- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Heavy Rain In Mumbai People Complain Of Waterlogging
मुंबई में भारी बारिश जारी, दादर-परेल समेत ‘इन’ इलाकों में जलभराव की शिकायत
स्थानीय लोगों ने गांधी मार्केट, दादर, हिंदमाता, परेल, अंधेरी सबवे और सायन जैसे निचले इलाकों में जलभराव की शिकायत की, जिससे यातायात धीमा पड़ गया। हालांकि, बीएमसी के प्रवक्ता ने कहा कि जलभराव की कोई सूचना नहीं है।
- Written By: किर्तेश ढोबले

मुंबई में भारी बारिश जारी (सोर्स-सोशल मीडिया)
मुंबई: मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई हिस्सों में बारिश ने फिर पलटी मारी है। कई जिलों में बारिश की वजह से बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। इस बीच खबर सामने आई है कि मुंबई में गुरुवार तड़के से जारी भारी बारिश के कारण शहर के कुछ हिस्सों में जलभराव हो गया। स्थानीय लोगों ने गांधी मार्केट, दादर, हिंदमाता, परेल, अंधेरी सबवे और सायन जैसे निचले इलाकों में जलभराव की शिकायत की, जिससे यातायात धीमा पड़ गया। हालांकि, बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के प्रवक्ता ने कहा कि जलभराव की कोई सूचना नहीं है।
पश्चिमी रेलवे और मध्य रेलवे ने कहा कि लोकल ट्रेन का संचालन सामान्य रूप से हो रहा है। लेकिन कुछ यात्रियों ने दावा किया कि मध्य रेलवे की ट्रेन सेवाएं 10 से 15 मिनट की देरी से चल रही हैं। बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन (बेस्ट) के एक प्रवक्ता ने बताया कि बारिश के कारण शहर और उपनगरों में कहीं भी बस मार्ग में परिवर्तन नहीं किया गया है।
मुंबई में मध्यम से भारी बारिश का अनुमान
अधिकारियों के मुताबिक, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मुंबई में मध्यम से भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। उन्होंने बताया कि अरब सागर में सुबह 10.03 बजे 3.78 मीटर और रात 9.35 बजे 3.23 मीटर ऊंची लहरें उठेंगी।
सम्बंधित ख़बरें
मूसलाधार बारिश से मुंबई में हाहाकार, स्कूल-कॉलेज बंद, कई इलाकों में रेड अलर्ट
मुंबई में बारिश का तांडव, अंधेरी सबवे-लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स पानी में डूबा, सायन-पनवेल राजमार्ग जाम
महाराष्ट्र में भारी बारिश को लेकर CM फडणवीस ने की समीक्षा बैठक, प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश
आला रे आला मानसून आला… मुंबई में बारिश ने तोड़ा 107 सालों का रिकॉर्ड!
एक उपयोगकर्ता ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘दादर स्टेशन, परेल, हिंदमाता में इस समय पानी भरा हुआ है। कृपया संभलकर यात्रा करें। पूर्व से पश्चिम (दादर, प्रभादेवी, लोअर परेल) मार्ग पर सभी पुल पर जाम लगा हुआ है। बोरीवली या ठाणे से मुंबई की यात्रा करने वाले लोग कृपया ध्यान रखें।” पिछले दो-तीन दिन हल्की बारिश के बाद बुधवार शाम से बारिश तेज हो गई और उपनगरों की तुलना में मुंबई में अधिक पानी बरसा।
नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि गुरुवार सुबह आठ बजे समाप्त हुई 24 घंटे की अवधि में द्वीपीय शहर में औसतन 83 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि पूर्वी भागों में 45 मिलीमीटर और पश्चिमी क्षेत्रों में 39 मिलीमीटर पानी बरसा। आईएमडी ने गुरुवार सुबह आठ बजे से अगले 24 घंटे के लिए पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा, ‘‘मुंबई और उपनगरों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है।” (एजेंसी इनपुट के साथ)
Heavy rain in mumbai people complain of waterlogging
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
क्या है दोहा समझौता? पाकिस्तान ने क्यों अफगानिस्तान को दिलाई इसकी याद?
Feb 24, 2026 | 01:13 AMपरमाणु ताकत बनाम छापामार लड़ाके: क्या तालिबान के जाल में फंस गया है पाकिस्तान?
Feb 24, 2026 | 01:12 AMइजराइल का ‘शैडोफैक्स’ मचाएगा युद्ध में तबाही, रिमोट से चलेगा ‘सौरन’, अब रोबोट करेंगे दुश्मनों का सफाया
Feb 24, 2026 | 01:11 AMAaj Ka Rashifal 24 February: मंगलवार को वृषभ और धनु राशि वालों को मिलेगा बंपर लाभ, जानें अपनी राशि का हाल!
Feb 24, 2026 | 12:05 AMZIM vs WI मुकाबले में हुई छक्कों की बारिश, टूटा विश्व रिकॉर्ड, T20 WC 2026 में दोनों टीमों ने मिलकर रचा इतिहास
Feb 23, 2026 | 11:49 PMवरमाला में हुआ टकराव! दुल्हन ने फेंकी माला, दूल्हे ने भी दिया वैसा ही जवाब
Feb 23, 2026 | 11:10 PMझारखंड में उड़ान भरते ही क्रैश हुई एयर एंबुलेंस, विमान में सवार थे 7 लोग, सामने आया हादसे का दर्दनाक VIDEO
Feb 23, 2026 | 11:00 PMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM














