मुंबई-प्रयागराज के बीच 44 साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनें, होली और छुट्टियों में यात्रियों के लिए रेलवे की पहल
Mumbai Prayagraj Special Train: होली और ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के दौरान बढ़ती भीड़ को देखते हुए मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस और प्रयागराज के बीच 44 साप्ताहिक विशेष ट्रेन सेवाएं चलाई जाएंगी।
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: आंचल लोखंडे
Holi special train 2026 (सोर्सः सोशल मीडिया)
Holi Special Train 2026: आगामी होली और उसके बाद गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने विशेष ट्रेनों के संचालन की योजना बनाई है। यात्रियों की सुविधा के लिए मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) और प्रयागराज के बीच 44 साप्ताहिक विशेष ट्रेन सेवाएं चलाई जाएंगी।
इन दिनों में चलेंगी ट्रेनें
ट्रेन संख्या 04102 (एलटीटी-प्रयागराज) साप्ताहिक विशेष
यह ट्रेन 17 फरवरी 2026 से 14 जुलाई 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से दोपहर 4:55 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन शाम 5:00 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।
संचालन इस प्रकार रहेगा
- 17, 24 फरवरी तथा 7, 14 अप्रैल को विशेष ट्रेन के रूप में (4 सेवाएं)
- 3 मार्च 2026 से 31 मार्च 2026 तक होली विशेष ट्रेन के रूप में (5 सेवाएं)
- 21 अप्रैल 2026 से 14 जुलाई 2026 तक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन के रूप में (13 सेवाएं)
- ट्रेन संख्या 04101 (प्रयागराज-एलटीटी) साप्ताहिक विशेष
यह ट्रेन 16 फरवरी 2026 से 13 जुलाई 2026 तक प्रत्येक सोमवार को शाम 6:00 बजे प्रयागराज से प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर 2:55 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। - 16, 23 फरवरी तथा 6, 13 अप्रैल को विशेष ट्रेन के रूप में (4 सेवाएं)
- 2 मार्च 2026 से 30 मार्च 2026 तक होली विशेष ट्रेन के रूप में (5 सेवाएं)
- 20 अप्रैल 2026 से 13 जुलाई 2026 तक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन के रूप में (13 सेवाएं)
इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
इन विशेष ट्रेनों का ठहराव कल्याण, इगतपुरी (केवल 04102 के लिए), नाशिक, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना और मानिकपुर स्टेशनों पर होगा।
सम्बंधित ख़बरें
गड़चिरोली में बढ़ा गर्मी का प्रकोप, अस्पतालों में बनाए गए ‘हीट स्ट्रोक कक्ष’
एसटी बस रियायत के लिए NCMC कार्ड अनिवार्य, भंडारा में 33 हजार पंजीकरण
सूरत पलायन पर भड़के संजय राउत, ‘गुजरात मॉडल पर किया प्रहार, नरेंद्र मोदी और अमित शाह से मांगा जवाब
परिवहन मंत्री सरनाईक की पहल पर कुओं को मिला नया जीवन, ठाणे में पुनर्जीवित कुंए का लोकार्पण
ट्रेन की संरचना
ट्रेन में 1 एसी-2 टियर, 4 एसी-3 टियर, 9 शयनयान श्रेणी, 8 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 सेकंड सीटिंग कोच के साथ सामान सह गार्ड ब्रेक वैन शामिल होंगे।
ये भी पढ़े: अमरावती: फडणवीस सरकार का बड़ा फैसला, बिल्डिंग प्लान ही मानी जाएगी NA मंजूरी, किसानों और बिल्डर्स को राहत
14 फरवरी से बुकिंग शुरू
विशेष ट्रेन संख्या 04102 के लिए बुकिंग 14 फरवरी से सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और आधिकारिक वेबसाइट IRCTC (www.irctc.co.in) पर अग्रिम आरक्षण अवधि (ARP) के अंतर्गत उपलब्ध होगी।
ARP के बाद की यात्राओं के लिए बुकिंग संबंधित ARP तिथियों पर खुलेगी। अनारक्षित कोच के लिए टिकट सामान्य शुल्क के साथ UTS प्रणाली के माध्यम से लिए जा सकते हैं। यात्री टिकट बुकिंग के लिए RailOne ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। ट्रेनों के ठहराव के विस्तृत समय के लिए यात्री Indian Railways की आधिकारिक वेबसाइट enquiry.indianrail.gov.in या NTES ऐप का उपयोग कर सकते हैं।
