- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Help Received From Disaster Control Room After 5 Hours
5 घंटे बाद मिली आपदा नियंत्रण कक्ष से मदद
- Written By: प्रभाकर दुबे

भायंदर: शुक्रवार की सुबह हुई तेज बरसात से मीरा-भायंदर महानगरपालिका (Mira-Bhayander Municipal Corporation) के आपदा नियंत्रण कक्ष (Disaster Control Room) का नकाब उतर गया। बार-बार फोन (Phone) करने के बावजूद पांच घंटे के बाद जाकर जलभराव (Waterlogging) वाले क्षेत्र में मदद पहुंची। दरअसल भारी बरसात (Heavy Rain ) के चलते भायंदर पूर्व का आजाद नगर इलाका लबालब हो गया। स्थानीय निवासी रंगबहादुर यादव ने बताया कि गली नंबर 5 व 2 और ओम्कारेश्वर मंदिर के आसपास के परिसर में एक फीट तक अधिक पानी भरा हुआ था। नालों में कचरा भरा होने की वजह से बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हुई।
यादव ने बताया कि जलभराव की शिकायत वे फोन पर आपदा प्रबंधन कक्ष में की थी। यादव के मुताबिक, क्षेत्राधिकारी प्रकाश पवार और आपदा नियंत्रण कक्ष से उन्हें थोड़े ही समय में मौके पर मीरा-भायंदर महानगरपालिका के कर्मियों के पहुंचने का भरोसा दिया जाता रहा।
सम्बंधित ख़बरें
Mira Bhayander: मीरा-भायंदर रिक्शा परमिट का फिर होगा सत्यापन, फर्जी धारकों पर चलेगा हथौड़ा
मेड ने शारीरिक संबंध बनाने से किया इनकार तो कर दिया कत्ल, मीरा रोड हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा
मीरा-भायंदर में सनसनी: काशीमीरा में हाउसकीपर सुमन नवाची की चाकू गोदकर हत्या, चंदेश एकॉर्ड सोसाइटी में दहशत
रेलवे की जिद बनेगा मीरा-भाईंदर की मुसीबत, जाफरी नदी का मलबा मानसून में डूब सकता है शहर
दोपहर एक बजे मिली मदद
ऐसा करते-करते पांच घंटा बीत गया। सुबह 8 बजे की शिकायत पर दोपहर 1 बजे उन्हें मदद मिली। नाले में जाम कचरा निकालने के 15 से 20 मिनट बाद ही पानी उतर गया। वहीं, क्षेत्राधिकारी प्रकाश पवार ने कहा कि मीरा-भायंदर महानगरपालिका कर्मी वहीं पास के बड़े नाले में फंसे कचरे निकाल रहे थे। इसकी वजह से उनको मौका पर पहुंचने में विलंब हुआ। वहीं, आपदा नियंत्रण कक्ष में फोन करने पर दिन भर में आजाद नगर सहित सिर्फ दो जगहों पर ही जलभराव की शिकायत दर्ज होने की बात बताई गई।
Help received from disaster control room after 5 hours
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
छत्रपति संभाजीनगर में जिलाधिकारी का बड़ा आदेश, कत्लखानों के औचक निरीक्षण और चेकपोस्ट पर जांच के निर्देश
May 27, 2026 | 11:28 AMघरौंडा शिव महापुराण विवाद: पूर्व आयोजक सतीश कुमार का पलटवार, पंडित प्रदीप मिश्रा पर लगाए गंभीर आरोप
May 27, 2026 | 11:27 AMCorruption: भंडारा में सड़क निर्माण पर भ्रष्टाचार का आरोप, नगराध्यक्ष ने काम रुकवाया
May 27, 2026 | 11:25 AMYeh Rishta Kya Kehlata Hai Update: अभिरा-अरमान भूलेंगे सारी हदें, मायरा बनेगी नई साजिश का शिकार
May 27, 2026 | 11:21 AMExplainer: क्या है संघ का ट्रिपल S मॉडल? सत्ता में लौटने का CM योगी का फॉर्मूला, RRS चीफ के दौरे से हलचल तेज
May 27, 2026 | 11:12 AMNCP में कलह की खबरों के बीच अहम बैठक में भिड़े तटकरे-भुजबल, मीटिंग छोड़कर चले गए पार्थ पवार
May 27, 2026 | 11:11 AMअब नहीं सताएगी गर्मी, शर्ट के अंदर छिपा ये Mini AC देगा शिमला जैसी ठंडक, नए गैजेट की तकनीक करेगी हैरान
May 27, 2026 | 11:10 AMवीडियो गैलरी

पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ SSC GD एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PM
PM मोदी के माना करने के बाद भी इतना सोना क्यों खरीदने लगे भारतीय? VIDEO
May 26, 2026 | 07:53 PM
ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM














