-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Dead Mumbai Constables Wife And Son Arrested For Culpable Homicide
मुंबई में हवलदार की मौत का सनसनीखेज खुलासा, पत्नी-बेटा गिरफ्तार
- Written By: सोनाली चावरे
Mumbai News: हवलदार प्रवीण शालीग्राम सूर्यवंशी की मौत के मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। इस मामले में गहनता से जांच करने के बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी स्मिता और बेटे प्रतीक को गिरफ्तार कर लिया है।

मुंबई कांस्टेबल मौत मामले का खुलासा (pic credit; social media)
Mumbai constable death case revealed: मुंबई पुलिस के हवलदार प्रवीण शालीग्राम सूर्यवंशी की मौत के मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। इस मामले में गहनता से जांच करने के बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी स्मिता और बेटे प्रतीक को गिरफ्तार कर लिया है।
मुंबई पुलिस के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना मई महीने की है। हवलदार प्रवीण सूर्यवंशी का पत्नी और बेटे के साथ सायन पूर्व स्थित प्रतीक्षानगर पुलिस अधिकारी वसाहत में पारिवारिक विवाद हुआ था।
झगड़े के दौरान गुस्से में आकर स्मिता और प्रतीक ने प्रवीण को कमरे की खिड़की के कांच पर जोर से धक्का दे दिया। इस धक्के से खिड़की का कांच टूट गया और प्रवीण के दाहिने हाथ की नसें गहराई तक कट गईं। साथ ही उनके सिर पर भी गंभीर चोटें आईं।
सम्बंधित ख़बरें
साकीनाका मैनहोल हादसे पर भड़कीं मेयर रितु तावड़े; वार्ड ऑफिसर, जेई और एई समेत 4 लोगों के सस्पेंशन का दिया आदेश
महाराष्ट्र में जाति सत्यापन के लिए AI और ब्लॉकचेन का होगा इस्तेमाल, CM फडणवीस ने दिए निर्देश
वो शरणार्थी नहीं, धर्म के योद्धा थे! भारत-पाक विभाजन पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, सिंधी समाज को लेकर कही ये बात
महाराष्ट्र सरकार की नई किसान ऋणमाफी योजना से 56 लाख किसानों का होगा फायदा, जानें कितने लाख तक होगी कर्जमाफी
उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाना जरूरी था, लेकिन आरोप है कि पत्नी और बेटे ने इलाज के लिए कोई मदद नहीं की। खून अधिक बह जाने के कारण प्रवीण की मौके पर ही मौत हो गई। शुरुआत में वडाला टीटी पुलिस स्टेशन ने इस मामले को आकस्मिक मृत्यु मानते हुए दर्ज किया था। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर पुलिस को घटना पर संदेह हुआ और बाद में पुलिस ने जब गहनता से पड़ताल की तो सच्चाई सामने आई।
वडाला टीटी पुलिस ने अब प्रवीण की पत्नी स्मिता और बेटे प्रतीक के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मामले की आगे की जांच वडाला टीटी पुलिस कर रही है। एक अन्य कार्रवाई में मुंबई पुलिस ने 67 वर्षीय बिजनेसमैन की हत्या मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जांच में सामने आया कि मृतक व्यवसायी का छोटा बेटा और बिजनेस पार्टनर शानू मुश्ताक चौधरी ने सुपारी देकर हत्या कराई थी। फरार आरोपी शहनवाज कुरैशी को मुंबई की चारकोप पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
( News Source- आईएएनएस)
Dead mumbai constables wife and son arrested for culpable homicide
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भारी बारिश से बेहाल विदिशा: गर्ल्स स्कूल के पास भरा कमर तक पानी; जान जोखिम में डालकर निकाले गए छात्र
Jul 02, 2026 | 07:00 PMएक धक्का दो, ये गुम्बद तोड़ दो; महा मंडलेश्वर सच्चिदानंद महाराज के बयान से मचा सियासी बवाल
Jul 02, 2026 | 06:59 PM14 लाख का AI रोबोट जो समझेगा आपके जज्बात, इंसानों जैसी त्वचा, याद रखेगा हर बात, देखकर रह जाएंगे हैरान
Jul 02, 2026 | 06:58 PMMaharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में अगले 4 दिन होगी आफत की भारी बारिश! इन जिलों में अलर्ट जारी
Jul 02, 2026 | 06:53 PMकेमिकल नहीं, फिर कैसे बचा रहा 4 महीने तक खामेनेई का शव? जनाजे से पहले सामने आया बड़ा सच
Jul 02, 2026 | 06:52 PMइंदौर में ‘नंबर 1’ की सफाई पर उठे गंभीर सवाल! पहली ही बारिश में बहे नगर निगम के सिंहस्थ तैयारी वाले कागजी दावे
Jul 02, 2026 | 06:43 PMबच्चे को वाशिंग मशीन में डाला, टॉयलेट के जेट स्प्रे से मुंह पर पानी मारा, केयरगिवर्स का अमानवीय वीडियो वायरल
Jul 02, 2026 | 06:35 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














