Govandi Murder Case: ड्रग्स कनेक्शन पर उठे सवाल, पुलिस ने सभी आरोपियों को दबोचा
Govandi Murder Case Update: मुंबई के गोवंडी में एक युवक की हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया, जबकि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
- Written By: अपूर्वा नायक
नवी मुंबई एजुसिटी प्रोजेक्ट अपडेट (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Govandi Murder Case 6 Accused Arrested: गोवंडी के शिवाजी नगर इलाके में सनसनी फैल गई, जब एक युवक की क्रूरता से हत्या कर दी गई और उसके परिजनों पर भी हमला किया गया। मृतक की पहचान आरिफ जामदार के रूप में हुई है, जो इलाके में मेडिकल स्टोर चलाता था।
घटना बुधवार की सुबह करीब 4 बजे हुई। हमले में गंभीर रूप से घायल आरिफ को तुरंत राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना के बाद गोवंडी में बढ़ते अपराध को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। सभी प्रमुख राजनीतिक पार्टियों के नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन का घेराव किया और अधिकारियों से अपराध पर अंकुश लगाने की मांग की।
6 को पुलिस ने किया अरेस्ट
इस दौरान स्थानीय विधायक अबू असीम आजमी और नगरसेवक जमीर कुरैशी भी मौजूद रहे। पुलिस आगे की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ड्रग्स तस्करी की शिकायतों पर अक्सर कार्रवाई नहीं होती, जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद है।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में धर्मांतरण करवाकर मुस्लिम आबादी बढ़ाने का AIMIM का प्लान! इम्तियाज जलील पर बरसे संजय निरूपम
मीरा रोड में दरिंदगी की शिकार मासूम का परिवार धमकियों से परेशान होकर पलायन को मजबूर, अपराधी अब भी फरार
जावेद जाफरी की पत्नी के साथ 16.24 करोड़ की धोखाधड़ी, BMC अधिकारी को किया गया सस्पेंड
महाराष्ट्र बनेगा देश का पहला रेल फाटक मुक्त राज्य, CM फडणवीस ने MahaRail की बैठक में 65 प्रोजेक्ट को दी मंजूरी
ये भी पढ़ें :- Nitesh Rane का बड़ा फैसला: वसई में फिशरीज ट्रेनिंग सेंटर, रो-रो सेवा का भी प्रस्ताव
Shivaji Nagar पुलिस ने की तुरंत कार्रवाई
दूसरी ओर, पुलिस का तर्क है कि जब वे तस्करों के बारे में जानकारी मांगते हैं, तो गवाह सामने नहीं आते है। वहीं शिवाजी नगर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामले में शामिल सभी 6 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रिजवान इरफान कुरैशी (21), रुहान हुसेन शेख (20), आदिल शौकत पटेल (18), अय्याज एजाज शेख (22), सोहेल निजाम कुरेशी (21) और इशान इरफान कुरेशी (25) के रूप में की गई है। सभी आरोपी गोवंडी की लोटस कॉलनी में रहते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
