस से अगली तारीख पर जांच की केस डायरी पेश करने को भी कहा है।

जीशान का बयान नहीं किया गया दर्ज

पुलिस ने दावा किया कि वह जीशान के संपर्क में थी, वहीं याचिकाकर्ता के वकील, प्रदीप घरत और त्रिवनकुमार करनानी ने कहा कि उनका बयान दर्ज नहीं किया गया था। उच्च न्यायालय ने पुलिस के मौखिक आश्वासन को खारिज करते हुए कहा, कि हमें केस डायरी दिखाएं।

आप कहते हैं कि जीशान का बयान दर्ज किया गया है। वह कहते हैं कि यह अभी तक दर्ज नहीं किया गया है। केस डायरी दिखाकर पुष्टि करें। जब राज्य के विशेष लोक अभियोजक महेश मुले ने दलील दी कि पुलिस ने “कई बार” जीशान से संपर्क किया था और उनके पास दिखाने के लिए व्हाट्सएप चैट और कॉल रिकॉर्ड है, तो पीठ ने टिप्पणी की, वह संपर्क में हैं या नहीं, हमें कोई मतलब नहीं। हमें कानूनी रूप से स्वीकार्य सबूत दिखाएं, यह एक अपराध की जांच है।

बिल्डर लॉबी व नेता पर संदेह

बाबा सिद्दीकी की पत्नी शहजीन ने अपनी याचिका में आरोप लगाया कि पुलिस ने जानबूझकर मामले में असली दोषियों को गिरफ्तार करने से परहेज किया है और दावा किया है कि हत्या का आदेश जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने दिया था।

ये भी पढ़ें :- Maharashtra Local Body Election: नाशिक में महिलाओं को बराबर हक, मनपा में 61 सीटें आरक्षित

उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें अपने पति की मौत के पीछे बिल्डर लॉबी और एक नेता के शामिल होने का पूरा संदेह है। इसी साल जनवरी में पुलिस ने आरोप पत्र दायर किया था और उसमें अनमोल विश्नोई को वांछित आरोपी के तौर पर दिखाया गया।

High court seeks response from mumbai police in baba siddiqui murder case

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 12, 2025 | 10:03 AM

Topics:  

  • Baba Siddique
  • Hindi News
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.