बाढ़ ग्रस्त किसानों को सरकार देगी हर संभव मदद, मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा का वादा
Minister Mangal Prabhat Lodha: नवाचार मंत्री श्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने शुक्रवार को जालना जिले के बदनापुर तहसील के शेलगांव में किसानों के खेत पर पहुंचकर उनकी समस्याओं की जानकारी ली।
- Written By: आंचल लोखंडे
बाढ़ ग्रस्त किसानों को सरकार देगी हर संभव मदद (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Mumbai News: अतिवृष्टि के कारण मराठवाड़ा के किसानों की फसलों का बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है और किसान कठिनाई में फंस गए हैं। स्थिति की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए कौशल, रोजगार, उद्यमिता एवं नवाचार मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने शुक्रवार को जालना जिले के बदनापुर तहसील के शेलगांव में किसानों के खेत पर पहुंचकर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने प्रभावितों को ढाढस बंधाते हुए कहा कि राज्य सरकार किसानों के साथ खड़ी है और बाढ़ ग्रस्त किसानों को हरसंभव मदद दी जाएगी।
किसानों को तत्काल राहत तथा फसलों के नुकसान की भरपाई हेतु मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तत्परता से जुटे हैं। उनके निर्देशानुसार मंत्रिमंडल के सदस्य राज्य के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा कर नुकसान का आकलन कर रहे हैं। इसी क्रम में शेलगांव पहुंचे मंत्री लोढ़ा ने प्रभावित किसानों से संवाद साधा और स्थिति का आकलन किया।
किसानों को आश्वस्त किया
इस दौरान उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया तथा जालना जिलाधिकारी को नियमों में शिथिलता बरतकर किसानों को तुरंत सहायता देने के निर्देश दिए। राजस्व और कृषि अधिकारियों से उन्होंने कहा कि शीघ्र पंचनामा कर शासन को नुकसान का अहवाल भेजें, जिससे किसानों को तुरंत मुआवजा मिल सके। मंत्री लोढ़ा ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक प्रभावित किसान का पंचनामा होना चाहिए। बहकर गई भूमि, नष्ट हुई फसलें, मृत पशु, कुओं में भरा गाद, इन सबका पंचनामा करें।
सम्बंधित ख़बरें
साकीनाका मैनहोल हादसे पर भड़कीं मेयर रितु तावड़े; वार्ड ऑफिसर, जेई और एई समेत 4 लोगों के सस्पेंशन का दिया आदेश
महाराष्ट्र में जाति सत्यापन के लिए AI और ब्लॉकचेन का होगा इस्तेमाल, CM फडणवीस ने दिए निर्देश
मुंबई मैनहोल हादसा: साकीनाका में 25 फीट गहरे सीवर में गिरे 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, रेस्क्यू टीम को मिला शव
मै अगर मर जाऊं तो मंदिर का फंड पास कर देना… विधानसभा सत्र में ऐसा क्यों बोल गए अकोला विधायक साजिद खान पठान?
दिवाली से पहले मदद
मंत्री लोढ़ा ने कहा कि अतिवृष्टि के कारण शेलगांव और अन्य क्षेत्रों की आधारभूत संरचनाओं को भी नुकसान पहुंचा है। वहां की सड़कें, पानी और बिजली आपूर्ति दुरुस्त करने के लिए अधिकारियों ने तत्परता दिखाकर किसानों को राहत देनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि एक भी किसान सहायता से वंचित न रहे तथा किसानों को विश्वास दिलाया मुख्यमंत्री फडणवीस दिवाली से पहले ही किसानों को मदद दिलाने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं।
ये भी पढ़े: मुंबई में हवलदार की मौत का सनसनीखेज खुलासा, पत्नी-बेटा गिरफ्तार
51 लाख की आर्थिक मदद
इस मौके पर मंत्री लोढ़ा ने अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने से पहले राज्य के बाढ़ग्रस्तों की सहायता के लिए 51 लाख रुपए का धनादेश मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को सुपुर्द किया है। बाढ़ की स्थिति से प्रभावित नागरिकों के लिए मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने यह राशि मुख्यमंत्री सहायता निधि हेतु प्रदान की है।
