मुलुंड स्टेशन पर FOB गर्डर लॉन्चिंग के लिए 25-26 जुलाई को मेगा ब्लॉक, ये लोकल ट्रेनें रहेंगी रद्द
Mulund Station Mega Block: मुलुंड स्टेशन पर 6 मीटर चौड़े नए FOB गर्डर लॉन्चिंग के लिए 25-26 जुलाई की रात विशेष ब्लॉक होगा। CSMT-ठाणे लोकल ट्रेनें रहेंगी रद्द, यात्रा से पहले देखें पूरा शेड्यूल।
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: गोरक्ष पोफली
मेगा ब्लॉक की प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: फाइल फोटो )
Mulund Station FOB Girder Launching Mega Block: यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए मध्य रेल मुलुंड स्टेशन पर 6 मीटर चौड़े नए फुट ओवर ब्रिज के गर्डर लॉन्च करेगी। इसके लिए 25/26 जुलाई 2026 यानी शनिवार-रविवार की मध्यरात्रि को विशेष यातायात और पॉवर ब्लॉक लिया जाएगा।
मध्य रेल के अनुसार, किमी 30/122 से 30/108 के बीच प्लेटफॉर्म 1 और 2/3 के बीच स्पैन-1 तथा प्लेटफॉर्म 2/3 और 4 के बीच स्पैन-2 पर 6 मीटर चौड़े FOB गर्डर 250 मीट्रिक टन की क्रेन से लगाए जाएंगे।
ब्लॉक का समय
अप और डाउन स्लो लाइन पर यह ब्लॉक रात 01.10 बजे से 03.40 बजे तक होगा। जबकि अप और डाउन फास्ट लाइन पर रात 1.10 बजे से 2.10 बजे तक होगा। हालाकिं ब्लॉक सेक्शन मुलुंड से ठाणे तक रहेगा। इसमें मुलुंड स्टेशन शामिल है, लेकिन ठाणे के पास क्रॉसओवर को छोड़ दिया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
DMIC और ऑरिक सिटी का होगा कायाकल्प, 100 करोड़ की 3 बड़ी परियोजनाएं मंजूर, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार
कर्जत-लोनावला घाट में तीसरी लाइन की बहाली जारी, मध्य रेलवे ने बढ़ाया ट्रेनों का रद्दीकरण व डायवर्जन
TMC और SRA की लापरवाही पर विधायक केलकर का एक्शन, 5 साल से भटक रहे नागरिक को 2 महीने में दिलाया घर
यूपी-बिहार जाने वाले यात्रियों को राहत, पश्चिम रेलवे ने इन स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए, देखें पूरी लिस्ट
लोकल ट्रेनों पर असर
ब्लॉक के कारण दो उपनगरीय ट्रेनें रद्द रहेंगी। इनमे जुलाई को रात 12.24 बजे CSMT से चलने वाली CSMT-ठाणे लोकल T-1 एवं 26 जुलाई को सुबह 4.04 बजे ठाणे से चलने वाली ठाणे-CSMT लोकल T-2 रद्द रहेगी। मध्य रेल ने बताया कि बुनियादी ढांचे के रखरखाव और यात्री सुरक्षा के लिए यह ब्लॉक जरूरी है। नए FOB से मुलुंड स्टेशन पर यात्रियों को प्लेटफॉर्म बदलने में आसानी के साथ भीड़ कम होगी। रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे ब्लॉक के दौरान यात्रा योजना पहले से बना लें और किसी असुविधा से बचें।
यह भी पढ़ें: कर्जत-लोनावला घाट में तीसरी लाइन की बहाली जारी, मध्य रेलवे ने बढ़ाया ट्रेनों का रद्दीकरण व डायवर्जन
यात्रियों से सहयोग की अपील
मध्य रेलवे ने स्पष्ट किया है कि मुंबई उपनगरीय नेटवर्क पर इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेडेशन और यात्री सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए ऐसे तकनीकी ब्लॉक अनिवार्य हैं। नया फुट ओवर ब्रिज बनकर तैयार होने के बाद मुलुंड स्टेशन पर रोजाना आवाजाही करने वाले हजारों यात्रियों को काफी राहत मिलेगी और प्लेटफॉर्मों पर भगदड़ जैसी स्थिति से बचाव होगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए इस समयावधि के दौरान सहयोग बनाए रखने और रेलवे के आधिकारिक ऐप्स के माध्यम से लोकल ट्रेनों का परिवर्तित शेड्यूल देखकर ही यात्रा शुरू करने की सलाह दी है।
